ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देरी से पहुंचे पीएम मोदी, सभी से मांगी माफी, बताई लेट आने की वजह
Vikram Jain | Feb 24, 2025, 18:32 IST
Global Investors Summit bhopal news
भोपाल में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समिट का उद्घाटन किया। साथ ही पीएम ने कार्यक्रम में देरी से पहुंचने के लिए सभी से माफी भी मांगी।
BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit bhopal) की शुरूआत हो चुकी है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट एमपी की थीम ‘अनंत संभावनाएं’ रखी गई हैं। सोमवार को प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने GIS का भव्य शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी देरी से पहुंचे। जिसको लेकर उन्होंने सभी से माफी भी मांगी, हालांकि उन्होंने देरी से आने की वजह भी बताई। उसे सुनकर समिट में हर किसी ने पीएम के फैसले की जमकर तारीफ की। जानें वजह....
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कई बड़ी बातें कही, लेकिन अपने संबोधन से पहले पीएम मोदी ने कार्यक्रम में देरी से पहुंचने के लिए माफी मांगी। पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे कार्यक्रम आने में आने के लिए विलंब हुआ, इसके लिए मैं आप सभी से क्षमा चाहता हूं। विलंब इसलिए हुआ क्योंकि कल जब मैं यहां पहुंचा तो एक बात ध्यान में आई कि आज (सोमवार) 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के एग्जाम हैं। उसका टाइम और मेरे राजभवन से निकलने का समय समान हो रहा था। उसके कारण संभावना थी कि सुरक्षा के कारण अगर रास्ते बंद हो जाएं और बच्चों को परीक्षा के लिए जाने में कठिनाई हो जाए। ये कठिनाई न हो, बच्चे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। इस कारण मैंने निकलने में ही 10-15 मिनट की देरी कर दी।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंच से माफी मांगने पर हर कोई हैरान रह गया और उनकी इन बातों को सुनकर हर किसी ने तालियां बजाई। जिससे साफ हो गया कि पीएम मोदी के देरी से आने से वजह से कोई नाराज नहीं हैं। बल्कि हर किसी को उनके इस फैसले की तारीफ की। बता दे कि आज (सोमवार 24 फरवरी) से मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... GIS में कंपनियों ने दिल खोलकर MP में किया निवेश, अब तक 3 लाख 77 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रस्ताव
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश ने 2 दशकों में बदलाव का नया दौर देखा है। मध्य प्रदेश के लोगों के सहयोग से यहां की सरकार ने गवर्नेंस पर फोकस किया। मध्य प्रदेश में दो दशक पहले तक लोग में निवेश करने से डरते थे। अगर आज की बात करें तो आज मध्य प्रदेश निवेश के लिए देश के शीर्ष राज्यों में शामिल है। पीएम ने कहा कि भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की तस्वीरें मन मोह लेती है। साथ ही पीएम ने समित में निवेशकों को आश्वस्त किया कि मध्य प्रदेश में उनके निवेश के बेहतर रिटर्न की अपार संभावनाएं हैं।
ये खबर भी पढ़ें... GIS में निवेशकों के लिए पीएम मोदी का 'ट्रिपल T' मंत्र, अडानी ग्रुप MP में 1.10 लाख करोड़ निवेश करेगा
निवेशकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा आपके लिए मध्य प्रदेश में निवेश करने का और मध्य प्रदेश में इन्वेस्टमेंट बढ़ाने का ये सही समय है। इसके साथ ही उन्होंने सभी निवेशकों से आग्रह किया है कि आप मध्य प्रदेश आए हैं तो उज्जैन में बाबा महाकाल लोक देखने जरूर जाएं।
ये खबर भी पढ़ें... GIS में अडानी ने MP के लिए खोला खजाना, एक लाख से ज्यादा नौकरियां और 1.1 लाख करोड़ रुपए का निवेश
MP में GIS से बड़े निवेश की उम्मीदें, क्या कहते हैं पुराने आंकड़े, जानिए
जानें कार्यक्रम में क्या बोले पीएम मोदी
कार्यक्रम में बज उठी तालियां, पीएम की तारीफ
ये खबर भी पढ़ें... GIS में कंपनियों ने दिल खोलकर MP में किया निवेश, अब तक 3 लाख 77 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रस्ताव
निर्माण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है एमपी
ये खबर भी पढ़ें... GIS में निवेशकों के लिए पीएम मोदी का 'ट्रिपल T' मंत्र, अडानी ग्रुप MP में 1.10 लाख करोड़ निवेश करेगा
एमपी में निवेश का सही समय
ये खबर भी पढ़ें... GIS में अडानी ने MP के लिए खोला खजाना, एक लाख से ज्यादा नौकरियां और 1.1 लाख करोड़ रुपए का निवेश
MP में GIS से बड़े निवेश की उम्मीदें, क्या कहते हैं पुराने आंकड़े, जानिए
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA