सीएम मोहन यादव ने 90 डिग्री वाले आरओबी के उद्घाटन से किया इनकार, कहा- खामियां सुधारो वरना...
Amresh Kushwaha | Published:
robo-bridge-bhopal-90-degree-turn
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के ऐशबाग इलाके में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के उद्घाटन करने से मना कर दिया है। सीएम ने अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में बना रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अब खामियों के कारण चर्चा का विषय बन गया है। सीएम मोहन यादव ने खुद इस ब्रिज का उद्घाटन करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक ब्रिज के 90 डिग्री मोड़ को सही नहीं किया जाता, तब तक उसका लोकार्पण नहीं होगा।
ये खबर भी पढ़िए...90 डिग्री आरओबी की जांच हुई पूरी, रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, एजेंसी होगी ब्लैक लिस्ट
भोपाल के 90 डिग्री ओवरब्रिज की डिजाइन को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए। इसके बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने इसकी जांच का आदेश दिया। वहीं नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने इसका निरीक्षण किया। इन्होंने पाया कि टर्निग रेडियस के कारण इस ब्रिज पर बड़े हादसे का खतरा हो सकता है।
इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने ब्रिज को ‘मौत का मोड़’ करार दिया। कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने कहा कि यह ब्रिज भविष्य में दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। वहीं, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि इसका डिजाइन पहले से ही तैयार था। एनएचएआई ने इस पर जांच की है। अब रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल के 90 डिग्री वाले आरओबी की जांच के लिए समिति गठित, रिपोर्ट के बाद होगा फैसला
यह रेलवे ओवरब्रिज 18 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। 2017-18 में इसका स्वीकृत हुआ था और इसे 648 मीटर लंबा तथा 8 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। लेकिन इसका काम छह साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। जनवरी 2023 में रेलवे और पीडब्ल्यूडी ने इसके डिजाइन को अंतिम रूप दिया था और इस पर काम शुरू किया गया था।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में किस-किसने बनाया 90 डिग्री वाला मुजस्समा, ऐशबाग ब्रिज के लिए ये हैं जिम्मेदार
संजय खांडे, जो उस समय चीफ इंजीनियर (सेतु) थे, उन्होंने इस ब्रिज की डिजाइन को स्वीकृति दी थी। उन्होंने अगस्त 2020 से जून 2024 तक इसके निर्माण पर निगरानी रखी। इसके बाद, जीपी वर्मा ने इनकी जगह ली और अब तक ब्रिज का निर्माण चल रहा है।
वहीं, जावेद शकील, जो उस समय कार्यपालन यंत्री थे, के कार्यकाल में ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ। इसके बाद उनकी रिटायरमेंट के बाद इसे शबाना रज्जाक के अधीन कर दिया गया। शबाना रज्जाक वर्तमान में इस ब्रिज की प्रभारी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल के 90 डिग्री वाले ओवरब्रिज में होगा बदलाव, री-डिजाइन से ब्रिज को मिलेगा नया रूप
विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रिज के डिजाइन को सुधारने के लिए टर्निग रेडियस को बढ़ाना होगा। इसके लिए ब्रिज की चौड़ाई को 10 मीटर से बढ़ाकर 12.50 मीटर करना होगा। इसके लिए ब्रिज की दीवारों को तोड़कर अतिरिक्त स्लैब बिछाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे की सहमति जरूरी होगी, क्योंकि दीवार तोड़ने और चौड़ाई बढ़ाने के लिए रेलवे के जबलपुर स्थित जोन कार्यालय से स्वीकृति लेना होगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
सीएम मोहन यादव | cm mohan yadav | PWD | पुल डिजाइन विवाद | ऐशबाग आरओबी भोपाल | ऐशबाग ओवरब्रिज | MP News | Railways | एमपी | Madhya Pradesh
इस फैसले के बाद अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लें। साथ ही, मोड़ को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाएं। सीएम ने यह भी कहा है कि जिन अधिकारियों की लापरवाही से यह समस्या उत्पन्न हुई है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रिज की डिजाइन पर उठे सवाल
मौत का मोड़ - कांग्रेस
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल के 90 डिग्री वाले आरओबी की जांच के लिए समिति गठित, रिपोर्ट के बाद होगा फैसला
18 करोड़ रुपए का है प्रोजेक्ट
ब्रिज के सभी खर्चो का लिया जाएगा हिसाब
पीडब्ल्यूडी के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने बताया कि सीएम ने दो प्रमुख निर्देश जारी किए हैं। पहला, 2018-19 और 2020-21 के दौरान इस परियोजना पर निगरानी रखने वाले अधिकारियों की पहचान की जाएगी। साथ ही इसके डिजाइन की स्वीकृति देने वाले को स्पष्ट किया जाएगा। इसके लिए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। दूसरा, रेलवे से समन्वय करके ब्रिज की मरम्मत के लिए आवश्यक सभी खर्चो का हिसाब लिया जाएगा और उसे स्वीकृत किया जाएगा।
आखिर जिम्मेदार कौन?
वहीं, जावेद शकील, जो उस समय कार्यपालन यंत्री थे, के कार्यकाल में ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ। इसके बाद उनकी रिटायरमेंट के बाद इसे शबाना रज्जाक के अधीन कर दिया गया। शबाना रज्जाक वर्तमान में इस ब्रिज की प्रभारी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल के 90 डिग्री वाले ओवरब्रिज में होगा बदलाव, री-डिजाइन से ब्रिज को मिलेगा नया रूप
सुधार के लिए विशेषज्ञों का सुझाव
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सीएम मोहन यादव | cm mohan yadav | PWD | पुल डिजाइन विवाद | ऐशबाग आरओबी भोपाल | ऐशबाग ओवरब्रिज | MP News | Railways | एमपी | Madhya Pradesh
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari