काम के वक्त कंप्यूटर पर गेम खेल रहा था कर्मचारी, फिर पीछे खड़े कलेक्टर ने किया यह काम

Vikram Jain | Apr 05, 2025, 22:42 IST
Share
betul collector suspended
betul collector suspended

मध्य प्रदेश के बैतूल में सरकारी कार्यालयों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ कलेक्टर की सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। कलेक्टर ने ऑफिस टाइम में ताश खेल रहे कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया। साथ ही अन्य कर्मचारियों पर एक्शन लिया।

अक्सर सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। लोगों की शिकायत रहती हैं कि दफ्तरों में कर्मचारी काम में गंभीरता नहीं दिखाते और काम को लटकाए रखते हैं, और कई बार तो काम छोड़कर आराम फरमाते हैं। अब मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से सरकारी दफ्तरों में काम को लेकर लापरवाही का दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां कलेक्टर ने अचानक निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी को कार्यालय समय में कंप्यूटर पर ताश खेलते हुए पकड़ लिया। कलेक्टर ने तुरंत एक्शन लिया और कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया। साथ ही तीन और लापरवाह कर्मचारियों का वेतन काटने के आदेश दिए।

ऑफिस टाइम में कंप्यूटर पर ताश का खेल

बैतूल में सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने अचानक आदिम जाति कार्य विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जैसे ही कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, उन्होंने देखा कि कर्मचारी जगदीश कुबड़े कंप्यूटर पर आराम से ताश खेल रहे था। लेकिन जैसे ही वो पलटा तो पीछे कलेक्टर को खड़ा पाया। जिसके बाद कलेक्टर ने जमकर क्लास ले ली।

ये खबर भी पढ़ें...

वित्तीय संकट से उबारने MP के इस बैंक की सरकार ने की मदद, रंग लाई सिंधिया की मेहनत

कलेक्टर ने कर्मचारी को किया सस्पेंड

दरअसल, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस के काम को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे थे। वे कलेक्ट्रेट परिसर के अलग-अलग कार्यालयों में पहुंचे थे। इस बीच आदिम जाति कार्य विभाग का कर्मचारी जगदीश कुबड़े अपना काम बीच में रोककर आराम से कंप्यूटर पर ताश खेल रहा था। औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर की नजर ताश खेल रहे कर्मचारी पर पड़ी, और वे कर्मचारी के पास पहुंच गए। कलेक्टर को सामने खड़ा देखकर कर्मचारी के पसीने छूट गए। इस लापरवाही को लेकर कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया।

कर्मचारियों की लापरवाही पर जताई नाराजगी

कलेक्टर ने कर्मचारियों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें फटकार लगाई। कलेक्टर ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में काम करने का समय होता है, ताश खेलने का नहीं। यह अनुशासनहीनता है और ऐसे कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को अपने दायित्वों को प्राथमिकता देनी चाहिए और उनका ध्यान कार्य पर होना चाहिए, न कि ऐसे समय की बर्बादी पर।

ये खबर भी पढ़ें...

जैन तीर्थंकर प्रतिमाओं पर अभद्र टिप्पणी, लोगों ने जूते पहनकर प्राचीन मूर्तियों पर बैठ बनाई रील

तीन कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश

इसके अलावा, कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान तीन और कर्मचारियों को लापरवाही बरतते हुए पकड़ा गया। कलेक्टर ने इन कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश दिया, जिससे यह संदेश गया कि सरकारी दफ्तरों में कामकाजी अनुशासन को सख्ती से लागू किया जाएगा। कलेक्टर का यह कदम सरकारी कर्मचारियों के लिए एक कड़ा संदेश है कि अब कोई भी लापरवाही या कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन ने किया आनंदपुर धाम का निरीक्षण, 11 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ बैतूल कलेक्टर ने सरकारी दफ्तर में ताश खेलते हुए पाए गए कर्मचारी को सस्पेंड किया।

✅ कलेक्टर ने कर्मचारियों को काम के समय अनुशासन बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी।

✅ कलेक्टर ने तीन अन्य कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश दिया।

✅ यह कार्रवाई सरकारी दफ्तरों में अनुशासन और कार्य नैतिकता को बढ़ावा देने के लिए की गई।

✅ कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का कदम सरकारी कर्मचारियों के लिए अनुशासन का महत्वपूर्ण संदेश है।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश में हुई थी मशहूर एक्टर मनोज कुमार की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग

बैतूल न्यूज | Betul News | बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी | कर्मचारी सस्पेंड | ताश खेलना | कलेक्टर की कार्रवाई | वेतन काटने की कार्रवाई

Tags:
  • Betul News
  • बैतूल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • लापरवाही
  • वेतन काटने की कार्रवाई
  • कर्मचारी सस्पेंड
  • कलेक्टर की कार्रवाई
  • बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी
  • ताश खेलना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई