भागीरथपुरा पर अपने नेता राहुल गांधी का ही वादा भूली कांग्रेस, आयोग के सामने आपत्ति ही नहीं लगाई

Sanjay Gupta | Feb 28, 2026, 19:37 IST
Share
congress forgets
Photograph: (thesotr)

भागीरथपुरा मामले में कांग्रेस ने राहुल गांधी से किए गए वादे को भुला दिया। जांच आयोग के सामने कोई आपत्ति नहीं उठाई। अब अगली सुनवाई 5 मार्च को होगी।

News In Short

  • भागीरथपुरा कांड में 35 मौतें, 459 लोग अस्पताल में भर्ती हुए।
  • कांग्रेस ने राहुल गांधी से किए गए वादे को भुला दिया।
  • जांच आयोग के सामने कांग्रेस ने कोई आपत्ति नहीं दी।
  • हाईकोर्ट ने जांच आयोग गठित किया, अगली सुनवाई 5 मार्च को होगी।
  • राकेश यादव ने आयोग के सामने पांच पन्नों की शिकायत दी।

News In Detail

भागीरथपुरा मामले में बीजेपी को लगातार घेरने वाली और मंत्री से इस्तीफा मांगने वाली कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी से किया वादा ही भूल गई। हाईकोर्ट द्वारा गठित जांच आयोग के सामने कोई आपत्ति ही नहीं लगाई।

भागीरथपुरा कांड में 35 मौत हो चुकी है। हालांकि, मप्र शासन ने 22 मौत मानी है। इसमें 459 को अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया गया। इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाने वाली कांग्रेस अब अपने नेता राहुल गांधी से किया वादा ही भूल गई है।

राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर दौरे पर आए थे और कहा कि कांग्रेस न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे और अन्य नेताओं को दी गई। लेकिन हालत यह है कि इन नेताओं ने किसी ने भी जांच आयोग के सामने एक आपत्ति नहीं लगाई।

जांच आयोग के पास कांग्रेस नेता की आपत्ति नहीं

इस मामले में हाईकोर्ट इंदौर ने हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन किया। जांच आयोग ने सूचना जारी करते हुए 28 फरवरी तक उनके दफ्तर में आपत्ति, शिकायत व सुझाव के लिए सूचना जारी की। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से जहां कांग्रेस से इसमें कई आपत्तियां, शिकायत लगवानी थी वहां कोई पहुंचा ही नहीं। किसी भी जिम्मेदार नेता ने इसे जरूरी ही नहीं समझा।

उधर आयोग के पास करीब 15 शिकायतें इसे लेकर पहुंची है जिसमें स्थानीय नागरिक है। वहीं कांग्रेस के पूर्व महासचिव जिन्हें अभी कोई पद नहीं दिया गया है राकेश यादव ने इसमें सजगता दिखाते हुए पांच पन्नों में आयोग के सामने शिकायत दी है।

5 मार्च को होगी सुनवाई

इस मामले में हाईकोर्ट ने 27 जनवरी को आदेश जारी कर जांच आयोग गठित किया था। इसमें पांच मार्च को अगली सुनवाई होगी और इसमें आयोग से प्रारंभिक रिपोर्ट की उम्मीद की गई है। हालांकि शिकायत के लिए आयोग ने 28 फरवरी तक समय दिया था। इसके बाद होली के अवकाश है। ऐसे में आयोग को प्रारंभिक रिपोर्ट देने में समय लग सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

भागीरथपुरा कांड में क्या जाति देखकर IAS पर तय हुई कार्रवाई, उमंग सिंघार के गंभीर आरोप

MP में सबसे ज्यादा स्टाम्प ड्यूटी, सबसे कम FAR, रियल एस्टेट संस्था NAREDCO ने जताई चिंता

अमित शाह के ऑफिस से रात को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को आया फोन, दिल्ली पहुंचे, सीएम भी शाह से मिले

कूनो नेशनल पार्क में चीता हाफ सेंचुरी की तैयारी, बोत्सवाना से 8 नए चीते पहुंचेंगे मध्य प्रदेश

Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • मप्र शासन
  • जांच आयोग
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं