Ancient%20Manuscript%20Chitrakoot%203-468518
चित्रकूट में 500 पांडुलिपियां मिलीं, उर्दू पांडुलिपि में श्रीकृष्ण के कालिया मर्दन का मिला वर्णन
Amresh Kushwaha | Published:
chitrakoot urdu manuscript krishna kaliya mardan tulsi shodh
चित्रकूट में सर्वेक्षण के दौरान 500 से अधिक पुरानी पांडुलिपियां मिली हैं। एक उर्दू पांडुलिपि में श्रीकृष्ण के कालिया मर्दन और तुलसीदास का वर्णन है। केंद्र सरकार इन्हें ज्ञान भारतम मिशन के तहत डिजिटल करेगी।
News in Short
- चित्रकूट में सर्वेक्षण के दौरान 500 से ज्यादा पांडुलिपियां मिली हैं।
- एक उर्दू पांडुलिपि में श्रीकृष्ण के कालिया मर्दन का चित्र और वर्णन है।
- इन पांडुलिपियों में महाभारत, रामायण काल की देवनागरी लिपि की पांडुलिपियां भी हैं।
- केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ज्ञान भारतम मिशन के तहत इन्हें डिजिटल करेगा।
- तीन चरणों में खोज, पहचान, फोटोग्राफी और डिजिटलाइजेशन का काम होगा।
News In Detail
इनमें से एक उर्दू पांडुलिपि बेहद खास है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण को कालिया मर्दन करते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही तुलसीदास और भगवान गणेश का भी उल्लेख इन पांडुलिपियों में मिला है।
उर्दू में धार्मिक ग्रंथ, यह क्यों है खास?
यह दिखाता है कि सदियों पहले भी भाषा और लिपि की सीमाएं ज्ञान को नहीं रोकती थीं। विद्वानों ने जो जरूरी समझा, उसे जिस भी लिपि में संभव हुआ, उसमें लिखा।
पोथी सतनाम की उर्दू पांडुलिपि
Ancient%20Manuscript%20Chitrakoot%204-409111
महाभारत और रामायण काल की पांडुलिपियां भी
संस्कृति विभाग ने 350 पांडुलिपियां चित्रकूट के तुलसी शोध संस्थान में जमा कराई हैं। भारत सरकार इन पांडुलिपियों को तीन माह बाद डिजिटल करने की प्रक्रिया में लगेगी।
Ancient%20Manuscript%20Chitrakoot%202-141200
ज्ञान भारतम मिशन: तीन चरणों में होगा काम
पहले चरण में देशभर में प्राचीन पांडुलिपियों की खोज, पहचान और दस्तावेजीकरण होगा। इसका मकसद भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा को फिर से सामने लाना और आम जनमानस तक पहुंचाना है।
दूसरे चरण में देशभर में मौजूद पांडुलिपियों की फोटोग्राफी होगी और उन्हें डिजिटलाइज किया जाएगा। तीसरे चरण में जहां भी यह पांडुलिपियां मिलेंगी, वहां विशेषज्ञ भेजकर उन्हें संरक्षित करने और उनका अर्थ समझाने का काम होगा।
75 साल पुरानी पांडुलिपियां भी होंगी सुरक्षित
ज्ञान भारतम ऐप से आप भी कर सकते हैं अपलोड
ये खबर भी पढ़िए...
MP चित्रकूट आंगनवाड़ी भर्ती: 86 आंगनवाड़ी वर्कर्स पदों पर निकली सीधी भर्ती
चित्रकूट से अमरकंटक तक रामभक्ति के दीपों से जगमगाई मध्यप्रदेश की पावन धरा
एमपी की सड़कों पर नहीं दिखेंगी 15 साल पुरानी बसें, हाईकोर्ट ने ऑपरेटरों की उम्मीदों पर फेरा पानी
मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती: 23 हजार पदों पर होंगी नियुक्ति, जानें भर्ती के नए नियम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari