भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर लगे मनमानी के आरोप, HC ने लगाई फटकार

Sandeep Kumar | Published:
Share
bhind-collector-court
bhind-collector-court

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। कोर्ट ने उनके आदेश पर गंभीर टिप्पणी की। कोर्ट के आदेशों का सही पालन न करने पर फटकार भी लगाई है।

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अपनी कार्यशैली के कारण विवादों में हैं। ग्वालियर हाईकोर्ट (Gwalior High Court) ने उनके आदेशों पर गंभीर टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि कलेक्टर को हाईकोर्ट का नाम लिखने की क्या जरूरत थी? क्या कलेक्टर अक्षम हैं? कोर्ट ने उनके आदेश पर गंभीर टिप्पणी की। कोर्ट के आदेशों का सही पालन न करने पर फटकार भी लगाई है। बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिकों और पत्रकारों के साथ अभद्रता करने के आरोप भी लगे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...भिंड : बिजली विभाग ने काट दिया नगर पालिका का कनेक्शन, और फिर जो हुआ...

श्रम न्यायालय के आदेश की अवहेलना

भिंड लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी शिव पार्वती श्रीवास्तव को श्रम न्यायालय ने 12.10 लाख रुपए एरियर भुगतान का आदेश दिया। आदेश के बावजूद भुगतान नहीं हुआ। तब ग्वालियर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल हुई। हाईकोर्ट ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को तलब किया।

ये खबर भी पढ़िए...भिंड कलेक्टर के आदेश से शिक्षक गदगद, DEO की हवा पतली

कलेक्टर का जवाब, कोर्ट की फटकार

कलेक्टर ने कहा, भिंड पीडब्ल्यूडी की संपत्ति नहीं है, इसलिए कुर्क नहीं कर सकते। कोर्ट ने पूछा, “ऑफिस कहां है?” कलेक्टर ने कहा, भवन पर मप्र शासन लिखा है। इस पर कोर्ट ने कहा कि कोई विभाग संपत्ति का मालिक नहीं होता। कलेक्टर ने दो दिन में संपत्ति कुर्क कर रिपोर्ट पेश करने की बात कही।
ये खबर भी पढ़िए...भिंड में भंडारे का प्रसाद खाने से एक की मौत , 53 लोग बीमार

पूर्व सैनिकों का विरोध प्रदर्शन

कुछ महीने पहले पूर्व सैनिक संघ ने कलेक्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों ने आरोप लगाया कि कलेक्टर ने उनकी बात सुनने के बजाय पुलिस से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इससे कलेक्टर की छवि पर सवाल खड़े हुए।

ये खबर भी पढ़िए...भिंड में भंडारे का प्रसाद खाने से एक की मौत , 53 लोग बीमार

पत्रकारों पर दबाव बनाने के आरोप

कलेक्टर पर आरोप है कि वे पत्रकारों को धमका चुके हैं। उनके खिलाफ खबर छापने पर कानूनी कार्रवाई में फंसाने की कोशिश करते हैं। इससे पत्रकारों में डर पैदा होता है और वे उनके खिलाफ खबरें प्रकाशित करने से बचते हैं।





Tags:
  • भिंड कलेक्टर
  • मध्य प्रदेश
  • Sanjeev Srivastava
  • ग्वालियर हाईकोर्ट
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • hindi news
  • भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर