भोपाल में कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, गुना जाएंगे पटवारी

Kaushiki | Feb 12, 2026, 09:10 IST
Share
cm-mohan-yadav
cm-mohan-yadav

सीएम डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन, भोपाल और ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे। वे शोधार्थी समागम और कार्यशालाओं में भाग लेंगे। शाम को ग्वालियर में भी उनका कार्यक्रम है।

सीएम मोहन यादव दौरा:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज (12 फरवरी) का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। उनके दिन की शुरूआत धार्मिक नगरी उज्जैन से होगी।

इसके बाद वे ग्वालियर जाएंगे। यहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज (12 फरवरी) गुना दौरे पर रहेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...

शिक्षा और शोध पर फोकस

सीएम मोहन यादव सुबह 9:45 बजे उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना होंगे। यहां सुबह 10:45 बजे सीएम नेहरू नगर स्थित विज्ञान भवन जाएंगे।

वे यहां राष्ट्रीय शोधार्थी समागम एवं कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ये कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं और रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे छात्रों के लिए बहुत अहम माना जा रहा है।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

इसके बाद दोपहर में सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) रवींद्र भवन भोपाल जाएंगे। यहां वे दोपहर 1:00 से 1:15 बजे के बीच कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप में हिस्सा लेंगे।

इस वर्कशॉप का उद्देश्य सरकारी कामकाज की कुशलता को बढ़ाना और अधिकारियों की क्षमता का विकास करना है। इसके बाद, दोपहर 2:30 बजे सीएम कुछ जरूरी बैठकों के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इस वर्कशॉप में

  • दिग्गजों की मौजूदगी:
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और इसमें निर्माण क्षेत्र के लगभग दो हजार इंजीनियर और तकनीकी अधिकारी शामिल होंगे। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुताबिक, ये वर्कशॉप इंजीनियर्स के कौशल और तकनीकी क्षमता को बढ़ाने के लिए आयोजित की जा रही है।
  • डिजिटल क्रांति (PMS 2.0):
    कार्यक्रम में 'परियोजना प्रबंधन प्रणाली-2.0' पोर्टल का शुभारंभ होगा। ये उन्नत डिजिटल सिस्टम पेपरलेस वर्किंग और प्रोजेक्ट्स की सटीक निगरानी करने में मदद करेगा।
  • नेशनल इंस्टीटूशन्स के साथ एमओयू:
    मध्यप्रदेश सरकार तकनीकी ज्ञान के लिए IIT मुंबई और केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ एमओयू साइन करेगी। इससे प्रदेश के निर्माण में नेशनल लेवल के एक्सपर्ट्स का गाइडेंस और मॉडर्न टेक्नोलॉजी समझने को मिलेगी।
  • मॉडर्न टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग:
    कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा ग्रीन बिल्डिंग और मॉडर्न कंस्ट्रक्शन टेक्निक्स जैसे जरूरी विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट बुकलेट और ट्रेनिंग कैलेंडर का रिलीज भी इस कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा होगा।

शाम को ग्वालियर का दौरा

शाम 6:45 बजे को सीएम ग्वालियर जाएंगे। यहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। ग्वालियर के कार्यक्रमों को निपटाने के बाद, सीएम मोहन यादव रात 8:50 बजे वापस भोपाल आएंगे।

गुना दौरे पर जीतू पटवारी

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज (12 फरवरी) गुना दौरे पर रहेंगे। उनके तय कार्यक्रम के मुताबिक, वे सुबह 10:00 बजे इंदौर से गुना के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 1:00 बजे वे गुना पहुंचेंगे। यहां वे एक विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:00 बजे गुना से भोपाल के लिए निकलेंगे। शाम 5:00 बजे वे भोपाल पहुंचेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

एमपी के व्यापारी को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, कहा- 10 करोड़ दे दो नहीं तो जान से मार देंगे

12 फरवरी को भारत बंद, एमपी में दिखेगा असर, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

12 फरवरी का इतिहास: जब भारत ने चेचक के खौफनाक साये को हमेशा के लिए मिटाया

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव दौरा
  • रवींद्र भवन भोपाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच