भागीरथपुरा कांड : दूषित पानी से 27वीं मौत, अस्पताल में 10 लोग भर्ती

Sandeep Kumar | Jan 23, 2026, 16:41 IST
Share
bhagirathpura
bhagirathpura

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 27 मौतें हो चुकी हैं। 63 साल के बद्री प्रसाद को उल्टी-दस्त के कारण अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

News in Short

  • भागीरथपुरा में दूषित पानी से 27 मौतें हुईं हैं।
  • अरविंदो अस्पताल में 10 लोग भर्ती, 1 वेंटिलेटर पर हैं।
  • पाइपलाइन का 30% काम पूरा, 70% हिस्सा इस महीने तक पूरा होगा।
  • टैंकर से रोज 50 से ज्यादा घरों में पानी सप्लाई किया जा रहा है।
  • अगली स्टेटस रिपोर्ट 27 जनवरी को हाई कोर्ट में पेश होगी।

News in Detail

भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण एक और मौत हो गई है। 83 वर्षीय विद्या बाई महिला ने उल्टी और दस्त के कारण दम तोड़ा। इस घटना के बाद मरने वालों की संख्या 27 तक पहुंच गई है। इससे पहले आज ही 63 साल के बद्री मौत हो गई थी। प्रसाद को उल्टी-दस्त के कारण 17 जनवरी को अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें टीबी भी था। वर्तमान में अरविंदो अस्पताल में 10 लोग भर्ती हैं।

ये भी पढ़ें...इंदौर के भागीरथपुरा के बाद महू में गंदे पानी से बिगड़े हालात, बीमार पड़े 25 से ज्यादा लोग

आरओ और टैंकर का पानी उपयोग

भागीरथपुरा के 30% हिस्से में अब पानी सप्लाई शुरू हो गई है। यह सप्लाई एक दिन छोड़कर दी जा रही है। नियमित टेस्टिंग भी की जा रही है। हालांकि, रहवासियों का विश्वास अभी भी नहीं बना है। अधिकांश लोग आरओ और टैंकर का पानी उपयोग कर रहे हैं। बाकी 70% हिस्सों में पाइपलाइन का काम चल रहा है। यह काम इस माह तक पूरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें...इंदौर भागीरथपुरा कांड के बाद नजर आए सांसद शंकर लालवानी, लड्डू खाए और खिलाए

डाली जा रही नई पाइपलाइन

काम शुरू होने वाला 30% हिस्सा दो साल पहले डाली गई पाइपलाइन का है। इसमें लीकेज चेक कर पानी सप्लाई शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला के अनुसार, बाकी 70% हिस्से में नई पाइपलाइन डाली जा रही है। यह काम जनवरी अंत तक पूरा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें...हाईकोर्ट को आशंका: भागीरथपुरा कांड केवल दूषित पानी से कैसे, कोई केमिकल तो नहीं, शासन ने पुलिस चौकी के टॉयलेट को बताई वजह

ये भी पढ़ें...भागीरथपुरा कांड के बाद प्रशासन सख्त, रोबोट बताएंगे पानी और सीवर लाइन के लीकेज

अब तक 27 मौतें हो चुकी

क्षेत्र में रोज 50 से ज्यादा टैंकरों से पानी वितरित किया जा रहा है। पाइपलाइन काम के चलते टैंकर गलियों तक पहुंचाए जा रहे हैं। अब तक 27 मौतें हो चुकी हैं। पहले प्रशासन ने 4 फिर 6 मौतें मानी थी। हाई कोर्ट में पेश रिपोर्ट में 21 मौतों में 15 मौतें मानी गई। अगली स्टेटस रिपोर्ट 27 जनवरी को पेश होगी।

Tags:
  • इंदौर
  • अरविंदो अस्पताल
  • दूषित पानी
  • भागीरथपुरा
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि