भोपाल में हार्ट अटैक से एक युवक की मौत, नहीं थम रहे साइलेंट अटैक के मामले

Sandeep Kumar | Feb 26, 2025, 19:34 IST
Share
bhopal heart-attack
bhopal heart-attack

भोपाल में एक युवक की सोते समय मौत हो गई। वह शिवरात्रि के लिए शिव प्रतिमा लेने जाने वाला था। डॉक्टरों ने इसे साइलेंट अटैक बताया हैं। इससे पहले भी प्रदेश के कई जिलों में युवाओं की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।

भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में एक युवक की नींद में मौत हो गई। मृतक का नाम अमित मालवीय था। वह रात में खाना खाकर सोया और सुबह नहीं उठा। जब परिजनों ने जगाने की कोशिश की तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच की और उसे मृत (Dead) घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि अमित को साइलेंट अटैक (Silent Attack) आया था, जिससे उसकी नींद में ही मौत हो गई। यह अटैक बिना किसी पूर्व लक्षण के आ सकता है और जानलेवा साबित हो सकता है। इससे पहले भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में युवाओं की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़िए... शादी में नाचते-नाचते गिरकर बेहोश हुई युवती, हार्ट अटैक से मौत

76c1c630-713
76c1c630-713


मां ने जगाया, लेकिन नहीं मिली कोई प्रतिक्रिया

अमित के बड़े भाई सुनील मालवीय ने बताया कि वह रोज की तरह रात को खाना खाकर सोया था। सुबह मां ने उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जागा। जब सुनील ने भी उसे जगाने की कोशिश की, तब भी कोई हलचल नहीं हुई। घबराकर परिवार उसे हमीदिया अस्पताल ले गया।
ये खबर भी पढ़िए... 'कोर्ट' में हुई जज की मौत, बैडमिंटन खेलते समय अचानक आया हार्ट अटैक

श्योपुर में दूल्हे की अचानक मौत

श्योपुर में घोड़ी पर बैठे दूल्हे की अचानक मौत हो गई। वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। वहां परंपरागत स्वागत के बाद उसने दरवाजे पर तोरण मारा। फिर डीजे की धुन पर डांस करने लगा। दोबारा वह घोड़ी पर बैठा तो कुछ देर बाद बेसुध होकर गिर पड़ा।

329b0baa-448
329b0baa-448


ये खबर भी पढ़िए... टीचर को आया हार्ट अटैक तो छात्राओं ने CPR देकर बचाई जान, जानें कहां मिली ट्रेनिंग

डांस कर रही युवती की मौत

विदिशा में एक शादी समारोह में महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई। युवती इंदौर की रहने वाली थी। विदिशा में अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने आई थी। ये घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है।

ef4a1d52-613
ef4a1d52-613


ये खबर भी पढ़िए... दिल से हारे सरपंच प्रत्याशी... चुनाव प्रचार के दौरान आया हार्ट अटैक

इंदौरः युवती को बाजार जाते समय आया अटैक

इंदौर में भी गश खाकर गिरी युवती की मौत इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में एक युवती की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अपनी सहेली की शादी के लिए लहंगा लेने जा रही थी। इसी दौरान वह रास्ते में गश खाकर गिर गई। बेहोशी की हालत में उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 26 वर्षीय सुलभा गुप्ता अपनी छोटी बहन साक्षी और सहेली के साथ खंडवा नाका क्षेत्र में रहती थी।

751bae4b-c48
751bae4b-c48


FAQ

  1. साइलेंट हार्ट अटैक क्या होता है?
    साइलेंट हार्ट अटैक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के आता है और जानलेवा हो सकता है।
  2. साइलेंट अटैक के लक्षण क्या होते हैं?
    इसके लक्षणों में हल्का सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, अचानक कमजोरी शामिल हो सकते हैं।
  3. साइलेंट अटैक से बचने के लिए क्या करें?
    स्वस्थ आहार लें, नियमित व्यायाम करें, तनाव कम करें और समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराएं।






Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • हार्ट अटैक
  • मध्य प्रदेश
  • साइलेंट अटैक से बेटे की मौत
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Silent attack
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर