सीएम मोहन यादव ने किया आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ, बोले- पुलिस को जल्दी मिलेगा प्रमोशन

Amresh Kushwaha | Published:
Share
cm mohan yadav ipc service meet promotion announce
cm mohan yadav ipc service meet promotion announce

सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस को जल्द प्रमोशन देने की बात कही। साथ ही नई भर्ती करने का भी ऐलान किया।

News In Short

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया।
  • प्रदेश पुलिस को जल्द प्रमोशन मिलने की घोषणा की गई।
  • DSP और ASP पदों पर प्रमोशन का रास्ता 12 साल बाद खुला।
  • मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग में और अधिक भर्तियों का प्रस्ताव भेजने का भरोसा दिया।
  • मध्य प्रदेश पुलिस ने नशा विरोधी अभियान और नक्सलवाद पर सफलता हासिल की।

News In Detail

BHOPAL. सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया। इसका आयोजन भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में किया गया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश पुलिस को जल्दी प्रमोशन देने की बात की। साथ ही, पुलिस विभाग में और अधिक भर्तियां करने की भी बात कही है।

एमपी पुलिस को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

सीएम ने आईपीएस सर्विस मीट में कहा कि प्रदेश में 12 साल बाद DSP और ASP पदों पर प्रमोशन का रास्ता खुल जाएगा। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी होगी। पुलिस विभाग में ड्राइवर पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। सीएम ने इसकी तत्काल स्वीकृति का भरोसा दिया। फिलहाल, 7500 पुलिसकर्मियों की भर्ती चल रही है। कुछ कैडर में 8 साल बाद भर्ती हो रही है। एक सप्ताह में नई भर्ती प्रस्ताव भेजा जाएगा।

एमपी को आंतरिक सुरक्षा का आदर्श बनाना लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य में संगठित अपराध के लिए कोई जगह नहीं है। हमें मध्य प्रदेश को आंतरिक सुरक्षा का आदर्श बनाना है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पुलिस के समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस के कर्तव्यों में कई चुनौतियां होती हैं, लेकिन वे हमेशा अपने काम में लगे रहते हैं।

नशा विरोधी अभियान का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस ने नशा विरोधी अभियान में अच्छा काम किया है। इसके साथ ही, पुलिस ने राष्ट्रविरोधी ताकतों को जड़ से खत्म करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि पुलिस लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए हर कदम पर सरकार के साथ खड़ी है।

7ab67f5f-eca
7ab67f5f-eca


नए कानूनों में प्रदेश पुलिस ने दिखाई लीडरशिप

सीएम ने मध्यप्रदेश पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस नए कानूनों को लागू करने में आदर्श बन गई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि प्रदेश ने नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी को दिया एमपी आने का न्योता

एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस: सीएम मोहन यादव बोले- MP में बनेगी AI पॉलिसी

मोहनलाल हरगोविंददास विरासत केस में बड़ा फैसला, नीना पटेल को मिला 51 प्रतिशत हक

भागीरथपुरा जल संकट: अस्पतालों में जिंदगी और मौत की जंग, आज हाईकोर्ट में सरकार से जवाब-तलब

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • आईपीएस सर्विस मीट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर