सड़क पर साजिश! बाइक सवारों ने BJP नेताओं की कार पर फेंका बम
Sandeep Kumar | Apr 14, 2025, 22:38 IST
bjp-leaders-attack
रीवा से प्रयागराज जा रहे BJP नेताओं की कार पर यूपी सीमा में बाइक सवारों ने बम से हमला किया। हमले में दो नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है...
एमपी के रीवा जिले से यूपी के प्रयागराज जा रहे बीजेपी नेताओं पर उत्तर प्रदेश में बाइक सवारों ने बम से हमला किया। बताया जा रहा है कि ये घटना यूपी के नारीबारी बैजनाथ लकड़ी टाल के पास हुई। हमले में बीजेपी युवा मोर्चा के महामंत्री वेद द्विवेदी और पूर्व पार्षद शुभम केशरवानी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज प्रयागराज में चल रहा है।
![b2826a0d-7a8]()
बीजेपी नेताओं की कार जब नारीबारी के पिन्टू केशरवानी को पिक करने के लिए रुकी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने देसी बम से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । कार में सवार अन्य लोग किसी तरह भागने में सफल रहे। बीजेपी नेताओं के परिजन एमपी के चाकघाट थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।
ये खबर भी पढ़िए... लोन हुआ सस्ता: इन बैंकों ने कम कर दिया लोन पर ब्याज , जानें नई दरें
घटना की एक CCTV फुटेज सामने आई है, जिसमें बाइक सवार हमलावरों को बम फेंकते हुए साफ देखा जा सकता है। यह फुटेज पुलिस के लिए एक अहम सुराग साबित हो सकती है। घटना के बाद से एमपी-यूपी बॉर्डर पर तनाव का माहौल बना हुआ है। यूपी पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश जारी है।
ये खबर भी पढ़िए... MP में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, इन जिलों में गिरेगा पानी, मिलेगी राहत
ये खबर भी पढ़िए... राजधानी में थाने के अंदर ASI की कॉलर पकड़ी, ढाबे के विवाद पर हंगामा
घायल बीजेपी नेताओं के परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि यह हमला राजनीतिक साजिश हो सकता है, लेकिन इसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दोनों राज्यों की पुलिस की संयुक्त टीम ने हमलावरों का पता लगाने के लिए काम शुरू कर दिया है।
ये खबर भी पढ़िए... पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, 17 साल का बेटा ही निकला अपने पिता का हत्यारा
b2826a0d-7a8
कैसे हुआ हमला ?
ये खबर भी पढ़िए... लोन हुआ सस्ता: इन बैंकों ने कम कर दिया लोन पर ब्याज , जानें नई दरें
CCTV में हमलावरों का चेहरा
सड़क पर साजिश! बाइक सवारों ने BJP नेताओं की कार पर फेंका बम, रीवा के चाकघाट से प्रयागराज जा रहे थे
लिंक पर क्लिक कर जानें पूरा मामला https://t.co/0D8Boe4Jeg #UttarPradesh #Prayagraj #bjp #viralvideo #cctv #rewa #MadhyaPradesh #TheSootr pic.twitter.com/XYvqMCFJ2J
— TheSootr (@TheSootr) April 14, 2025
ये खबर भी पढ़िए... राजधानी में थाने के अंदर ASI की कॉलर पकड़ी, ढाबे के विवाद पर हंगामा
बीजेपी नेताओं और उनके परिजनों का आरोप
ये खबर भी पढ़िए... पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, 17 साल का बेटा ही निकला अपने पिता का हत्यारा
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By