बीजेपी नेता का बिजली कर्मचारी से अभद्र भाषा का ऑडियो वायरल, कांग्रेस ने बोला हमला

Jitendra Shrivastava | May 25, 2025, 22:20 IST
Share
bjp-leader-abuse
Photograph: (THESOOTR)

मध्‍य प्रदेश के सिरोंज के बीजेपी मंडल अध्यक्ष झार सिंह का विवादित ऑडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बीजेपी नेता बिजली कर्मचारी से गाली-गलौज करते सुनाई दे रहे हैं, जबकि बीच-बीच में कर्मचारी समझाने की कोशिश कर रहा है।

मध्य प्रदेश के सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा मंडल अध्यक्ष झार सिंह दांगी का एक विवादित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में वे बिजली कंपनी के कर्मचारी पवन सेन से अभद्रता करते सुनाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि बिजली सप्लाई बाधित होने पर झार सिंह आपा खो बैठे और कर्मचारी से गाली-गलौज करने लगे। दसूत्र इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल ऑडियो की बातचीत

वायरल ऑडियो में भाजपा मंडल अध्यक्ष झार सिंह दांगी को पवन सेन नामक बिजली कर्मचारी को कहते सुना जा सकता है कि क्या तुम हाथ-पैर तुड़वाना चाहते हो?” जबकि कर्मचारी बार-बार समझाने की कोशिश करता है कि वह लाइन में फॉल्ट ढूंढ रहा है और बिजली चालू करने में लगा है, लेकिन झार सिंह उसकी बातों को नजरअंदाज कर लगातार गालियां देते रहे।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर में बोले पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल जसविंदर सिंह सिंधू , ऑपरेशन सिंदूर में भारत के सैन्य सामर्थ्य को दुनिया ने देखा

कांग्रेस नेता ने की कड़ी निंदा

सिरोंज से कांग्रेस के किसान नेता सुरेंद्र रघुवंशी ने इस मामले की तीव्र निंदा की है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर होकर ऐसा अपमानजनक व्यवहार करना पूरी तरह अनुचित है। रघुवंशी ने भाजपा नेता के इस रवैये को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया।

ये खबर भी पढ़ें...

खंडवा गैंगरेप मामला: कांग्रेस ने जांच टीम बनाई, विपक्ष ने बोला सरकार पर हमला

कर्मचारियों के साथ अभद्रता की कई घटनाएं

बिजली विभाग के कर्मचारी अक्सर जनता और राजनीतिक नेताओं दोनों से दबाव और उत्पीड़न का सामना करते हैं। बिजली कटौती या खराबी के समय कर्मचारी समस्या को सुलझाने में लगे रहते हैं, लेकिन उन्हें बार-बार धमकियों और अपमान का सामना करना पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें...

मामूली विवाद में पति ने पत्नी की नाक काटी, गंभीर हालत में महिला को किया गया इंदौर रेफर

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑडियो

ऑडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई लोगों ने भाजपा नेता के व्यवहार की निंदा की, तो कुछ ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में कोरोना ने फिर दी दस्तक, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, इतने मरीज आए सामने

सिरोंज विधानसभा में सियासी जंग

सिरोंज मध्य प्रदेश का एक प्रमुख विधानसभा क्षेत्र है जहां राजनीतिक प्रतिस्पर्धा काफी तीव्र रहती है। भाजपा और कांग्रेस के बीच इस क्षेत्र में लगातार सियासी जंग चलती रही है। ऐसे विवाद इस क्षेत्र की राजनीतिक लड़ाई को और गर्माते हैं।

बीजेपी नेता | गाली-गलौच

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • विवाद
  • बीजेपी नेता
  • सोशल मीडिया
  • बिजली कर्मचारी
  • ऑडियो वायरल
  • गाली-गलौच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई