चिटफंड कंपनी की धोखाधड़ी, 300 को बनाया शिकार, EOW ने दर्ज की 8 पर FIR
Jitendra Shrivastava | Mar 02, 2025, 24:06 IST
chitfund-fraud-case Photograph: (thesootr)
मध्य प्रदेश के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने चिटफंड कंपनी एसयूएसके इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कंपनी ने 300 से ज्यादा लोगों से डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।
मध्य प्रदेश के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने एक चिटफंड कंपनी एसयूएसके इंडिया लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने 2011 से 2016 के बीच 300 से ज्यादा निवेशकों से डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में कंपनी के डायरेक्टर कैलाश लोधी और अन्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
मध्य प्रदेश में एसयूएसके इंडिया लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी ने 2011 से 2016 के बीच करीब 300 लोगों से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की है। कंपनी ने निवेशकों को अधिक मुनाफे का लालच देकर पैसा जमा कराया। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने निवेशकों से कई तरह के व्यापारिक क्षेत्रों में निवेश करने का झांसा दिया, जैसे रियल एस्टेट, फिल्म निर्माण, कृषि उत्पाद, डेयरी, कंस्ट्रक्शन, होटल इत्यादि।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी में सरकारी कर्मचारियों के NPS खातों में जल्द होगा मिसिंग क्रेडिट का भुगतान
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
कंपनी ने निवेशकों को पालिसी बांड जारी किए, जिनमें मैच्योरिटी अवधि पूरी होने पर कई गुना अधिक राशि लौटाने का वादा किया था। हालांकि, जब निवेशकों ने अपनी राशि की मांग की, तो कंपनी के पदाधिकारियों ने उन्हें यह कहकर बहलाया कि उनकी राशि संपत्तियों और अन्य प्रोजेक्ट्स में निवेश की गई है, और उनकी राशि को बाद में ब्याज सहित वापस कर दिया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
उज्जैन में भगवान की प्रतिमा पर चढ़ा नशेड़ी अघोरी, लोगों ने कर दी जमकर पिटाई
मिर्ची बाबा ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को बताया धर्म विरोधी, बोले- मेरा राजनीति से मोहभंग
ईओडब्ल्यू ने आरोपियों में कंपनी के मालिक कैलाश लोधी, निदेशक नरेंद्र सिंह लोधी, भगवती बाई, अनिल सिंह लोधी (एचआर मैनेजर), फतेह सिंह (निदेशक), अमित जैन (महाप्रबंधक), शकिर खान (एमडी) और सुनील कुमार तिवारी (निदेशक) को नामजद किया है।
ईओडब्ल्यू ने जांच में पाया कि कंपनी ने मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे अन्य राज्यों में भी इसी तरह की ठगी की थी। पीड़ितों के बयान और दस्तावेजों की जांच के बाद मामले को दर्ज किया गया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मुनाफे का लालच देकर जमा कराया पैसा
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी में सरकारी कर्मचारियों के NPS खातों में जल्द होगा मिसिंग क्रेडिट का भुगतान
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
2016 में अचानक गायब हो गई कंपनी
कंपनी ने 2016 में अचानक अपने दरवाजे बंद कर दिए और इसके पदाधिकारी गायब हो गए, जिससे निवेशकों की राशि डूब गई। अब ईओडब्ल्यू ने इस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
उज्जैन में भगवान की प्रतिमा पर चढ़ा नशेड़ी अघोरी, लोगों ने कर दी जमकर पिटाई
मिर्ची बाबा ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को बताया धर्म विरोधी, बोले- मेरा राजनीति से मोहभंग
आठ पर एफआईआर दर्ज
ईओडब्ल्यू ने जांच में पाया कि कंपनी ने मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे अन्य राज्यों में भी इसी तरह की ठगी की थी। पीड़ितों के बयान और दस्तावेजों की जांच के बाद मामले को दर्ज किया गया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari