MP: बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 महिला नक्सली समेत चार ढेर
Manish Kumar | Jun 14, 2025, 16:24 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह मुठभेड़ पचामा दादर के पहाड़ी क्षेत्र में हुई।
पूनम राउत@BALAGHAT
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह मुठभेड़ पचामा दादर के पहाड़ी क्षेत्र में हुई। पिछले कुछ समय से बालाघाट जिले में नक्सली गतिविधियां बढ़ी थीं और इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली और एक पुरुष नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में मारी गई तीन महिला नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। इसे बारे में सीएम मोहन यादव ने भी X पर पोस्ट कर जानकारी दी...
मध्य प्रदेश पुलिस और हॉक फोर्स ने इस मुठभेड़ में महत्वपूर्ण हथियार बरामद किए, जिनमें एक ग्रेनेड लॉन्चर और एसएलआर शामिल हैं। यह पुलिस की नक्सल उन्मूलन के प्रयासों में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। मारे गए नक्सलियों से हथियारों के अलावा अन्य उपकरण भी मिले हैं। फिलहाल, मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है और शवों की बरामदगी की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें...
टर्किश कंपनी के हाथों में भारतीय एयरपोर्ट, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में साइबर अटैक की आशंका
राजश्री पान मसाला कंपनी का टैक्स घोटाला, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी नहीं हुई रिकवरी
यह मुठभेड़ बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र के आसपास हुई, जहां पहले भी कई बार नक्सली गतिविधियों की खबरें आई थीं। इससे पहले भी पुलिस चौकी डाबरी में माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग कर नक्सलियों को भगाने में सफलता प्राप्त की थी। इस मुठभेड़ में 20 से 30 राउंड फायरिंग की गई थी।
बालाघाट में नक्सल उन्मूलन के लिए नए एसपी आदित्य मिश्रा की अगुवाई में यह बड़ी सफलता मिली है। मिश्रा ने नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बनाई है और उनकी कोशिशों से पुलिस को इस मुठभेड़ में सफलता मिली है। नक्सलियों के खिलाफ जारी इस अभियान से राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही इस खतरे को पूरी तरह समाप्त किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बालाघाट में हुई मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया गया, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इन नक्सलियों के पास से कई हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस ऑपरेशन में अच्छे परिणाम देने वाले पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
इससे पहले, 19 फरवरी को भी बालाघाट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली थी। कान्हा वन क्षेत्र के सूपखार में रौंदा फारेस्ट कैंप के पास एक मुठभेड़ में चार महिला नक्सलियों को मार गिराया गया था। इनमें आशा, शीला, रंजीता और लख्खे मरावी शामिल थीं। इन पर कुल 62 लाख रुपए का इनाम था और वे 2015-16 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थीं।
नक्सली ढेर
ये भी पढ़ें...
ASP आकाश राव केस की जांच करेगी SIA, नक्सली हमले की गहराई से होगी पड़ताल
SP, ASP को ही टारगेट कर मार रहे नक्सली... 25 सालों में 4 बड़े हमले
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह मुठभेड़ पचामा दादर के पहाड़ी क्षेत्र में हुई। पिछले कुछ समय से बालाघाट जिले में नक्सली गतिविधियां बढ़ी थीं और इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली और एक पुरुष नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में मारी गई तीन महिला नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। इसे बारे में सीएम मोहन यादव ने भी X पर पोस्ट कर जानकारी दी...
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी के मार्गदर्शन में मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समूल नष्ट करने के अभियान में प्रदेश ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।
एक पुरुष व तीन महिला सशस्त्र नक्सलियों को पचामादादर एवं कटेझिरिया के जंगल में…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 14, 2025
पुलिस ने की हथियारों की बरामदगी
ये भी पढ़ें...
टर्किश कंपनी के हाथों में भारतीय एयरपोर्ट, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में साइबर अटैक की आशंका
राजश्री पान मसाला कंपनी का टैक्स घोटाला, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी नहीं हुई रिकवरी
नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों कर रहे लगातार कार्रवाई
आदित्य मिश्रा की अगुवाई में मिली बड़ी सफलता
सीएम ने कहा- किया जाएगा पुलिसकर्मियों का सम्मान
हम हर हाल में मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करेंगे। मध्यप्रदेश पुलिस सफलता के साथ इस अभियान में लगी है। नक्सल विरोधी अभियान में शामिल बहादुर पुलिसकर्मियों को पदोन्नति मिलेगी। pic.twitter.com/j8EMYXol3m
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 14, 2025
फरवरी में भी मारी गईं थीं 4 महिला नक्सली
नक्सली ढेर
ये भी पढ़ें...
ASP आकाश राव केस की जांच करेगी SIA, नक्सली हमले की गहराई से होगी पड़ताल
SP, ASP को ही टारगेट कर मार रहे नक्सली... 25 सालों में 4 बड़े हमले
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari