असम की युवती को जबरन बंधक बनाकर देह व्यापार में झोंकने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

Neel Tiwari | Jun 02, 2025, 19:27 IST
Share
BJP leader arrested forcibly
BJP leader arrested forcibly

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे होटल मैनेजमेंट का काम देने के नाम पर जबलपुर बुलाया गया था। वहां आने पर उसे गढ़ा बजरिया इलाके के "अतिथि होटल" में बंद कर दिया गया। वह एक साल से वहां कैद थी।

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक गंभीर मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया को गिरफ्तार किया गया है। उन पर असम की एक युवती को जबरन बंधक बनाकर देह व्यापार में शामिल कराने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर गढ़ा थाना पुलिस ने अतुल के होटल पर छापा मारा। युवती को बंधन से मुक्त कराया गया।

पूर्व मंडल अध्यक्ष पार्टी से निष्कासित

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा के निर्देश पर हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने अतुल चौरसिया को प्राथमिक सदस्यता से बाहर किया है।

3d02d5cd-563
3d02d5cd-563


होटल में एक साल रही कैद

33 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे होटल के मैनेजमेंट का काम देने के नाम पर जबलपुर बुलाया गया था, लेकिन आने के बाद उसे सीधे गढ़ा बजरिया इलाके में स्थित "अतिथि होटल" में बंद कर दिया गया। बीते एक साल से वह वहां कैद थी। उसे न कोई मेहनताना मिला, न बाहर जाने की इजाजत। यही नहीं, उसे जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार युवती ने अपनी मां की बीमारी की जानकारी देकर इस होटल मालिक से पूरा हिसाब कर 60 हजार रूपये लिए और वह घर चली गई। घर से वापस आने के बाद वह लॉर्डगंज थाना क्षेत्र में रहने लगी लेकिन उसके बाद भी आरोपियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था।

ये खबर भी पढ़िए... रेप में मदद करने वाला भी रेपिस्ट... गैंगरेप केस में हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

भाजपा नेता पर कई बार बलात्कार के आरोप

पीड़िता के मुताबिक होटल संचालक अतुल चौरसिया और उसकी महिला साथी शीतल उर्फ मथुरा दुबे ने न केवल उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया, बल्कि कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया। युवती ने बताया कि दोनों आरोपी उसे डराते-धमकाते थे और किसी से मदद मांगने का कोई मौका नहीं देते थे।

ये खबर भी पढ़िए... मुस्लिम तांत्रिक ने हिंदू महिलाओं को बनाया शिकार, नशीली दवा खिलाकर करता था रेप

किसी तरह बच निकली युवती

मौका पाकर युवती मां की बीमारी का बहाना बनाकर वहां से भागने में सफल रही। वह एक अलग क्षेत्र में रहने लगी लेकिन उसके बाद भी आरोपी उसपर लगातार दबाव बनाते रहे, आखिरकार थाने में उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी कहानी पुलिस को सुनाई। पुलिस हरकत में आई और पीड़िता को लेकर होटल पर दबिश दी और मामला दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़िए... लव जिहादी मोहसिन, भाई इमरान, दोस्त फैजान पर दुष्कर्म की 5वीं FIR, 14 धाराएं लगाईं

पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर भाजपा नेता अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ बंधक बनाना, दुष्कर्म, धमकी देना और देह व्यापार से जुड़ी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, उसकी सहयोगी शीतल उर्फ मथुरा दुबे फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

ये खबर भी पढ़िए... लव जिहादी मोहसिन ने दुष्कर्म करने अकादमी के नीचे लिया था फ्लैट, नानवेज खाने, पूजा नहीं करने का बनाता था दबाव

होटल की जांच में टालमटोटी के आरोप

आसपास के रहवासियों का यह कहना है कि इस होटल में लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार चल रहा है और इस होटल में यदि सही तरह से रेड की जाती तो अन्य युवतियों और ग्राहक भी पकड़ में आ सकते थे, लेकिन पुलिस के द्वारा की गई रेड में युक्तियों तो दूर की बात है कोई आपत्तिजनक सामग्री तक नहीं मिली जिससे इस रेड कार्यवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

राजनीतिक गलियारों में हड़कंप

इस पूरे घटनाक्रम के बाद जबलपुर के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। भाजपा के कई स्थानीय नेता इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि आम लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पूर्व मंडल अध्यक्ष जैसे पद पर रहे किसी नेता का इस तरह का अपराध में लिप्त होना, पार्टी की साख पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

जल्द ही फरार आरोपी भी होगा गिरफ्तार : पुलिस

पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसे प्राथमिकता पर लिया गया है। पीड़िता को सुरक्षा दी जा रही है और उसके बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि फरार महिला आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • भाजपा नेता
  • बलात्कार
  • देह व्यापार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज