दस साल में अंतरिक्ष में होगा भारत का आपना स्पेस स्टेशन, 15 साल में चांद पर भेजेंगे मनुष्य - ISRO के पूर्व चेयरमैन

Amresh Kushwaha | Jul 14, 2024, 15:38 IST
Share
अपना स्पेस स्टेशन बना रहा भारत
अपना स्पेस स्टेशन बना रहा भारत

अंतरिक्ष के क्षेत्र में इसरो लगातार तरक्की कर रहा है। ऐसे में ISRO के पूर्व चेयरमैन ने कहा चंद्रयान की सफलता के बाद स्पेस रिसर्च के क्षेत्र में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाने लगा है।

IIT इंदौर में शनिवार 13 जुलाई को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दीक्षांत समारोह में आईआईटी इंदौर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स व ISRO के पूर्व चेयरमैन डॉ. के. सिवन शामिल हुए। के. सिवन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रयान की सफलता के बाद स्पेस रिसर्च के क्षेत्र में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाने लगा है। वहीं भारत सरकार देश का अपना स्पेस स्टेशन बनाने पर जोर दे रही है।

ये खबर भी पढ़िए...नॉनवेज खाना गैरकानूनी घोषित, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला शहर बना पालिताना

673 स्टूडेंट्स को प्रदान की गई डिग्री

आईआईटी इंदौर के इतिहास की सबसे बड़ी बैच का दीक्षांत समारोह शनिवार को हुआ। इस दौरान 673 स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान की गई। पहली बार IIT और IIM द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए डिग्री प्रोग्राम एमएस डीएसएम के भी 84 स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई। साथ ही 14 गोल्ड और सिल्वर मेडल भी दिए।

ये खबर भी पढ़िए...प्रकृति से बनाया अनोखा रिश्ता, पेड़ किसी की मां किसी का पति

2035 तक स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्य

ISRO के पूर्व चेयरमैन सिवन ने बताया कि इन दिनों आईआईटी इंदौर और इसरो कई बड़े प्रोजेक्ट पर एक साथ काम कर रहा है। इसी कड़ी में अंतरिक्ष में भारत अपना स्पेस स्टेशन बनाने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को 2035 तक पूरा करना है। इसका मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना है। प्रोजेक्ट के लिए केंद्र स्तरीय समिति बनी है। इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। इस अति महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए अलग से बजट भी मंजूर किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में कटारिया फाइनेंस पर IT और GST की कार्रवाई , 600 करोड़ की अघोषित आय उजागर

2040 तक चंद्रमा पर मनुष्य को भेजने का है लक्ष्य

के. सिवन ने कहा कि चंद्रयान-3 ने काम करना शुरू कर दिया है, जो चंद्रमा की सतह से भौतिक वस्तुओं के बारे में जानकारियों को एकत्रित करने में मदद कर रहा है। वहां से कुछ नमूनों को प्राप्त किया है, जो साइंस इंवेस्टिगेशन करने में सहायक होगा। चंद्रमा की सतह पर मिट्टी-पत्थर और पानी व हवा के बारे में पता लगाया जाएगा। साथ ही 2040 तक भारत ने चंद्रमा पर मनुष्य को भेजने का लक्ष्य रखा है।

ये खबर भी पढ़िए...MP में अनिल अंबानी 50 हजार करोड़ इनवेस्ट करेंगे, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इंडस्ट्री के साथ ला रहे हैं प्रोग्राम

प्रो. सुहास जोशी ने कहा कि आईआईटी में वर्तमान में 2800 स्टूडेंट्स हैं। अब हम एम्स भोपाल, आरआर कैट, आईआईएम के साथ ही इंडस्ट्री के लिए भी प्रोग्राम ला रहे हैं। जल्द ही आईआईटी इंदौर मिलिट्री कॉलेज ऑफ़ टेलीकम्यूनिकेशन ( महू ) और नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल के साथ भी प्रोग्राम ला रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ISRO
  • IIT Indore
  • ISRO Chairman
  • IIT
  • डॉ. के सिवन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई