तत्कालीन उप पंजीयक मनोज सिहारे पर भ्रष्टाचार का आरोप, EOW ने दर्ज किया मामला

Sandeep Kumar | May 27, 2025, 22:31 IST
Share
bhind-lahar-sub-registrar
bhind-lahar-sub-registrar

लहार के तत्कालीन उप पंजीयक मनोज सिहारे के खिलाफ भ्रष्टाचार और राजस्व हानि के गंभीर लगे हैं। EOW की जांच में पाया गया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विक्रय पत्रों में जानबूझकर कम शुल्क वसूलकर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई है।

MP News: भिंड जिले के लहार में पदस्थ लहार के तत्कालीन उप पंजीयक मनोज सिहारे पर EOW ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने विक्रय पत्रों में मुद्रांक और पंजीयन शुल्क की वसूली में अनियमितता की। इससे शासन को 8 लाख 45 हजार 309 रुपए की राजस्व हानि हुई। शिकायत रविन्द्र कुशवाह ने ईओडब्ल्यू में दर्ज कराई थी। जांच में पाया गया कि सात विक्रय पत्रों में जानबूझकर शुल्क कम वसूला गया।

लहार को नगर पालिका घोषित किए जाने की जानकारी के बावजूद प्रावधान लागू नहीं किए गए। कुछ आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों को कृषि भूमि दिखाकर पंजीयन किया गया। पंजीयन विभाग भिंड ने भी आरोपों की पुष्टि की है। अनियमितता और आर्थिक हानि के चलते मनोज सिहारे सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन पर धोखाधड़ी, षड्यंत्र और दस्तावेजों में हेरफेर के आरोप हैं।

ये खबर भी पढ़िए... स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, युवतियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

शिकायत से खुला मामला

इस घोटाले का पर्दाफाश लहार निवासी रविन्द्र कुशवाह की शिकायत के बाद हुआ। उन्होंने तत्कालीन उप पंजीयक पर फर्जी रजिस्ट्रियों और भ्रष्टाचार की जानकारी दी थी। कुशवाह ने दावा किया था कि दस्तावेजों में जानबूझकर त्रुटियां की गईं और शासन के निर्धारित प्रावधानों को अनदेखा किया गया।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में हिंद रक्षक संगठन का एसोसिएशन, एकेडमी को पत्र जिहादियों को नौकरी से तत्काल बाहर करो

ये खबर भी पढ़िए... शिक्षिका की मौत का काला सच... पति ने ही की दर्दनाक हत्या

नगर पालिका घोषित क्षेत्र में भी नियमों की अनदेखी

लहार को नगर पालिका परिषद घोषित किए जाने के बावजूद, विक्रय दस्तावेजों पर आवश्यक शहरी कर और प्रक्रिया नहीं लागू की गई। मूल दस्तावेजों को कलेक्टर ऑफ स्टाम्प को भेजना आवश्यक था, परंतु वह भी नजरअंदाज किया गया।

ये खबर भी पढ़िए... पद्मश्री से सम्मानित हुए बस्तर की लोककला के संवाहक पंडी राम मंडावी

जांच में 12 अन्य लोग भी दोषी पाए गए

जांच में पाया गया कि केवल उप पंजीयक ही नहीं, बल्कि 12 अन्य व्यक्ति-जिनमें दस्तावेज तैयार करने वाले, खरीदार और सेवा प्रदाता शामिल हैं। सभी पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420 , 409, 120बी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Tags:
  • MP News
  • EOW
  • भिंड
  • लहार
  • नगर पालिका परिषद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग