सीएम डॉ. मोहन यादव के खजराना मंदिर कार्यक्रम में BJP पार्षदों को मंच से उठाने पर पुलिस से भारी विवाद
Sanjay Gupta | Sept 17, 2025, 22:14 IST
Photograph: (THESOOTR)
इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव के खजराना मंदिर कार्यक्रम में पुलिस और बीजेपी पार्षदों के बीच विवाद हुआ। पार्षदों को मंच से उठाने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया, जिसके बाद विधायक हार्डिया ने नाराज होकर मंच छोड़ दिया।
INDORE. पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के धार जिले के भैंसला में हुए आयोजन के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम के लिए पहुंचे। इंदौर खजराना मंदिर भी गए थे। लेकिन मंदिर में उनके आने से पहले बीजेपी नेताओं के साथ पुलिस अधिकारियों का भारी विवाद और हंगामा हो गया।
खजराना मंदिर इंदौर विधानसभा पांच में स्थित है और विधायक महेंद्र हार्डिया है। क्षेत्र के बीजेपी पार्षद प्रवण मंडल और मुद्रा शास्त्री पार्षद मंच की कुर्सियों पर बैठ गए। जबकि लिस्ट में उनका नाम ही नहीं था। इस बात पर पुलिस और व्यवस्था संभाल रहे अधिकारियों ने उन्हें उठा दिया। इसी बात से हंगामा खड़ा हो गया।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में चूहाकांड के बाद MY अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सफाई के लिए दिलाई शपथ
इंदौर के चर्चित डांसिंग ट्रैफिक कॉप रणजीत ने महिला को ऑफर की फ्लाइट और होटल, महिला बोली- शर्म करो
मंच पर कम कुर्सियां होने से विवाद हो गया। पार्षदों ने विधायक हार्डिया से कहा कि वह क्षेत्रीय पार्षद है और उनका नाम मंच के लिए क्यों नहीं है। इस पर हार्डिया बोले कि ऐसा करो मेरी कुर्सी पर बैठ जाओ और मैं ही मंच के नीचे चला जाता हूं। इस पर शास्त्री और प्रणव मंडल गुस्से में वहां से हट गए। पार्षद संध्या यादव और मुद्रा शास्त्री कार से वहां से रवाना ही हो गए।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर आबकारी विभाग ने पकड़ी 40 लाख की अवैध शराब, पशु आहार के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे
इंदौर चोइथराम मंडी में मिठाई के डिब्बे में रिश्वत का वीडियो बनाने वाले व्यापारी को जान से मारने की धमकी
इस विवाद को देखते हुए कई नेता मंच के पास जमा हो गए। पूर्व पार्षद परशराम वर्मा, पार्षद पति अनिल गोहार, नंदू बोरासी, भोला यादव, मंडल अध्यक्ष दीपेश राजोरिया, उमेश मंगरोला और नितेश जैन व अन्य सभी मौजूद थे। इस दौरान स्थिति संभालने के लिए एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह चौहान, टीआई तारेश सोनी और खजराना टीआई मनोज सेंधव पहुंचे और सभी को जाने के लिए कहा।
इस दौरान पार्षद पति अनिल गोहर, परशुराम वर्मा और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर बहस हो गई। इस पर विधायक महेंद्र हार्डिया नाराज होकर मंच से नीचे उतरे और सभी नेताओं को बाहर जाने का कहा। लेकिन कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब कार्यक्रम हमारी विधानसभा में है तो हम क्यों जाएं, यहीं खड़े रहेंगे। विधायक नाराज हुए और बोले तो फिर मैं चला जाता हूं। सीएम के आने का होते ही जैसे-तैसे मामले को शांत किया गया।
पार्षदों को मंच से उतारने से विवाद
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में चूहाकांड के बाद MY अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सफाई के लिए दिलाई शपथ
इंदौर के चर्चित डांसिंग ट्रैफिक कॉप रणजीत ने महिला को ऑफर की फ्लाइट और होटल, महिला बोली- शर्म करो
विधायक हार्डिया बोले- मेरी कुर्सी पर बैठ जाओ
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर आबकारी विभाग ने पकड़ी 40 लाख की अवैध शराब, पशु आहार के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे
इंदौर चोइथराम मंडी में मिठाई के डिब्बे में रिश्वत का वीडियो बनाने वाले व्यापारी को जान से मारने की धमकी
घटना होते ही कई नेता हो गए जमा
इस दौरान पार्षद पति अनिल गोहर, परशुराम वर्मा और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर बहस हो गई। इस पर विधायक महेंद्र हार्डिया नाराज होकर मंच से नीचे उतरे और सभी नेताओं को बाहर जाने का कहा। लेकिन कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब कार्यक्रम हमारी विधानसभा में है तो हम क्यों जाएं, यहीं खड़े रहेंगे। विधायक नाराज हुए और बोले तो फिर मैं चला जाता हूं। सीएम के आने का होते ही जैसे-तैसे मामले को शांत किया गया।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari