महिला कुली दुर्गा की शादी में आखिर क्यों जुटे विधायक और सांसद!

Pratibha Rana | Mar 01, 2024, 10:48 IST
Share
KK
महिला कुली दुर्गा की शादी

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की महिला कुली दुर्गा की शादी रेलवे स्टाफ ने स्टेशन पर कराई है। महिला कुली की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण आरपीएफ स्टाफ उसकी शादी का पूरा खर्च उठा रहा है।

BHOPAL. रेलवे स्टेशन पर अक्सर पुरुषों को ही कुली के रूप में काम करते देखा होगा, लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक महिला भी कुली का काम करती है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से महिला को ये काम करना पड़ रहा है। बैतूल में रहने वाली इस महिला कुली ( Betul Railway Station Female Porter kuli Marriage ) का नाम दुर्गा है और वह 13 साल से कुली ( Female porter kuli Durga ) का काम कर रही है। अब रेलवे स्टेशन की इस इकलौती महिला कुली ( Betul female porter Marriage ) की शादी चर्चा में है। दुर्गा की ये शादी भले ही दूसरी महंगी शादियों की तरह चमक धमक और ढोल धमाके के साथ न हुई हो, लेकिन ये शादी फिर भी चर्चा में है। यहां रेलवे स्टेशन की इकलौती महिला कुली की शादी में रेलवेकर्मी सहारा बने। महिला कुली की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण आरपीएफ स्टाफ ने उसकी शादी का पूरा खर्च उठाया है।

JJ
JJ

ये खबर भी पढ़िए...बहनें मना सकें महाशिवरात्रि इसलिए आज ही मिलेगी लाड़ली बहना की किस्त

स्टेशन के वेटिंग रूम में पूरी हुईं रस्में

रेलवे स्टेशन पर बने वेटिंग रूम में ही दुर्गा की हल्दी और मेहंदी की रस्म की गई ( Marriage in Railway Station ) । शादी में स्टेशन पर काम करने वाले रेलवे का स्टाफ और उनका परिवार इसमें शामिल हुआ। दुर्गा की शादी में बैतूल सांसद दुर्गादास उइके, विधायक हेमंत खंडेलवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला भी मेहमान बने। रेलवे प्रशासन, आरपीएफ स्टाफ और जीआरपी स्टाफ ने शादी की पूरी व्यवस्था संभाली थी।

ये खबर भी पढ़िए...मार्च के पहले ही दिन यूं लगा महंगाई का झटका, बढ़ गए LPG के दाम

शादी का पूरा खर्च आरपीएफ स्टाफ ने उठाया

दुर्गा के पिता मुन्नालाल बोरकर स्टेशन पर पहले कुली का काम करते थे। लेकिन, तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें ये नौकरी छोड़नी पड़ी। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से दुर्गा ने कुली का काम करना शुरू कर दिया। दुर्गा 2011 से काम कर रही है, कई रेलकर्मी उसके अच्छे दोस्त हैं।

GGGG
GGGG

ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव: BJP की पहली सूची तैयार, नामों की घोषणा जल्द

ये खबर भी पढ़िए...UJJAIN में दो दिवसीय रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आज से, सीएम करेंगे शुभारंभ

महिला कॉन्सटेबल ने खोजा दुर्गा के लिए रिश्ता

दुर्गा की आरपीएफ कॉन्स्टेबल फराह खान से अच्छी दोस्ती है। दुर्गा ने शादी करने की इच्छा उनसे ही शेयर की थी। इसके बाद फराह ने दुर्गा की शादी की बात एएसआई दीपक देशमुख से की। उन्होंने आठनेर के जामठी गांव में रहने वाले अपने दोस्त सुरेश भूमरकर से दुर्गा से शादी को लेकर बात की। किसान सुरेश भी दुर्गा से शादी करने के लिए राजी हो गया और 29 फरवरी 2024 को दोनों ने शादी कर ली।

Tags:
  • Female porter Durga
  • Betul Railway Station Female Porter Marriage
  • Betul female porter Marriage
  • Marriage in Railway Station
  • महिला कुली दुर्गा
  • कुली दुर्गा की शादी
  • बैतूल महिला कुली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज