सतना में EOW टीम की बड़ी कार्रवाई: 14 हजार रिश्वत लेते RI गिरफ्तार

Sandeep Kumar | Published:
Share
bribery-satna-rewa-eow
bribery-satna-rewa-eow

EOW ने सतना जिले में एक राजस्व निरीक्षक अजय सिंह को 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया।

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि लोकायुक्त और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की त्वरित कार्रवाई के बावजूद घूस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की खबरें सामने आती रहती हैं।

3a2b5027-331
3a2b5027-331


HC ने नाबालिग रेप पीड़िता के नवजात की कस्टडी नाना-नानी को सौंपी

ताजा मामला सतना जिले का है, जहां EOW ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व निरीक्षक (आरआई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया जब फरियादी रमेश पांडे ने आरोप लगाया कि राजस्व निरीक्षक ने उसकी जमीन का सीमांकन करने के लिए 40,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

EOW ने आरआई को रंगे हाथ पकड़ा

सतना जिले के बिरसिंहपुर में पदस्थ राजस्व निरीक्षक अजय सिंह ने एक किसान से 40,हजार रुपए की घूस की मांग की थी। किसानों के लिए यह एक बड़ा झटका था क्योंकि यह रिश्वतखोरी भूमि सीमांकन के सामान्य कार्य में शामिल थी। फरियादी रमेश पांडे ने पहले ही 26 हजार रुपए की घूस अदा कर दी थी, और शेष 14,000 रुपए लेने पर ईओडब्ल्यू टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई रीवा EOW द्वारा की गई थी।

35c41a6e-462
35c41a6e-462


राजेश शर्मा के ठिकाने से मिली डायरी, इसी में दो IPS और एक IAS अधिकारी का नाम

आरआई की गिरफ्तारी से संदेश

यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के खिलाफ EOW की सक्रियता का उदाहरण है। इस कार्रवाई से राज्य में घूसखोरी के मामलों में कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया गया है। भ्रष्ट अधिकारियों को अब सजा का सामना करना पड़ेगा, इससे अन्य विभागों में भी सतर्कता बढ़ेगी। इस सफलता में ईओडब्ल्यू रीवा की टीम की अहम भूमिका रही। उप पुलिस अधीक्षक किरण किरो और अन्य पुलिसकर्मियों की कड़ी मेहनत से इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी। टीम के द्वारा की गई कार्रवाई को सराहा जा रहा है।

ACB ने BEO , टीचर और एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • रिश्वत
  • EOW
  • सतना न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर