इंदौर में बोले सीएम स्वच्छ, स्वस्थ के साथ अब हरा-भरा इंदौर, अभियान के लिए 20 करोड़ रुपए देने की घोषणा

Sanjay Gupta | Published:
Share
CM Dr Mohan Yadav
CM Dr Mohan Yadav

सीएम डॉ. मोहन यादव ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में 51 लाख पौधरोपण मिशन की लॉन्चिंग की। इस अभियान के लिए सीएम ने नगर निगम और वन विभाग से 10-10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

INDORE : रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ( CM Dr. Mohan Yadav ) रविवार को इंदौर में थे। उन्होंने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में 51 लाख पौधरोपण मिशन की लॉन्चिंग ( Launch of 51 lakh plantation mission ) की। मुख्यमंत्री ने तारीफ करते हुए कि 55 जिले एक तरफ और आपका इंदौर एक तरफ है। उन्होंने इस अभियान के लिए नगर निगम और वन विभाग से 10-10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

प्रदेश में 5.50 करोड़ पौधे लगेंगे


सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम ने प्रदेश भर में साढ़े पांच करोड़ पौधारोपण का संकल्प लिया, लेकिन अकेले इंदौर में ही 51 लाख पेड़ लगने जा रहे है, यह गर्व का विषय है। इंदौर ने स्वच्छता में सात बार परचम लहराया है। स्वच्छ के बाद अब शहर स्वस्थ इंदौर और ग्रीन इंदौर की ओर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर उन्होंने तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए लगी लाइन को लेकर चुटकुला सुनाया। उन्होंने कहा कि लोग कैसे समय काटते हैं। यानी आगे वाला जो नारा लगाता वही सबी कहते हैं। यहां भी वही स्थिति है। आप सभी ने जो बोला वह सब सही है, सही है, सही है।


https://www.youtube.com/watch?v=TeySkER-APc

लाइफ स्टाइल से होने वाली बीमारी की जानकारी दी


नेशनल प्रिवेंशन हेल्थ केयर कार्यक्रम भी यहीं हुआ। इसमें अभियान की आठ मिनट की फिल्म दिखाई गई। सांसद शंकर लालवानी ने इसकी जानकारी दी। इसमें बताया गया कि शहर के ढाई लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। इस प्रिवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे रिपोर्ट चिंताजनक है। सर्वे को लेकर डॉ. विनीता कोठारी ने विस्तृत जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें...

यशवंत क्लब YC में फंसने वाला है चुनाव , कारण 50 फीसदी से भी कम हुई वोटिंग

कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. अरुण अग्रवाल ने अगले अभियान के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने इस अभियान की तारीफ की इंदौर स्वास्थ्य को लेकर भी सजग है। सर्वे को लेकर बताया गया कि लाइफ स्टाइल के कारण होने वाली बीमारियों में मिडिल क्लास आगे हैं। 11 बायोमेडिल टेस्ट ढाई लाख लोगों के किए गए, इसमें आया कि 50 फीसदी से ज्यादा लोग लाइफ स्टाइल बीमारी की ओर जा रहे हैं। इसमें पुरूष अधिक पीड़ित है।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव ने पिता से मांगे 500 रुपए, उन्होंने थमा दी नोटों की गड्डी

मंत्री विजयवर्गीय ने अभियान की जानकारी दी


कार्यक्रम के दूसरे चरण में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 51 लाख पौधरोपण मिशन की जानकारी दी। इंदौर में 14 जुलाई को रेवीत रेंज पर ही 11 लाख पौधरोपण किया जाना है। इसके साथ ही इंदौर 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में अपना नाम दर्ज कराएगा। इससे पहले सीएम ने सांवेर विधानसभा के भोरासला स्थित प्राचीन बावड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया जल दान किया।

ये खबर भी पढ़ें...

इन देशों में लगा है WhatsApp पर बैन, जानें क्या है वजह

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज जल गंगा अभियान का समापन हुआ है। लेकिन यह एक शुरुआत है। जल और हवा को साफ रखने की। इसमें पूरे समाज ने जिस तरह से जन भागीदारी की यह अपने आप में बड़ी बात है। इंदौर में बाबड़ी, कुएं और तालाब के संरक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। आने वाली पीढ़ी की स्वच्छ हवा देना हम सब की जिम्मेदारी है। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे के साथ ही विधायक गण व अन्य नेता उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में 72 घंटे बाद होगी झमाझम बारिश...जानिएआपके जिले में कब होगी बारिश

sanjay gupta
sanjay gupta


Tags:
  • CM Dr. Mohan Yadav
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • इंदौर
  • ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर
  • 51 लाख पौधरोपण मिशन की लॉन्चिंग
  • Launch of 51 lakh plantation mission
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर