CM मोहन का अनोखा अंदाज, दुकान पर रुकवाया काफिला, उठाया लस्सी का लुत्फ, पैसे भी दिए

Vikram Jain | Apr 17, 2025, 21:49 IST
Share
cm mohan yadav nectar neemuch lassi kachori
cm mohan yadav nectar neemuch lassi kachori

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एक नाश्ते की दुकान पर रुककर लस्सी और कचौरी का आनंद लिया। उन्होंने दुकानदार से उसका हालचाल पूछा और लस्सी पीने के बाद पैसे भी दिए। जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक फिर अनोखा अंदाज देखने को मिला। गुरुवार को नीमच में सीआरपीएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद सीएम मोहन ने अपना काफिला एक दुकान के सामने रुकवाया और दुकान में पहुंचकर लस्सी पी। इस दौरान उन्होंने दुकानदार से परिवार के बारे में भी पूछा और लस्सी पीने के बाद दुकानदार को पैसे दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने नीमच की लस्सी और कचौरी की जमकर तारीफ की। यहां उन्होंने सांसद और विधायकों को भी लस्सी पिलाई। इसके साथ उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दुकान का वीडियो भी शेयर किया है। सीएम का यह दिलचस्प अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

काफिला रूकवा कर सीएम ने लिया लस्सी का लुत्फ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक बार फिर आम जनता से जुड़ाव दिखा, जब उन्होंने नीमच में एक नाश्ते की दुकान पर रुककर लस्सी पी। गुरुवार को नीमच में सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान नीमच में थे। भोपाल लौटने के दौरान फव्वारा चौक में बीच बाजार में जैसे ही उनकी नजर एक नाश्ते की दुकान पर पड़ी, उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और वहां लस्सी पीने के लिए रुक गए। सीएम दुकान में पहुंचे और लस्सी पी।

ये खबर भी पढ़ें....

दुकान पर चाय की चुस्की और लोगों से बातचीत: खंडवा में दिखा सीएम मोहन का अनोखा अंदाज

सीएम के बार-बार कहने पर दुकानदार ने लिए पैसे

लस्सी पीने के बाद मुख्यमंत्री ने दुकानदार राकेश सैनी को पैसे देने की कोशिश की, लेकिन राकेश ने इसे स्वीकार करने से मना कर दिया। हालांकि, सीएम के बार-बार कहने पर राकेश ने लस्सी के पैसे ले लिए। इस दौरान सीएम ने कहा कि तेज गर्मी में लस्सी की छांव मिल गई, जिससे गर्मी में राहत मिली है। नीमच की लस्सी और कचौरी का कोई जवाब नहीं...

ये खबर भी पढ़ें....

एमपी में लोकायुक्त का एक्शन, 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया सरपंच, घूस लेते BRC गिरफ्तार

सीएम ने जाना दुकानदार के परिवार का हालचाल

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राकेश से परिवार और उनकी दुकान के बारे में पूछा और राकेश ने बताया कि उनका परिवार पीढ़ियों से कचौरी बेचने का काम कर रहा है और पहले वे ठेले पर दुकान लगाकर कचौरी बेचते थे। इसके बाद 2012 से दुकान खोली है। राकेश ने आगे बताया कि इससे पहले भी कई बड़े नेता उनकी दुकान पर आ चुके हैं, और कचौरी और लस्सी का स्वाद लिया है। सीएम ने न केवल लस्सी का स्वाद लिया, बल्कि राकेश से उनके परिवार के बारे में भी पूछा और उनके हालचाल जाना। इस दौरान दुकान पर मुख्यमंत्री का स्वागत माला पहनाकर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें....

इंदौर में चौराहों पर छांव के नाम पर लगे विज्ञापन होर्डिंग्स हटेंगे, स्ट्रक्चर की भी होगी जांच

बीजेपी विधायकों ने भी लिया लस्सी का आनंद

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कई बीजेपी विधायक भी थे, जिनमें सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा और मनासा विधायक माधव मारू शामिल थे। सभी ने दुकानदार राकेश सैनी की दुकान पर जाकर लस्सी और कचौरी का आनंद लिया।

ये खबर भी पढ़ें....

एमपी के सीएम मोहन यादव ने मंत्रियों से छह महीने और सालभर का मांगा रोडमैप

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एक दुकान पर जाकर लस्सी पी और दुकानदार से उसका हालचाल पूछा।

✅ सीएम ने दुकानदार को पैसे देने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार ने मना किया, फिर बार-बार कहने पर पैसे लिए।

✅ नीमच से भोपाल लौटते वक्त मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी विधायक भी थे, जिन्होंने लस्सी और कचौरी का आनंद लिया।

✅ इस घटना ने मुख्यमंत्री के आम जनता से जुड़ाव और सादगी को दर्शाया।

✅ मुख्यमंत्री के इस कदम को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

सीएम मोहन यादव | नीमच न्यूज | Neemuch News | बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता | एमपी न्यूज | सीएम मोहन का अनोखा अंदाज

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • Neemuch News
  • नीमच न्यूज
  • सीआरपीएफ
  • बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता
  • सीएम मोहन का अनोखा अंदाज
  • लस्सी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा

By

राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा