Bhopal Metro: खुशखबरी!, भोपाल में इस दिन से फर्राटा भरेगी दौड़ेगी मेट्रो, ये होगा रूट

Vikram Jain | Mar 06, 2025, 22:31 IST
Share
bhopal metro starting august 15 route
bhopal metro starting august 15 route

भोपाल में मेट्रो चलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। राजधानी में मेट्रो चलने के डेट सामने आ गई है। अब लोगों को शहर के जाम से मुक्ति मिलने जा रही है। जानें कब से पटरी पर दौड़ेगी मेट्रो...

BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। भोपाल मेट्रो का सपना अब सच होने जा रहा है। मेट्रो चलने की तारीख सामने आ गई है... जी हां... 15 अगस्त 2025 से मेट्रो का संचालन शुरू होने जा रहा है। 15 अगस्त सुभाष नगर से एम्स तक मेट्रो का पहला रूट शुरू हो जाएगा, जिससे शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी। भोपाल में लोग अब मेट्रो के सफर का आनंद उठा सकेंगे। इसको लेकर बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी ने जानकारी दी है।

मेट्रो के लिए शहरवासियों का इंतजार खत्म

दरअसल, भोपाल में लंबे समय से मेट्रो के निर्माण का काम चल रहा था और अब शहरवासियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। 15 अगस्त से भोपाल मेट्रो का पहला रूट सुभाष नगर से एम्स तक शुरू किया जाएगा। बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी ने इस संबंध में जानकारी दी कि मेट्रो का बाकी का काम 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि रूट का कई चरणों में ट्रायल रन पूरा हो चुका है। ये खबर भी पढ़ें... अयोध्या को बनाया जाए देश की राजधानी, पंडोखर महाराज ने की मांग, कारण भी बताया

सुभाष नगर से एम्स तक चलेगी मेट्रो

बीजेपी विधायक सबनानी ने बताया कि मेट्रो का पहला रूट 6.225 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें सुभाष नगर से एम्स तक मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि बचे हुए कार्यों को जल्दी पूरा कर 15 अगस्त तक मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद अन्य रूट्स पर भी मेट्रो का संचालन किया जाएगा, लेकिन इन रूट्स पर काम पूरा होने में 2 से 3 साल का समय लग सकता है। मेट्रो के अन्य रूट्स पर भी काम तेजी से किया जाएगा, और अगले कुछ सालों में मेट्रो की सेवा पूरी शहर में उपलब्ध होगी। बुधवार को मेट्रो के ट्रायल रन का भी सफल परीक्षण हुआ है। मध्य प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने बुधवार को मेट्रो प्रोजेक्ट के कामकाज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त से सुभाष नगर से एम्स तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। ये खबर भी पढ़ें... यात्रियों के लिए सुविधा, MP से गुजरेगी ये होली स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइम टेबल होली पर ट्रेनों में जबरदस्त वेटिंग, बस और टैक्सी के किराए में इजाफा
यात्रियों को रेलवे की सौगात, होली पर MP से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल
Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal Metro
  • भोपाल मेट्रो
  • भोपाल मेट्रो रेल
  • भगवानदास सबनानी
  • Bhopal Metro Project
  • मेट्रो ट्रेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज