एमपी में लोकसेवकों की थोकबंद पदस्थापना से मंत्रालय तक मच गया हड़कंप

Sanjay Sharma | Mar 06, 2025, 22:33 IST
Share
MP created stir even ministry
MP created stir even ministry

स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह विभागीय अधिकारियों के इस रवैए से नाराज हैं। लोकसेवकों की पदस्थापना में हुए खेल की जानकारी लगने के बाद मंत्री सिंह ने जिम्मेदारी तय करने के लिए विभाग के सचिव डॉ.संजय गोयल को आदेशित किया है।

BHOPAL. स्कूल शिक्षा विभाग का गड़बड़ियों से नाता टूटने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक मामला शांत नहीं होता कि विभाग की फेहरिस्त में दूसरा गड़बड़झाला जुड़ जाता है। ताजा मामला विभाग में 250 से ज्यादा लोकसेवकों की नियम विरुद्ध पदस्थापना का है। इसकी जानकारी उजागर होने के बाद अब विभाग में खलबली मच गई है। सीएम और विभागीय मंत्री के अधिकार क्षेत्र में सेंध लगाते हुए अधिकारियों द्वारा अपने स्तर पर ही निर्णय लिया गया है। इस खुलासे के बाद अब स्कूल शिक्षा मंत्री ने भी संबंधित अधिकारी के निलंबन की नोटशीट आगे बढ़ा दी है। मंत्री के तीखे तेवरों के बाद विभाग में ऊपर से नीचे तक हलचल बढ़ गई है।

250 लोकसेवकों की पदस्थापना

दरअसल स्कूल शिक्षा विभाग में बीते माह में लोकसेवकों की पदस्थापना की कार्रवाई शुरू की गई थी। इसके लिए विभागीय स्तर पर नोटशीट तैयार करके मंत्री उदयप्रताप सिंह के कार्यालय को भेजी जानी थी। लोकसेवकों की पदस्थापना का अधिकार सीधे तौर पर सीएम अथवा विभागीय मंत्री के पास सुरक्षित है। यानी उनके आदेश के बाद ही पदस्थापना के आदेश जारी किए जा सकते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस नियम और चली आ रही परम्परा को अनदेखा कर दिया। यही नहीं विभागीय मंत्री को भी पदस्थापना के मामले में अंधेरे में रखा गया और आदेश जारी कर दिए गए। विभाग में 250 लोकसेवकों की पदस्थापना होते ही मामला गरमा गया और खबर सीधे मंत्री कार्यालय तक पहुंच गई।

यह खबर भी पढ़ें... सिंगापुर घूमने के लिए एमपी में शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों ने तोड़े नियम

अफसरों की मनमनी पर मंत्री सख्त

स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह विभागीय अधिकारियों के इस रवैए से नाराज हैं। लोकसेवकों की पदस्थापना में हुए खेल की जानकारी लगने के बाद मंत्री सिंह ने जिम्मेदारी तय करने के लिए विभाग के सचिव डॉ.संजय गोयल को आदेशित किया है। इसके साथ ही मनमानी करने वाले अधिकारी के निलंबन के निर्देश भी मंत्री की ओर से जारी किए गए हैं। हांलाकि मंत्री कार्यालय से आगे बढ़ाई गई नोटशीट में किसी अधिकारी के नाम का उल्लेख नहीं है। इसके चलते अब विभाग में अधिकारी अपने बचाव में जुट गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें... अयोध्या को बनाया जाए देश की राजधानी, पंडोखर महाराज ने की मांग, कारण भी बताया

तीन संचालकों में से किसने की पदस्थापना

बताया जाता है स्कूल शिक्षा विभाग के संचालनालय यानी डीपीआई में लोकसेवकों की पदस्थापना का खेल हुआ है। लोकसेवकों की पदस्थापना का काम संचालक स्तर के अधिकारी संभालते हैं। डीपीआई में संचालकों के तीन पद हैं। अब गफलत ये खड़ी हो गई है कि पदस्थापना के ये आदेश किस संचालक के इशारे पर जारी किए गए हैं। वहीं मंत्री के आदेश पर अब विभागीय सचिव ये पड़ताल कर रहे हैं। वहीं लोकसेवकों की थोकबंद पदस्थापना के इस मामले की कड़ियां डीपीआई से लेकर मंत्रालय तक जुड़ी होने की चर्चा भी जोरों पर है।

यह खबर भी पढ़ें... एमपी हाईकोर्ट: अब केस डायरी और आरोप पत्र में दोषारोपण ही नहीं, दोषमुक्ति के साक्ष्य भी होंगे शामिल

यह खबर भी पढ़ें... जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, सभी पर BJP जीती





Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • डीपीआई
  • स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह
  • डीपीआई भोपाल
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज