ESB की माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा रिजल्ट में देरी, अभ्यर्थी राजधानी में करेंगे प्रदर्शन

Dablu Kumar | Sept 14, 2025, 10:07 IST
Share
TEACHER ASSPARAINTS
TEACHER ASSPARAINTS

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा का परिणाम 4 महीनों बाद भी जारी नहीं किया है। इससे उम्मीदवारों में असंतोष है। परीक्षा का परिणाम जारी करने के लिए अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है।

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) के जरिए आयोजित माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा का रिजल्ट चार महीने से अटका हुआ है। परीक्षा अप्रैल में आयोजित की गई थी, लेकिन अब तक इसका रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। इस देरी के कारण परीक्षा में शामिल हुए लगभग डेढ़ लाख उम्मीदवार परेशान हैं। वहीं, अपनी परेशानियों को लेकर कई बार ईएसबी से संपर्क भी किया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। अब अभ्यर्थी आज (15 सितंबर) राजधानी भोपाल में विरोध करने वाले हैं।

ईएसबी ने दिसंबर 2022 में इस परीक्षा का विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद पात्रता परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों का कहना है कि वे बार-बार ईएसबी के कार्यालय में गए, लेकिन वहां उन्हें कोई समाधान नहीं मिला। उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट ने भी आदेश दे दिया है कि इनका रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

राजधानी में अभ्यर्थी करेंगे प्रदर्शन

15 सितंबर 2025 को उम्मीदवारों ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रदर्शन का आयोजन करने का ऐलान किया था। ऐसे में आज अभ्यर्थी भोपाल में प्रदर्शन करेंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। यदि इसे जल्द घोषित नहीं किया जाता है, तो वे और भी बड़े आंदोलन की योजना बना सकते हैं। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थी सरकार से मांग करेंगे कि वे शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि किसी प्रकार की और देरी न हो।
ये भी पढ़िए...पेड़ शिक्षक भैराराम : रेगिस्तान में हरियाली का जादू बिखेरते एक गुरु की हरी क्रांति बन रही मिसाल

चार महीने बाद भी परिणाम की कोई जानकारी नहीं

ईएसबी के अधिकारियों के मुताबिक, प्रक्रिया चल रही है, लेकिन परिणाम की घोषणा में देरी हो रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि समय पर परिणाम घोषित किया जाता, तो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भी समय नहीं लगता और भर्ती प्रक्रिया में देरी नहीं होती।

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा परिणाम वाली खबर पर एक नजर

  • चार महीने से अटका परिणाम: कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा आयोजित माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा का परिणाम चार महीने से अटका हुआ है, जबकि परीक्षा अप्रैल 2023 में हुई थी।
  • अभ्यर्थियों का प्रदर्शन: डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने 15 सितंबर को राजधानी भोपाल में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है, ताकि परिणाम शीघ्र घोषित किया जा सके और भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को खत्म किया जा सके।
  • शिक्षक भर्ती में देरी: कुछ विषयों, जैसे खेल और संगीत के पदों पर पिछले 20 सालों से भर्ती नहीं हुई है, जबकि स्कूलों में शिक्षकों की कमी है और भर्ती प्रक्रिया धीमी चल रही है।
  • ईएसबी का बयान: ईएसबी अधिकारी के मुताबिक, परिणाम की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अभ्यर्थियों का कहना है कि जितना देरी से परिणाम घोषित होगा, उतने ही सवाल उठेंगे, जैसा पटवारी परीक्षा में हुआ था।
  • आर्थिक और मानसिक दबाव: अभ्यर्थियों ने बताया कि तीन साल से भर्ती प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अब तक पूरी नहीं हो पाई, और उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़िए...Shikshak Bharti: कक्षा 9 से 12 तक के लिए 35 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पदों पर भर्ती

शिक्षक भर्ती में लंबे समय से रोक

अभ्यर्थियों ने यह भी बताया कि कुछ पदों, जैसे खेल और संगीत के शिक्षक में पिछले 20 वर्षों से भर्ती नहीं हुई है। हालांकि, स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। इसके पीछे की बड़ी वजह भर्ती प्रक्रिया में विफलता है। परिणाम घोषित होने के बाद भी डोक्यूमेंट वेरिफिकेशन में समय लगने से नियुक्ति प्रक्रिया में और देरी हो सकती है।

स्कूलों में शिक्षकों की कमी होने के बाद भी शिक्षक भर्ती उस अनुपात में नहीं हो रही। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

बता दें कि, यह परीक्षा लगभग डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने दी थी। इसमें साढ़े 10 हजार पद थे। अभ्यर्थियों ने कहा कि तीन साल से भर्ती प्रक्रिया ही चल रही है, यह पूरी नहीं की जा रही। रिजल्ट घोषित होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भी समय लगेगा।

ये भी पढ़िए...MP News: एमपी में 400 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ा संकट

ईएसबी के जरिए दी गई प्रतिक्रिया

ईएसबी के एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा का रिजल्ट अभी प्रक्रिया में है। जल्द ही इसे घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन जब तक परिणाम घोषित नहीं होते, तब तक उम्मीदवारों के लिए अनिश्चितता की स्थिति बनी रहती है।

अभ्यर्थियों ने यह भी बताया कि यह वही स्थिति है, जो पटवारी परीक्षा में भी देखने को मिली थी। वहां भी परीक्षा परिणाम घोषित होने में काफी देरी हुई थी और इसके बाद आरोप लगे थे कि इस देरी के कारण कई उम्मीदवारों को निराशा हुई थी। अब उम्मीदवार इस बार भी उसी स्थिति का सामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़िए... भोपाल न्यूज: ओबीसी आरक्षण : भोपाल की बैठक में उठा 13% पदों का सवाल, अधिवक्ता और ओबीसी महासभा में दिखा मतभेद

जानें क्या है परीक्षा परिणाम में देरी का कारण?

इधर, ईएसबी के एक अधिकारी का कहना है कि यह प्रक्रियाधीन है। इधर, अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि परिणाम जितना देर से घोषित होता है, उस पर उतने ही सवाल उठते हैं। पटवारी परीक्षा में भी ऐसा ही हुआ था।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल न्यूज
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • पटवारी परीक्षा
  • शिक्षक भर्ती
  • ईएसबी
  • माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा