अनुभवहीन इंजीनियर्स के हाथों में ग्रामीण सड़कों की कमान, 4 संविदा सीजीएम के पदस्थापना आदेश जारी
The Sootr | Jun 03, 2025, 21:49 IST
Command rural roads
मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को संविदा पर चयनित 11 में से चार क्षेत्रीय मुख्य महाप्रबंधकों के पदस्थापना आदेश जारी किए। दो अन्य इंजीनियरों की सेवाएं उनके मूल विभाग आरईएस को सौंपी गईं।
मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को संविदा पर चयनित 11 में से चार क्षेत्रीय मुख्य महाप्रबंधकों के पदस्थापना आदेश जारी किए। दो अन्य इंजीनियरों की सेवाएं उनके मूल विभाग आरईएस को सौंपी गईं। संविदा सीजीएम की भर्ती शुरू से विवादित रही। खास बात यह है कि सबसे विवादित एक संविदा सीजीएम को दो संभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को जारी आदेशानुसार, सुनील वर्मा को क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर व सागर,ओपी दशोरा को सिर्फ उज्जैन,एमएल डाबर को इंदौर के साथ भोपाल व मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से रिटायर्ड एफ जे खान को क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के अलावा रीवा क्षेत्रीय कार्यालय का दायित्व भी सौंपा गया।
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में बिल्डिंग ब्लास्ट से उड़ाने के तीन अहम किरदार, महापौर फिर भड़के कैसे टूटा पूरा मकान
चयनित 11 में आधा दर्जन अन्य संविदा सीजीएम को पदस्थापना का इंतजार है। बताया जाता है कि उनके मूल विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण उनकी पदस्थापना रोकी गई। जबकि एक अन्य चयनित अधिकारी पीके गुप्ता को उनके मूल विभाग आरईएस में भेजा गया। गुप्ता की तरह अब तक 5 क्षेत्रीय कार्यालय सागर,ग्वालियर,उज्जैन,इंदौर व रीवा में सीजीएम का दायित्व संभाल रहे सीएम अहिरवार की सेवाएं भी वापस आरईएस को सौंपी गई। अहिरवार चार्ज देने के बाद आरईएस में लौटेंगे,जबकि गुप्ता को तत्काल प्रभाव से वापस किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए... फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे बांग्लादेशी घुसपैठिए, महिला समेत दो गिरफ्तार
अनुभवहीनों के हाथ ग्रामीण
हैरानी की बात यह कि क्षेत्रीय सीजीएम के लिए जिन सेवानिवृत इंजीनियरों को चयन किया गया,उनमें से अधिकांश ने कभी सड़कें नहीं बनवाई। मसलन,मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में रहे एफजे खान को जबलपुर के साथ ही रीवा क्षेत्रीय कार्यालय का दायित्व सौंपा गया है। सिर्फ महाकौशल क्षेत्र का होने से उन्हें चयन व पदस्थापना में अतिरिक्त लाभ मिला। बताया जाता है कि नई पदस्थापना से पहले ही उन्होंने मैदानी संपर्क बढ़ाने के जतन शुरू कर दिए। इसका लाभ भी उन्हें मिला। अन्य चयनितों में शेजकर एक मात्र ऐसे अभियंता हैं जो गड़बड़ी के कारण ईएनसी से सीई पद पर रिवर्ट हुए थे। वहीं कुमार मनोज बीएसएनएल,अनुराग सेठ व पराग सक्सेना एनएचडीसी एवं प्रशांत पाठक उदय प्रोजेक्ट से रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए... आखिर कहां हैं जनजातीय मंत्री विजय शाह, उनकी गैरमौजूदगी से ये बड़े काम अटके
ये खबर भी पढ़िए... यात्रियों के लिए खुशखबरी... भोपाल से पटना और लखनऊ के बीच जल्द दौड़ेंगी वंदेभारत ट्रेन
चयनित संविदा सीजीएम के लिए बीते माह 8 व 9 अप्रैल को साक्षात्कार परीक्षा हुई,लेकिन साक्षात्कार लेने वाली पैनल में विशेषज्ञों की कमी,अयोग्य सदस्य की मौजूदगी व एक उम्मीदवार विशेष के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया को आगे बढ़ाने जैसे विवाद सामने आए। इसके बावजूद न केवल चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया,बल्कि अब इनकी पदस्थापनाएं भी शुरू हो गई हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
एमपी हिंदी न्यूज MP News
प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को जारी आदेशानुसार, सुनील वर्मा को क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर व सागर,ओपी दशोरा को सिर्फ उज्जैन,एमएल डाबर को इंदौर के साथ भोपाल व मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से रिटायर्ड एफ जे खान को क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के अलावा रीवा क्षेत्रीय कार्यालय का दायित्व भी सौंपा गया।
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में बिल्डिंग ब्लास्ट से उड़ाने के तीन अहम किरदार, महापौर फिर भड़के कैसे टूटा पूरा मकान
6 को इंतजार, 2 को मूल विभाग में भेजा
ये खबर भी पढ़िए... फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे बांग्लादेशी घुसपैठिए, महिला समेत दो गिरफ्तार
अनुभवहीनों के हाथ ग्रामीण सड़क की कमान
ये खबर भी पढ़िए... आखिर कहां हैं जनजातीय मंत्री विजय शाह, उनकी गैरमौजूदगी से ये बड़े काम अटके
ये खबर भी पढ़िए... यात्रियों के लिए खुशखबरी... भोपाल से पटना और लखनऊ के बीच जल्द दौड़ेंगी वंदेभारत ट्रेन
भर्ती,साक्षात्कार भी रहा विवादों में
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
एमपी हिंदी न्यूज MP News
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava