भोज मुक्त विश्वविद्यालय में लगी आग एक बड़ी साजिश का हिस्सा, फॉरेंसिक जांच में मिले आग लगाने के सबूत
Ravi Awasthi | Jul 22, 2025, 20:39 IST
bhoj 22
मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में चार दिन पहले हुई आगजनी एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इससे जुड़े तथ्यों का खुलासा हुआ है।
भोपाल। भोज मुक्त विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में चार दिन पहले हुई आगजनी एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य साफ होने के बाद चूना भट्टी पुलिस ने मंगलवार को विवि रजिस्ट्रार को नोटिस थमाकर जवाब तलब किया है।
सूत्रों के मुताबिक,प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटनास्थल से माचिस की जली हुई तीलियां,आग लगाने के लिए इस्तेमाल किए गए मुड़े हुए अधजले कागज एवं कुछ इस तरह के अन्य साक्ष्य मिले हैं,जो बताते हैं कि पुस्तकालय में आग एक सोची समझी साजिश के तहत लगाई गई।
बताया जाता है, कि वारदात को अंजाम देने से पहले सेल्फ में रखी पुस्तकों का पहले नीचे ढेर लगाया गया। पुस्तकालय में लगे पर्दे निकालकर पुस्तकों के ढेर पर डाले गए, लेकिन संयोग यह रहा कि पर्दों व पुस्तकों ने आग नहीं पकड़ी और वारदात में चंद पुस्तकों को ही नुकसान पहुंचा। वहीं पर्दे भी अधजले रह गए।
फॉरेसिंक जांच व घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को विवि रजिस्ट्रार सुशील मंडेरिया को नोटिस थमाकर जवाब तलब किया है।
यह भी पढ़ें.. विधानसभा में प्रश्न लगते ही भोज विश्वविद्यालय में 'भर बरसात' लगी आग !
यह भी पढ़ें.. भोज मुक्त विश्वविद्यालय से Answer sheet गायब, 40 हजार से अधिक छात्रों का रिजल्ट रुका
सूत्रों के मुताबिक, पुस्तकालय में आगजनी की इस वारदाता के पीछे दस लाख रुपए कीमत की किताबों की हेराफेरी भी एक बड़ी वजह बताई जाती है। इसकी विभागीय जांच भी जारी है।
कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा ने यह मामला राज्य विधानसभा में भी बीते साल उठाया था, लेकिन विवि प्रशासन की ओर से सदन को गलत जानकारी भेजे जाने पर कांग्रेस सदस्य ने विधानसभा प्रमुख सचिव को पत्र सौंपकर इस मामले की जांच सदन की प्रश्न एवं संदर्भ समिति से कराए जाने की मांग की थी। बताया जाता है कि विधायक की मांग पर सदन की संबंधित समिति भी प्रकरण की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें.. MP News: बीयू की फाइलों में सिमटा केंद्र का प्रोजेक्ट "मेरु"
यह भी पढ़ें.. धोखे की डिग्री! ‘बी’ ग्रेड बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी की पीएचडी फैक्ट्री का नया खुलासा
भोज यूनिवर्सिटी 72 अधिकारी,कर्मचारियों की बैकडोर पदस्थापना को लेकर भी विवादों में रहा है। यहां तक कि पूर्व में हुई जांच में आरोप सही पाए जाने पर राज्य शासन ने इन नियुक्तियों को निरस्त कर दिया था,लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने हठधर्मिता दिखाते हुए संबंधित अधिकारी,कर्मचारियों की सेवा को निरंतर रखा।
इसे लेकर विधानसभा के पिछले ही सत्र में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जांच कराने का आश्वासन सदन को दिया था। इसी माह शुरू हो रहे विधानसभा के पावस सत्र में एक बार फिर यह मामला गर्माने के आसार हैं। विश्वविद्यालय के पुस्तकालय प्रभारी एलएन झारिया ने कहा कि पुलिस जांच में साजिशकर्ता का जल्द ही पर्दाफाश होगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
फॉरेंसिक जांच में कई तथ्यों का खुलासा
बताया जाता है, कि वारदात को अंजाम देने से पहले सेल्फ में रखी पुस्तकों का पहले नीचे ढेर लगाया गया। पुस्तकालय में लगे पर्दे निकालकर पुस्तकों के ढेर पर डाले गए, लेकिन संयोग यह रहा कि पर्दों व पुस्तकों ने आग नहीं पकड़ी और वारदात में चंद पुस्तकों को ही नुकसान पहुंचा। वहीं पर्दे भी अधजले रह गए।
फॉरेसिंक जांच व घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को विवि रजिस्ट्रार सुशील मंडेरिया को नोटिस थमाकर जवाब तलब किया है।
4 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर...आगजनी एक साजिश का हिस्सा: भोज मुक्त विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में लगी आग एक सोची समझी साजिश का हिस्सा साबित हुई है। फॉरेंसिक जांच से यह खुलासा हुआ कि आग लगाने के लिए जली हुई माचिस की तीलियां और अधजले कागज मिले हैं।पुस्तकालय में किताबों की हेराफेरी: आगजनी के पीछे दस लाख रुपये कीमत की किताबों की हेराफेरी भी एक बड़ा कारण है। इसके लिए विभागीय जांच चल रही है, और विधानसभा में यह मामला पहले भी उठाया गया था। विवि रजिस्ट्रार को नोटिस: घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर चूना भट्टी पुलिस ने विवि रजिस्ट्रार सुशील मंडेरिया को नोटिस थमाकर जवाब तलब किया है। इस मामले में पुलिस तेजी से जांच कर रही है। विवादों में विश्वविद्यालय: भोज मुक्त विश्वविद्यालय में अवैध नियुक्तियों और अन्य विवादों को लेकर भी चर्चा होती रही है। विधानसभा में इस मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया गया था, जो फिर से गर्मा सकता है। |
यह भी पढ़ें.. भोज मुक्त विश्वविद्यालय से Answer sheet गायब, 40 हजार से अधिक छात्रों का रिजल्ट रुका
दस लाख की किताबों की हेराफेरी
कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा ने यह मामला राज्य विधानसभा में भी बीते साल उठाया था, लेकिन विवि प्रशासन की ओर से सदन को गलत जानकारी भेजे जाने पर कांग्रेस सदस्य ने विधानसभा प्रमुख सचिव को पत्र सौंपकर इस मामले की जांच सदन की प्रश्न एवं संदर्भ समिति से कराए जाने की मांग की थी। बताया जाता है कि विधायक की मांग पर सदन की संबंधित समिति भी प्रकरण की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें.. MP News: बीयू की फाइलों में सिमटा केंद्र का प्रोजेक्ट "मेरु"
यह भी पढ़ें.. धोखे की डिग्री! ‘बी’ ग्रेड बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी की पीएचडी फैक्ट्री का नया खुलासा
अवैध नियुक्तियों को लेकर भी है विवाद
इसे लेकर विधानसभा के पिछले ही सत्र में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जांच कराने का आश्वासन सदन को दिया था। इसी माह शुरू हो रहे विधानसभा के पावस सत्र में एक बार फिर यह मामला गर्माने के आसार हैं। विश्वविद्यालय के पुस्तकालय प्रभारी एलएन झारिया ने कहा कि पुलिस जांच में साजिशकर्ता का जल्द ही पर्दाफाश होगा।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman