Kailash Vijayvargiya
अमित शाह के ऑफिस से रात को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को आया फोन, दिल्ली पहुंचे, सीएम भी शाह से मिले
Sanjay Gupta | Published:
kailash vijayvargiya
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के ऑफिस से रात को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को फोन आया, उन्हें शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया। उधर सीएम और प्रदेशाध्यक्ष भी दिल्ली में थे। सीएम ने भी शाह से मुलाकात की।
INDORE. शनिवार को मप्र की राजनीति दिल्ली में जमी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली में थे और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलावल भी। वहीं शुक्रवार को जब नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में एक कार्यक्रम में थे, तभी उन्हें एक फोन आया। यह फोन केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आफिस से था। उन्हें शनिवार सुबह दिल्ली आने के लिए कहा गया। इसके बाद वह नरेडको रियल एस्टेट का कार्यक्रम दस मिनट में ही अटेंड कर रात की फ्लाइट से ही दिल्ली रवाना हो गए।
मंत्री विजयवर्गीय ने केंद्रीय मंत्री शाह से मुलाकात की। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाहजी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उनसे मध्यप्रदेश की प्रगति के संदर्भ पर चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न समसामयिक विषयों व जनकल्याण पर सार्थक संवाद हुआ।
![Kailash Vijayvargiya]()
ये भी पढ़ें...इंदौर के महालक्ष्मीनगर, स्कीम 94 में व्यावसायिक निर्माण पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का खुलासा
ये भी पढ़ें...इंदौर में रिटायर्ड अफसर से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.15 करोड़ की ठगी
उधर, सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली में साथ में थे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की। साथ ही सीएम मोहन यादव ने भी केंद्रीय मंत्री शाह से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों से ही शाह ने अलग-अलग मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
वहीं मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री पहलाद पटेल ने भी अलग से अमित शाह से मुलाकात की है।
ये भी पढ़ें...इंदौर में ये शराब दुकान सबसे महंगी, हर दिन इतने करोड़ की शराब पिएंगे इंदौरी
ये भी पढ़ें...इंदौर के स्कूल में हिजाब पहनकर आई बच्चियों को परीक्षा देने से रोका
इसके पहले भागीरथपुरा कांड के दौरान भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को अचानक दिल्ली बुलाया गया था। जब उनके विवादित बयान को लेकर मीडिया में बवाल मच गया था। इसके बाद उन्हें नसीहत दी गई थी कि वह मीडिया से दूरी बनाकर रखेंगे। इसके बाद से वही मीडिया से दूरी बनाकर रखे हुए हैं और केवल मुद्दे की बात पर ही बाइट देते हैं।
दिल्ली में शाह से मिले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
ये भी पढ़ें...इंदौर के महालक्ष्मीनगर, स्कीम 94 में व्यावसायिक निर्माण पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का खुलासा
ये भी पढ़ें...इंदौर में रिटायर्ड अफसर से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.15 करोड़ की ठगी
उधर सीएम, खंडेलवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले
ppppp
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से भेंट कर भोपाल में यूनियन कार्बाइड की भूमि पर गैस काण्ड स्मारक निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर उज्जैन में विक्रमोत्सव के भव्य आयोजन की जानकारी दी और नक्सल मुक्त होने के बाद… pic.twitter.com/ubkY380YjA
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 28, 2026
आज दोपहर कर्मठ एवं दूरदर्शी गृहमंत्री मा @AmitShah जी से सौजन्य भेंट कर चर्चा की ।भेंट के लिए हार्दिक धन्यवाद ।@BJP4India @BJP4MP pic.twitter.com/KuYdEDzIut
— Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन) (@prahladspatel) February 28, 2026
ये भी पढ़ें...इंदौर के स्कूल में हिजाब पहनकर आई बच्चियों को परीक्षा देने से रोका
भागीरथपुरा कांड के समय भी दिल्ली बुलाए गए थे
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari