खाद न मिलने पर किसानों का गुस्सा फूटा, छतरपुर में हाईवे पर लगाया जाम, खजुराहो जा रहे कई मंत्री फंसे
Sanjay Dhiman | Dec 08, 2025, 16:43 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के छतरपुर में खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने 4 स्थानों पर चक्काजाम किया। इसके चलते खजुराहो में मंत्रियों की आवाजाही में भी परेशानी हुई। खाद की कमी और महंगे दामों के कारण किसानो में गुस्सा है।
Chhatarpur. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में किसान लंबे समय से खाद के लिए परेशान हैं। सोमवार को इन किसानों का सब्र जवाब दे गया। गुस्साए किसानों ने जिले के अलग-अलग चार स्थानों पर हाईवे जाम कर दिया।
बमीठा के साथ ही खजुराहो मार्ग पर भी किसानों ने चक्काजाम किया। इस जाम के कारण नेशनल हाईवे 39 पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। किसानों के इस चक्काजाम के कारण खजुराहो में मंत्रीमंडल की बैठक में शामिल होने जा रहे कई मंत्री भी रास्ते में फंस गए।
किसानों ने हरपालपुर में भी हाईवे पर खाद के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे 76 पर थाने के सामने ही प्रदर्शन किया। किसानों के प्रदर्शन के कारण यहां भी लंबा जाम लग गया।
सोमवार को बमीठा थाना क्षेत्र में यह प्रदर्शन खास तौर पर उग्र हुआ। यहां हजारों किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग NH-39 को पूरी तरह से जाम कर दिया। यह वह मुख्य सड़क है जो खजुराहो की ओर जाती है, जहां मंत्रियों के विभागों की समीक्षा बैठक चल रही थी। किसानों के इस विरोध प्रदर्शन के कारण खजुराहो जा रहे मंत्रियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
![464ed272-49f]()
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर चंदननगर टीआई इंद्रमणि पटेल और खाकी की लाज बचाने का सघन अभियान, याचिका वापस
सिर्फ बमीठा ही नहीं, हरपालपुर में भी खाद की कमी से परेशान किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-76 पर थाने के ठीक सामने जाम लगा दिया।
पुलिस प्रशासन और स्थानीय अधिकारी किसानों को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाने की कोशिशों में जुटे रहे। किसानों का कहना था कि बुवाई का समय चल रहा है और बिना खाद के उनकी फसलें खराब हो जाएंगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
मध्यप्रदेश में 10 लाख से अधिक बच्चे कुपोषित, धर्मेंद्र प्रधान के बयान से फिर बहस शुरू
कई गावों के किसान देर रात से ही मंडियों में लाइन लगाकर खड़े थे। अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह तक 1300 से ज्यादा टोकन बांटे जा चुके थे। टोकन मिलने के बावजूद किसानों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी, जिससे व्यवस्था बिगड़ती गई।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सटई रोड स्थित मंडी में भी किसान देर रात से ही लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। पिछले बुधवार को भी इसी मंडी में हजारों किसानों की भारी भीड़ जमा हुई थी। जिसके चलते सड़क जाम करने जैसी स्थिति बन गई थी।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर HC के चंदननगर TI इंद्रमणि पटेल के खिलाफ विभागीय और आपराधिक जांच के आदेश
इस पूरे मामले में प्रशासनिक अधिकारियों रवैये से किसानों का गुस्सा और भी बढ़ गया। सौरा मंडल की तहसीलदार ऋतु सिंघई द्वारा एक छात्रा को थप्पड़ मारने का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो के कारण किसानों और जनता के बीच विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया था।
इसके बाद ईसानगर तहसीलदार आकाश नीरज और एसडीएम अखिल राठौर पर भी गंभीर आरोप लगे। उन पर महिलाओं से बदसलूकी और झूमाझटकी करने के आरोप लगाए गए थे। जिसका नतीजा यह हुआ कि किसान सड़क पर उतर आया।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर रियल एस्टेट गिरा, कॉलोनी विकास आवेदन एक तिहाई हुए, रजिस्ट्री आय टारगेट से पीछे
प्रशासनिक कार्रवाई और
इन घटनाओं पर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत नोटिस जारी किया था। नोटिस मिलने के बाद तहसीलदार ऋतु सिंघई की तबीयत बिगड़ गई, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, अभी तक किसी भी अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की खबर सामने नहीं आई है।
लवकुशनगर में भी खाद वितरण केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां किसानों को खाद नहीं मिल रही है। बाजार में महंगी खाद बेचने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। डीएपी 1900 से 2000 रुपए और यूरिया 500 से 600 रुपए प्रति बोरी ब्लैक में बिकने की खबरें हैं। इन खबरों ने किसानों की मुश्किलों को और बढ़ा रही हैं। यह कालाबाजारी किसानों की आर्थिक कमर तोड़ रही है।
बमीठा के साथ ही खजुराहो मार्ग पर भी किसानों ने चक्काजाम किया। इस जाम के कारण नेशनल हाईवे 39 पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। किसानों के इस चक्काजाम के कारण खजुराहो में मंत्रीमंडल की बैठक में शामिल होने जा रहे कई मंत्री भी रास्ते में फंस गए।
किसानों ने हरपालपुर में भी हाईवे पर खाद के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे 76 पर थाने के सामने ही प्रदर्शन किया। किसानों के प्रदर्शन के कारण यहां भी लंबा जाम लग गया।
खजुराहो जा रहे मंत्रियों की आवाजाही पर असर
464ed272-49f
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर चंदननगर टीआई इंद्रमणि पटेल और खाकी की लाज बचाने का सघन अभियान, याचिका वापस
खाद की किल्लत और किसानों के चक्काजाम को ऐसे समझें
|
हरपालपुर में भी खाद के लिए विरोध
पुलिस प्रशासन और स्थानीय अधिकारी किसानों को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाने की कोशिशों में जुटे रहे। किसानों का कहना था कि बुवाई का समय चल रहा है और बिना खाद के उनकी फसलें खराब हो जाएंगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
मध्यप्रदेश में 10 लाख से अधिक बच्चे कुपोषित, धर्मेंद्र प्रधान के बयान से फिर बहस शुरू
किसान रातभर से लाइन में, फिर भी खाली हाथ
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सटई रोड स्थित मंडी में भी किसान देर रात से ही लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। पिछले बुधवार को भी इसी मंडी में हजारों किसानों की भारी भीड़ जमा हुई थी। जिसके चलते सड़क जाम करने जैसी स्थिति बन गई थी।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर HC के चंदननगर TI इंद्रमणि पटेल के खिलाफ विभागीय और आपराधिक जांच के आदेश
अधिकारियों के रवैये से बढ़ा आक्रोश
इसके बाद ईसानगर तहसीलदार आकाश नीरज और एसडीएम अखिल राठौर पर भी गंभीर आरोप लगे। उन पर महिलाओं से बदसलूकी और झूमाझटकी करने के आरोप लगाए गए थे। जिसका नतीजा यह हुआ कि किसान सड़क पर उतर आया।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर रियल एस्टेट गिरा, कॉलोनी विकास आवेदन एक तिहाई हुए, रजिस्ट्री आय टारगेट से पीछे
प्रशासनिक कार्रवाई और कालाबाजारी की शिकायत
लवकुशनगर में भी खाद वितरण केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां किसानों को खाद नहीं मिल रही है। बाजार में महंगी खाद बेचने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। डीएपी 1900 से 2000 रुपए और यूरिया 500 से 600 रुपए प्रति बोरी ब्लैक में बिकने की खबरें हैं। इन खबरों ने किसानों की मुश्किलों को और बढ़ा रही हैं। यह कालाबाजारी किसानों की आर्थिक कमर तोड़ रही है।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari