जेल में सौरभ शर्मा, शरद और चेतन को मिली नई पहचान! कड़ी निगरानी में कट रहे दिन

Sandeep Kumar | Published:
Share
Saurabh Sharma new identity Prisoner
Saurabh Sharma new identity Prisoner

भोपाल की जेल में पूर्व आरटीओ कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर की गिरफ्तारी के बाद से जेल में उनकी पूरी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर भोपाल की जेल में हैं। इन तीनों को जेल में 'ब' खंड के अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। जेल प्रशासन द्वारा उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, और प्रत्येक कदम पर निगरानी रखी जा रही है। तीनों आरोपियों को निगरानी रखने के लिए दो-दो जवान तैनात किए गए हैं।

सौरभ शर्मा केस में उमा भारती ने कहा - अगर सिपाही के पास इतना पैसा, तो बाकी के पास कितना होगा

तीनों कैदियों की निगरानी

जेल में तीनों की सुरक्षा के मद्देनजर कुख्यात बंदियों को उनके पास से हटा दिया गया है। जेल प्रशासन ने इनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के लिए कैदियों के बीच से कुछ चुने हुए लोग नियुक्त किए हैं, जो जेल के भीतर की जानकारी अधिकारियों तक पहुंचाते हैं। यह कदम उनकी सुरक्षा और निगरानी को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। तीनों कैदियों की सेहत, खाने की आदतों और दिनचर्या पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

RTO के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के करीबी चेतन, शरद के पास इंदौर में 200 करोड़ की जमीनें

तीनों को अन्य कैदियों से अलग रखा गया

तीनों कैदियों को सामान्य जेल के नियमों का पालन करना पड़ता है, लेकिन उन्हें अन्य कैदियों से अलग रखा गया है। जेल में उन्हें लाइब्रेरी जाने या अखबार पढ़ने की अनुमति नहीं है, और वे एक निश्चित दायरे तक ही घूमने की अनुमति रखते हैं। इनकी गतिविधियों की रिपोर्ट जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जाती है।
ED के अफसरों ने बंद कमरे में पूछे सौरभ शर्मा, चेतन, शरद से सवाल

जेल के अलग-अलग बैरकों तीनों कैदी

सौरभ, शरद और चेतन को जेल में अलग-अलग बैरकों में रखा गया है, जिनमें से हर बैरक में 29 अन्य कैदी हैं। इन बैरकों में से हर एक की गतिविधि पर विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि जेल प्रशासन को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना का सामना न करना पड़े। इन तीनों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है, और उनके हर मूवमेंट की निगरानी की जा रही है।

कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से ईडी की पूछताछ, चेतन-शरद से बाद में होंगे सवाल-जवाब

कैदियों का परिवार कर चुका मुलाकात

जेल में तीनों आरोपियों से उनकी परिवारजन मिल चुके हैं। शरद से 5 और 7 फरवरी को उसकी महिला मित्र और भतीजी पलक ने मुलाकात की थी। वहीं, सौरभ से उसकी मां उमा शर्मा ने 5 और 7 फरवरी को मुलाकात की। चेतन से उसकी पहली मुलाकात 5 फरवरी को उसके पिता प्रताप सिंह गौर और दूसरी मुलाकात बहन चित्रा सिंह गौर ने की। सभी मुलाकातें नियमानुसार हुईं और जेल प्रशासन की ओर से कड़ी निगरानी रखी गई।

क्या है पूरा मामला

सौरभ और उसके सहयोगियों की संलिप्तता (Involvement) एक सोने से लदी इनोवा कार (Innova Car) में भी सामने आई है। इस कार में 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये की नकदी (Cash) थे। चेतन सिंह (Chetan Singh) ने बताया कि कार कागजों में उसके नाम थी, लेकिन इसका इस्तेमाल सौरभ और उसके लोग करते थे। इस कार की खरीदी में डाउन पेमेंट सौरभ ने किया था, जबकि किश्तें चेतन के बैंक खाते से कट रही थीं।

Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • भोपाल जेल
  • सौरभ शर्मा
  • चेतन सिंह गौर
  • शरद जायसवाल
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल