बालाघाट से सीएम मोहन यादव ने किसानों के खातों में डाली 337 करोड़ रुपए की बोनस राशि

Sandeep Kumar | Sept 24, 2025, 19:07 IST
Share
cm-mohan-yadav
cm-mohan-yadav

मध्यप्रदेश के बालाघाट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6.69 लाख किसानों के खातों में 337 करोड़ रुपए की बोनस राशि ट्रांसफर की। इस कार्यक्रम में 244 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी हुआ।

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के कटंगी में बुधवार को किसानों के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा। सीएम मोहन यादव ने किसानों के खातों में 337 करोड़ 12 लाख रुपए की बोनस राशि ट्रांसफर की। इस राशि से प्रदेश के 6.69 लाख धान उत्पादक किसानों को लाभ हुआ है।

सीएम यादव ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के लिए प्रति हेक्टेयर 4 हजार रुपए बोनस देने की घोषणा की थी, जिसे अब लागू किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस राशि को किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां 4315 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोनस वितरण

बोनस वितरण के इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 4315 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए और 244 करोड़ रुपए की लागत के 75 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में बालाघाट जिले के एक लाख से ज्यादा किसान लाभांवित हुए।

ये भी पढ़ें...एमपी से मानसून की हो रही विदाई, बुरहानपुर में तेज बारिश, किसानों की टेंशन बढ़ी, जानें अब तक कितनी बारिश

किसानों के लिए यह कदम क्यों महत्वपूर्ण है?

MP के धान उत्पादक किसानों के लिए यह बोनस वितरण एक बड़ी सौगात साबित हुआ है। किसानों को बोनस राशि मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और साथ ही उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस योजना के तहत किसानों को बोनस देने का ऐलान किया था, जिसका क्रियान्वयन अब किया गया है।

9b60337c-42a
9b60337c-42a

ये भी पढ़ें...एमपी हाई कोर्ट जजों के बीच अनूठी तकरार: जब एक हाई कोर्ट जज को कहना पड़ा, 'आपका फैसला अनुचित है

244 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले में 244 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया। इन निर्माण कार्यों में सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास के कार्य शामिल हैं, जो जिले की विकास की गति को और तेज करेंगे।

ये भी पढ़ें...एमपी पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, हवाई मार्ग से जुड़ेंगे उज्जैन, खजुराहो और बांधवगढ़

धान की एमएसपी बढ़ाने की घोषणा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी घोषणा की कि एमपी सरकार गौ माता को पालने वाले किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करेगी। साथ ही उन्होंने धान की MSP को बढ़ाने की बात भी कही, जिससे किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य मिलेगा।

be1688b9-58a
be1688b9-58a

ये भी पढ़ें...लद्दाख का गाटा लूप्स मंदिर: ट्रक हेल्पर की आत्मा और रहस्यमयी घटनाओं का जानिए सच

यातायात व्यवस्था में बदलाव

कार्यक्रम के कारण बालाघाट जिले के कटंगी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया। प्रमुख रास्तों को डायवर्ट किया गया और सिवनी से बालाघाट तथा कटंगी की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा गया। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई।

c195f3d9-4dc
c195f3d9-4dc

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • MP
  • एमपी सरकार
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • बालाघाट
  • धान
  • किसानों
  • एमएसपी
  • बोनस
  • किसानों को बोनस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज