भोपाल में पहली बार प्रवासी मध्य प्रदेश समिट, GIS में MP के NRI के लिए खास मौका
Manya Jain | Feb 18, 2025, 16:13 IST
Pravasi Madhya Pradesh Summit
भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहली बार प्रवासी मध्यप्रदेश समिट आयोजित किया जाएगा। इसमें 30 देशों से 550 से अधिक मध्य प्रदेश के प्रवासी भाग लेंगे।
Pravasi Madhya Pradesh Summit: भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहली बार प्रवासी मध्यप्रदेश समिट आयोजित किया जाएगा। इसमें 30 देशों से 550 से अधिक मध्य प्रदेश के प्रवासी भाग लेंगे। इस समिट को ब्रिटेन की गेरार्ड क्रॉस टाउन काउंसिल की पहली महिला मेयर प्रेरणा भारद्वाज और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य रेमी रेंजर संबोधित करेंगे। यह समिट 25 फरवरी को सुबह 10 से 11:30 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में 24 और 25 फरवरी को 7 विभागीय समिट आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में, उद्योगपति नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी और प्रौद्योगिकी, पर्यटन, खनन, एमएसएमई और स्टार्टअप, और शहरी विकास में निवेश कर सकेंगे। सातवें समिट का नाम 'प्रवासी मध्यप्रदेश' रखा गया है, जो मध्य प्रदेश के दुनियाभर में रहने वाले प्रवासियों (NRI) के लिए एक महाकुंभ की तरह होगा। इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश के रहने वाले उद्योगपति शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें...MP कैडर के IAS अधिकारी पंकज जैन को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें... EWS कैंडिडेट्स के लिए खुलेगा यूपीएससी का पोर्टल
प्रवासी मध्य प्रदेश समिट में कई उद्योगपति शामिल होंगे, जिनमें अबू धाबी चैप्टर की चेयरमैन लीना वैद्य, बोस्टन चैप्टर के चेयरमैन प्रमित माकोड़े, यूके चैप्टर के चेयरमैन रोहित दीक्षित, जेराल्ड क्रॉस लंदन यूके चैप्टर की प्रेरणा भारद्वाज और हाउस ऑफ लॉर्ड्स यूके के लॉर्ड रेमी रेंजर शामिल हैं। यह समिट प्रवासी मध्य प्रदेशियों को अपनी जड़ों से जुड़ने और राज्य के विकास में योगदान करने का मौका देगी।
ये भी पढ़ें... पीथमपुर में 27 फरवरी से जलेगा जहरीला यूका कचरा, दस मीट्रिक टन से होगा ट्रायल
इन सेक्टर्स के लिए निवेश का मौका
ये भी पढ़ें...MP कैडर के IAS अधिकारी पंकज जैन को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी
'प्रवासी मध्यप्रदेश समिट' खास क्यों?
प्रवासी मध्यप्रदेश समिट में उन उद्योगपतियों के लिए खास मौका है। जो मध्य प्रदेश मूल के हैं लेकिन विदेश में अपना बिजनेस कर रहे हैं। ऐसे 500 से ज्यादा उद्योगपति प्रवासी मध्य प्रदेश समिट में शामिल होने वाले हैं। ये सभी 'फ्रेंड्स ऑफ एमपी' समूह के भी सदस्य हैं जो दुनिया भर के 30 से ज्यादा देशों में रहकर बिजनेस कर रहे हैं। प्रवासी मध्यप्रदेश समिट में एमपी के 500 से अधिक प्रवासी भारतीय प्रतिनिधि 15 से अधिक देशों से भाग लेंगे, जिनमें यूके, दुबई, हांगकांग, सिंगापुर और जापान जैसे देश शामिल हैं।
इन देशों से उद्योगपति करेंगे
ये भी पढ़ें... पीथमपुर में 27 फरवरी से जलेगा जहरीला यूका कचरा, दस मीट्रिक टन से होगा ट्रायल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA