भिंड में बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी, कलेक्टर ने 11 शिक्षकों को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Vikram Jain | Mar 07, 2025, 02:27 IST
Share
bhind board exam teachers suspended action by collector
भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने वाले 11 शिक्षकों को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई तब हुई जब निरीक्षण टीम ने पाया कि परीक्षा समय समाप्त होने से पहले ही स्कूल बंद कर दिया गया था।

मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन काफी सख्त है। परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा रही। बोर्ड परीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई भी जारी है। इसी बीच भिंड में कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में एग्जाम के दौरान मिली गड़बड़ी के मामले में शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। यहां सरसई शासकीय माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा समय से पहले ही खत्म कर दी गई, जिससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। अब मामले में कलेक्टर ने मामले में टीचरों को निलंबित किया है।

एग्जाम सेंटर पर गड़बड़ी, कलेक्टर की कार्रवाई

दरअसल, भिंड के सरसई शासकीय स्कूल में 6 स्कूलों का एग्जाम सेंटर बनाया गया था। जिसमें 5वीं और 8वीं की परीक्षा चल रही थी, 141 छात्र-छात्राएं पेपर दे रहे थे। परीक्षा का समय 2 से लेकर शाम 4:30 बजे तक था। इसी बीच भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को बुधवार को सूचना मिली कि एग्जाम सेंटर पर कुछ गड़बड़ी चल रही है, जिसके बाद उन्होंने तुरंत एक जांच टीम को वहां भेजा।

ये खबर भी पढ़ें...

MP के इन 2 जिलों में 184 स्कूलों की मान्यता रद्द, राज्य शिक्षा केंद्र ने इसलिए लिया ये एक्शन

समय से पहले ही खत्म की गई परीक्षा

जब जांच टीम स्कूल पहुंची तो हैरान रह गई। 3:30 बजे ही स्कूल बंद कर दिया गया था। न तो बच्चे थे और न ही शिक्षक। केवल कुछ शिक्षकों को स्कूल के बाहर खड़ा पाया गया। यह स्पष्ट हो गया कि परीक्षा को निर्धारित समय से पहले ही समाप्त कर दिया गया था। इसके बाद निरीक्षण टीम ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट भिंड कलेक्टर को सौंपी।

ये खबर भी पढ़ें...

RTE मापदंड पूरा नहीं करने वाले स्कूलों पर प्रशासन सख्त, यहां बंद होंगे MP बोर्ड के कई स्कूल

गंभीर लापरवाही, 11 शिक्षक निलंबित

जांच टीम की रिपोर्ट के बाद कलेक्टर ने एक्शन लिया है। कलेक्टर ने इसे परीक्षा प्रणाली के साथ खिलवाड़ मानते हुए तुरंत एक्शन लिया और परीक्षा केंद्र अध्यक्ष समेत 11 शिक्षकों को निलंबित कर दिया। मामले में परीक्षा केंद्र अध्यक्ष और प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कलेक्टर की कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षा विभाग को भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

सटक गया कलेक्टर का माथा, 126 प्राइवेट स्कूल की मान्यता कर दी निलंबित

10वीं बोर्ड परीक्षा में टीचरों की लापरवाही...शिक्षा मंडल ने भेजा नोटिस

Tags:
  • भिंड न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • टीचर सस्पेंड
  • 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा एमपी
  • बोर्ड परीक्षा
  • भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती