भाजपा का मिशन प्रशिक्षण: भोपाल से शुरू होगा संगठन को धार देने का अभियान
Ramanand Tiwari | Feb 18, 2026, 23:45 IST
bjp mission training campaign
मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत की है। इसका मकसद कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी रणनीति और कार्यक्रमों के लिए तैयार करना है, जबकि कई नियुक्तियां अभी लंबित हैं।
BHOPAL. मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में अंदरूनी हलचल और लंबित नियुक्तियों के बीच पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। संगठन ने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत गुरुवार को भोपाल में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला से होगी। पार्टी का मकसद आगामी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति को लागू करने से पहले पूरी टीम को एक दिशा में तैयार करना है।
भाजपा ने प्रदेश और कई जिलों में अध्यक्ष व कार्यकारिणी की घोषणा तो कर दी है, लेकिन कुछ जगहों पर नियुक्तियां अभी बाकी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि प्रशिक्षण पहले क्यों? दरअसल, पार्टी चाहती है कि जब तक सभी नियुक्तियां पूरी हों, तब तक प्रशिक्षित टीम तैयार रहे। ताकि नए पदाधिकारियों को तुरंत दिशा-निर्देश और कार्यशैली समझाई जा सके।
MP में पेड़ कटाई अब पड़ सकती है भारी, बिना अनुमति कटाई यानी कोर्ट की अवमानना
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी है कि नेताओं के बीच खींचतान के चलते प्रशिक्षण कार्यक्रम पहले अटक गया था।
कई जिलों में बिना औपचारिक प्रशिक्षण के पदाधिकारी काम कर रहे हैं। अब पार्टी इस स्थिति को सुधारना चाहती है और व्यवस्थित ढंग से प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू कर रही है।
पार्षद कमलेश कालरा का फर्जी जाति सर्टिफिकेट मामले में जवाब, हाईकोर्ट में होगी फाइनल सुनवाई
गुरुवार को भोपाल में प्रदेश और जिला स्तर का संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा।
डॉ हेमलता के जमीन मामले में प्रशासन का एक्शन, निगम ने कब्जे में लेने की शुरू की कार्रवाई
प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की संरचना और जिम्मेदारियों पर चर्चा होगी। पार्टी की गाइडलाइन पर काम करने की प्रक्रिया पर भी ध्यान दिया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और बूथ स्तर की योजना बनाई जाएगी। कार्यकर्ताओं के समन्वय और अनुशासन पर जोर दिया जाएगा। पार्टी चाहती है कि हर पदाधिकारी अपनी भूमिका स्पष्ट रूप से समझे।
प्रदेश स्तर के बाद जिला स्तर पर भी प्रशिक्षण वर्ग होंगे। जिला प्रशिक्षण में 11 सत्र होंगे और अनुभवी नेता मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद मंडल और बूथ स्तर तक प्रशिक्षण का विस्तार होगा। भाजपा संगठन को चरणबद्ध तरीके से मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा-बलात्कार में गुप्तांग का प्रवेश जरूरी, स्खलन नहीं
भाजपा ने व्यापक संगठनात्मक प्रशिक्षण अभियान शुरू किया है। पहला प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग भोपाल में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। जिला स्तर पर 11 सत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। मंडल और बूथ स्तर तक विस्तार की योजना है। नियुक्तियां लंबित होने के बावजूद टीम तैयार करने की रणनीति अपनाई जा रही है।
यह प्रशिक्षण अभियान सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को एकजुट और अनुशासित रखने की कवायद है। आने वाले चुनावी और राजनीतिक कार्यक्रमों को देखते हुए भाजपा संगठन को मोड ऑन करने की तैयारी में नजर आ रही है। अब देखना होगा कि यह प्रशिक्षण अभियान जमीन पर कितना असर दिखाता है और संगठन को कितनी मजबूती देता है।
क्यों शुरू हो रहा है यह प्रशिक्षण अभियान?
MP में पेड़ कटाई अब पड़ सकती है भारी, बिना अनुमति कटाई यानी कोर्ट की अवमानना
संगठन की अंदरूनी खींचतान से भी जुड़ा मामला
कई जिलों में बिना औपचारिक प्रशिक्षण के पदाधिकारी काम कर रहे हैं। अब पार्टी इस स्थिति को सुधारना चाहती है और व्यवस्थित ढंग से प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू कर रही है।
पार्षद कमलेश कालरा का फर्जी जाति सर्टिफिकेट मामले में जवाब, हाईकोर्ट में होगी फाइनल सुनवाई
भोपाल में होगा पहला बड़ा प्रशिक्षण वर्ग
इस कार्यक्रम में शामिल होंगे...
- मुख्यमंत्री मोहन यादव
- प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
- क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल प्रदेश पदाधिकारी
डॉ हेमलता के जमीन मामले में प्रशासन का एक्शन, निगम ने कब्जे में लेने की शुरू की कार्रवाई
क्या रहेगा प्रशिक्षण का फोकस?
जिला से बूथ स्तर तक चलेगा अभियान
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा-बलात्कार में गुप्तांग का प्रवेश जरूरी, स्खलन नहीं
मुख्य बातें एक नजर में
क्या संकेत देता है यह कदम?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari