सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन पालकी पर बैठाकर विदा, रीवा SDM को थी लड्डुओं से तौलने की तैयारी

Sandeep Kumar | Published:
Share
collector-sanskruti-jain
collector-sanskruti-jain

मध्य प्रदेश में हाल ही के बड़े तबादलों के बाद 17 जिलों में महिला कलेक्टरों की कमान दी गई। सिवनी की संस्कृति जैन को पालकी में बैठाकर विदा किया गया। वहीं रीवा की SDM वैशाली जैन को लड्डुओं से तौलकर सम्मान देने की तैयारी थी।

BHOPAL. सिवनी जिले में कलेक्टर संस्कृति जैन का ट्रांसफर भोपाल हो गया। उनके विदाई समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने उन्हें कंधे पर पालकी में बैठाकर विदाई दी। कलेक्टर ने सिवनी में 'वन गिफ्ट ए डे' मुहिम चलाई थी। इस मुहिम में दानदाताओं और लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

लोगों के गिफ्ट से स्कूलों में टेबल और कुर्सी की व्यवस्था हुई। ट्रांसफर के बाद यह मुहिम अब नए कलेक्टर के नेतृत्व में चलेगी। वहीं, रीवा की एसडीएम रहीं वैशाली जैन को लड्‌डुओं से तौलने की तैयारी थी, हालांकि उन्होंने मना कर दिया।

ये भी पढ़ें...पूर्व IAS अधिकारी निर्मला मीणा को हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज: अभियोजन स्वीकृति को दी थी चुनौती

विदाई समारोह का आयोजन

साथी कर्मचारी और अधिकारियों ने आईएएस संस्कृति जैन का विदाई समारोह और पार्टी का आयोजन किया। पार्टी के बाद कलेक्टर भोपाल के लिए रवाना हुईं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पालकी में बैठाकर विदाई दी। इस दौरान उनकी दोनों बेटियां भी पालकी में उनके साथ थीं। विदाई के समय गाना बज रहा था, जिसने माहौल भावपूर्ण बना दिया। कलेक्टर संस्कृति जैन का ट्रांसफर आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल में हुआ है।

ये भी पढ़ें...MP IAS Transfer : पहली बार मध्य प्रदेश के 17 जिलों की कमान अफसर बिटियाओं के हाथ

लड्‌डुओं से तौलने की थी तैयारी

रीवा की एसडीएम (rewa sdm) रहीं आईएएस वैशाली जैन का रतलाम में ट्रांसफर हुआ। बीते गुरुवार को वकीलों ने विदाई समारोह आयोजित किया। वकीलों ने लड्डुओं से उन्हें तराजू पर तौलकर सम्मान देने की तैयारी की। एसडीएम वैशाली वकीलों के अनुरोध के बावजूद तराजू पर नहीं बैठीं।

1cb6dc98-873
1cb6dc98-873


ये भी पढ़ें...राजस्थान के 18 IAS-IPS बने चुनाव पर्यवेक्षक, बिहार चुनाव में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ SRC NGO स्कैम: 15 साल में करोड़ों की गड़बड़ी,पूर्व मंत्री और IAS अफसरों के नाम शामिल,CBI खोलेगी राज

इन महिला अफसरों को मिली जिम्मेदारी

तबादलों के बाद मध्यप्रदेश के 55 जिलों में से 17 जिलों में महिला कलेक्टर तैनात की गई हैं। पन्ना में उषा परमार, नरसिंहपुर में रजनी सिंह, अलीराजपुर में नीतू माथुर, डिंडौरी में अंजू पवन भदौरिया और निवाड़ी में जमुना भिडे कलेक्टर बनी हैं।

रतलाम में मिशा सिंह, सिवनी में शीतला पटले, नर्मदापुरम में सोनिया मीना, मैहर में रानी बाटड, रीवा में प्रतिभा पाल, ग्वालियर में रुचिका चौहान, मंदसौर में अदिति गर्ग, आगर मालवा में प्रीति यादव, शाजापुर में ऋजु बाफना, बडवानी में जयति सिंह, खरगोन में भव्या मित्तल और झाबुआ में नेहा मीना कलेक्टर कमान संभाल रही हैं।

be indian-buy indian
be indian-buy indian






Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • आईएएस
  • कलेक्टर
  • कलेक्टर संस्कृति जैन
  • rewa sdm
  • आईएएस संस्कृति जैन
  • आईएएस वैशाली जैन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर