a61b037d-b8f
भिंड कलेक्टर-विधायक विवाद में नया मोड़, कुशवाह ने विस अध्यक्ष को लिखा पत्र तो IAS एसोसिएशन ने CM से की शिकायत
Amresh Kushwaha | Published:
bhind-district-collector-sanjeev-srivastava-mla-narendra-singh-kushwaha
भिंड जिले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बीच विवाद इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर आरोपों का सिलसिला जारी है।
भिंड जिले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बीच का विवाद एक गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। एक तरफ जहां विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कलेक्टर के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को एक पत्र लिखा है, वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने विरोध जताया है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर उन्हें अपनी शिकायत दी। इसके साथ ही एसोसिएसन मुख्य सचिव अनुराग जैन से मिलकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी करेगा।
ये खबर भी पढ़िए...भिंड कलेक्टर और भाजपा विधायक विवाद में कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी की इंट्री, सीएम से कर दी यह मांग
![a61b037d-b8f]()
आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने इस मामले में सीएम मोहन यादव से मिलकर शिकायत पत्र सौंपा। एसोसिएशन के सदस्यों ने सीएम से इस घटना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को अपमानजनक शब्दावली से बचाने के लिए सरकार को जल्द कदम उठाने चाहिए। इस मुद्दे पर एसोसिएशन के पदाधिकारी और आईएएस अधिकारी प्रदेश के मुख्य सचिव से मिलकर भी इस घटना पर सख्त एक्शन लेने की अपील करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...DM साहब का गुस्सा कैमरे में कैद, एग्जाम दे रहे छात्र को भिंड कलेक्टर ने मारे थप्पड़
इस घटना पर कर्मचारी संगठनों ने भी विरोध जताया है। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने इस पूरे मामले पर अपनी चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि यदि प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी इस प्रकार के माहौल में काम करेंगे, तो उनका मनोबल गिर सकता है। तिवारी ने यह भी कहा कि यदि अधिकारी या कर्मचारी अपने कार्य में चूक करते हैं, तो उनकी शिकायत उचित जगह पर की जाए, लेकिन किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।
वहीं, राजस्व अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर इस विवाद का विरोध किया और मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में अधिकारियों ने लिखा कि विधायक ने कलेक्टर के सरकारी आवास में अपमानजनक व्यवहार किया और बलपूर्वक वहां घुसे थे। इससे प्रशासनिक तंत्र को गहरा आघात पहुंचा है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि इस तरह के व्यवहार से सभी कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल बन गया है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: भिंड से BJP MLA नरेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, पेशी पर नहीं पहुंचे थे विधायक, जानें पूरा मामला
मामला तब सुर्खियों में आया जब विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने बुधवार को कलेक्टर बंगले का घेराव किया। उनका आरोप था कि किसानों को खाद की सप्लाई सही तरीके से नहीं मिल रही है, और इसके अलावा कलेक्टर के जरिए माइनिंग के अवैध नाके लगाकर वसूली की जा रही है।
इसके बाद विधायक और कलेक्टर के बीच हुए विवाद का एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें कलेक्टर उंगली दिखाते हुए नजर आ रहे थे, और विधायक उन पर मुक्का तानते हुए दिख रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन गया।
इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर भी बवंडर मच गया। जहां कुछ लोग विधायक की कार्रवाई का समर्थन कर रहे थे, वहीं अधिकतर लोग कलेक्टर के साथ हुई अभद्रता की निंदा कर रहे थे। जनता का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सिर्फ प्रशासन का मनोबल गिराती हैं और समाज में गलत संदेश भेजती हैं। यह भी कहा जा रहा है कि अगर जनप्रतिनिधि इस तरह से व्यवहार करेंगे, तो सरकारी कर्मचारियों में डर और असुरक्षा का माहौल बन सकता है।
भिंड कलेक्टर न्यूज
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने गुरुवार (28 अगस्त) को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि कलेक्टर ने उन्हें अपशब्द कहे और दबाव बनाने के लिए उंगली दिखाकर अभद्रता की। उनका आरोप था कि कलेक्टर ने रेत चोरी के आरोप लगाए और उन्हें उत्तेजित करने की कोशिश की। विधायक का कहना था कि वे कलेक्टर के सरकारी आवास पर खाद की कमी और किसानों को खाद की आपूर्ति नहीं होने के मुद्दे पर कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान, कलेक्टर ने उनकी बात सुने बिना ही उन्हें अभद्र तरीके से पेश आने का प्रयास किया।
आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सीएम से की शिकायत
आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने इस मामले में सीएम मोहन यादव से मिलकर शिकायत पत्र सौंपा। एसोसिएशन के सदस्यों ने सीएम से इस घटना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को अपमानजनक शब्दावली से बचाने के लिए सरकार को जल्द कदम उठाने चाहिए। इस मुद्दे पर एसोसिएशन के पदाधिकारी और आईएएस अधिकारी प्रदेश के मुख्य सचिव से मिलकर भी इस घटना पर सख्त एक्शन लेने की अपील करेंगे।
भिंड कलेक्टर-विधायक विवाद की खबर पर एक नजर...
|
कर्मचारी संगठनों ने भी जताया विरोध
राजस्व अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध
ये खबर भी पढ़िए...MP News: भिंड से BJP MLA नरेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, पेशी पर नहीं पहुंचे थे विधायक, जानें पूरा मामला
कलेक्टर और विधायक के बीच विवाद की शुरुआत
इसके बाद विधायक और कलेक्टर के बीच हुए विवाद का एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें कलेक्टर उंगली दिखाते हुए नजर आ रहे थे, और विधायक उन पर मुक्का तानते हुए दिख रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन गया।
सोशल मीडिया पर मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया
भिंड कलेक्टर न्यूज
thesootr links
- मध्यप्रदेशकी खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari