चंबल के कुख्यात डकैत गुड्डा गुर्जर को हुई उम्रकैद की सजा, मध्‍य प्रदेश से राजस्थान तक था डकैत का खौफ

Sourabh Bhatnagar | Sept 13, 2024, 18:25 IST
Share
चंबल के कुख्यात डकैत को हुई उम्रकैद
चंबल के कुख्यात डकैत को हुई उम्रकैद

मध्‍य प्रदेश-मुरैना की एक आदालत ने चंबल के कुख्यात डकैत गुड्डा गुर्जर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 2017 में गुड्डा गुर्जर और उसके साथियों ने मिलकर जितेंद्र गुर्जर नामक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मध्य प्रदेश के मुरैना ( Morena ) की एक आदालत ने चंबल के कुख्यात डकैत ( Dacoit ) गुड्डा गुर्जर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 2017 में गुड्डा गुर्जर और उसके साथियों ने मिलकर जितेंद्र गुर्जर नामक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी मामले में कोर्ट ने कुख्यात डकैत गुर्जर को सजा सुनाई है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पहले ही सजा हो चुकी है। आपको बता दें कि डकैत पर हत्या, लूट और डकैती के 3 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि उसका खौफ सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि राजस्थान के भी कई जिलों में था।

मामले के जानकारी देते हुए फरियादी के वकील इंदर सिंह गुर्जर ने बताया कि डकैत और उसके साथियों ने अपने साथी भारत गुर्जर को पकड़वाने के शक में जितेंद्र की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद डकैत गुर्जर और उसके साथियों के खिलाफ नूराबाद में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। वकील ने कहा कि गोली मारने के बाद गु्ड्डा फरार हो गया था जबकि पुलिस ने उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डकैत को इस मामले में सजा होनी बाकी थी, जिसे मुरैना के कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाकर डकैत पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया है।

ये भी पढ़ें...इंदौर के जाम गेट में आर्मी के दो ट्रेनी अफसरों के साथ डकैती, महिला मित्र के साथ गैंगरेप, अपराधी हुए चिन्हित

2022 में पकड़ाया था डकैत

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नवंबर 2022 में मुठभेड़ के बाद डकैत गुर्जर को गिरफ्तार किया था। यह मुठभेड़ ग्वालियर से 40 किलोमीटर दूर एक जंगल में हुई थी। इस दौरान दोनों ओर से हुई करीब 100 राउंड फायरिंग के बाद डकैत गुर्जर को गिरफ्तार किया गया था। उस समय गुर्जर के पैर में लगी थी जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए थे।

ये भी पढ़ें...MP में बेखौफ बदमाश! डकैतों ने MLA की बहन और जीजा को बंधक बनाकर पीटा , घर से ले भागे कैश-ज्वेलरी

राजस्थान तक था डकैत का आतंक

बताया जाता है कि डकैत गुड्डा गुर्जर और उसके साथियों का आतंक सिर्फ ग्वालियर-चंबल तक ही नहीं बल्कि राजस्थान तक फैला हुआ था। गुर्जर के खिलाफ इन इलाकों के थानों में हत्या, लूट और डकैती के 3 दर्जन से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गुड्डा को शक था कि जितेंद्र ने उसके एक साथी को पड़कवाने में पुलिस की मदद की थी और इसी कारण उसने घटना को अंजाम दिया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Morena
  • dacoit
  • dacoits in chambal
  • dacoits activity in chambal मुरैना न्यूज
  • dacoits
  • Chambal dacoits
  • dacoit searching
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग