राहुल गांधी का कांग्रेस को आया संदेश, सरकार के खिलाफ इंदौर में करो बड़ा प्रदर्शन
Arun Tiwari | Aug 07, 2026, 18:06 IST
मध्यप्रदेश कांग्रेस की चुनावी रणनीति
दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर त्रिस्तरीय रणनीति पर काम करेगी। राहुल गांधी ने कांग्रेस को इंदौर में प्रदर्शन का संदेश दिया है।
Bhopal: दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस बेहद उत्साहित है। आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए जीत के लिए त्रिस्तरीय फार्मूले पर काम करने की रणनीति बना रही है।
इस रणनीति के तहत मुख्य रूप से स्थानीय मुद्दों पर जोर रहेगा। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी का मध्यप्रदेश कांग्रेस ने नेताओं के लिए मैसेज आया है। राहुल गांधी ने दो बातें मुख्य रुप से कहीं है।
उन्होने कहा है कि सत्ता में आना है तो स्थानीय मुद्दे उठाओ। राहुल ने ये भी कहा है कि जिस तरह से जीतू पटवारी के खिलाफ राज्य सरकार बदले की कार्रवाई कर रही है उसका ताकत से विरोध करो।
इंदौर में एक बड़ा प्रदर्शन करने को कहा गया है। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक राहुल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ राज्य सरकार जिस प्रकार से बदले की कार्रवाई कर रही है, उसका भी राज्य इकाई जोरदार विरोध करे।
इसके लिए इंदौर में जल्द ही एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।
कांग्रेस के सूत्र ने बताया कि इन सभी रणनीतियों की रूपरेखा 11 अगस्त को भोपाल में प्रस्तावित राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) में तैयार की जाएगी, जिसमें पटवारी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, मध्यप्रदेश मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कांग्रेस ने आगामी विधानसभा सहित अन्य स्थानीय चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और स्थानीय मुद्दों पर काम करने की रणनीति बनाने का निर्णय लिया है लेकिन इनमें सबसे ज्यादा जोर स्थानीय मुद्दों को दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद, दिल्ली में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ प्रदेश के प्रमुख नेताओं की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया, और तय हुआ कि अगर नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम सहित अन्य स्थानीय मुद्दों पर जोर दिया जाए तो कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।
उन्होंने कहा, केंद्रीय नेतृत्व का संदेश साफ है कि परिवर्तन की भूख स्थानीय मुद्दों से ही मिटती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि दिल्ली की बैठक में इस बात पर भी चिंता जताई कि प्रदेश सरकार किस प्रकार से पटवारी को बदले की भावना से परेशान कर रही है।
उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर केंद्रीय नेतृत्व ने यह निर्देश भी दिया है कि पीएसी की बैठक में इंदौर में एक बड़ा प्रदर्शन या कार्यक्रम आयोजित किए जाने की की रूपरेखा तैयार की जाए, जिससे राज्य सरकार की पेशानी पर बल लाया जा सके।
पटवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार उनके और उनके परिवार के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा था कि उनके छोटे भाई को ऐसे मामले में निशाना बनाया गया, जिसका उससे कोई संबंध नहीं था।
पटवारी ने यह भी दावा किया था कि पहले उनके भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज की गई और फिर परिवार के सदस्यों को विभिन्न मामलों में परेशान किया गया।
कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी मुकेश नायक ने कहा कि पीएसी की बैठक में प्रदेश में विपक्ष की भूमिका को और अधिक जनोन्मुखी, प्रभावी तथा जमीनी स्तर तक ले जाने की रणनीति तय की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं विधानसभा प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के स्थानीय जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को चिन्हित कर उन्हें संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं।
उन्होंने कहा कांग्रेस अब राष्ट्रीय और प्रांतीय मुद्दों के साथ-साथ गांव से लेकर राजधानी तक के स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता से जनता के बीच ले जाएगी।
ESB के नकल घोटाले, ऑफलाइन परीक्षा कराने जैसी मांगों पर JAYS का इंदौर में प्रदर्शन
मध्यप्रदेश कांग्रेस में ‘टैलेंट हंट’ से बनेंगे नए प्रवक्ता, 5 जोन में इंटरव्यू की तैयारी
NEWS STRIKE : दतिया की हार ने हिलाया BJP संगठन ! भितरघात ने डुबोई लुटिया ?
MP Congress: दतिया उपचुनाव के बाद कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अवधेश नायक बने प्रदेश महासचिव
इस रणनीति के तहत मुख्य रूप से स्थानीय मुद्दों पर जोर रहेगा। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी का मध्यप्रदेश कांग्रेस ने नेताओं के लिए मैसेज आया है। राहुल गांधी ने दो बातें मुख्य रुप से कहीं है।
उन्होने कहा है कि सत्ता में आना है तो स्थानीय मुद्दे उठाओ। राहुल ने ये भी कहा है कि जिस तरह से जीतू पटवारी के खिलाफ राज्य सरकार बदले की कार्रवाई कर रही है उसका ताकत से विरोध करो।
इंदौर में एक बड़ा प्रदर्शन करने को कहा गया है। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।
पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक में विरोध की रणनीति :
इसके लिए इंदौर में जल्द ही एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।
कांग्रेस के सूत्र ने बताया कि इन सभी रणनीतियों की रूपरेखा 11 अगस्त को भोपाल में प्रस्तावित राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) में तैयार की जाएगी, जिसमें पटवारी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, मध्यप्रदेश मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
स्थानीय मुद्दों पर काम की रणनीति :
उन्होंने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद, दिल्ली में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ प्रदेश के प्रमुख नेताओं की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया, और तय हुआ कि अगर नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम सहित अन्य स्थानीय मुद्दों पर जोर दिया जाए तो कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।
उन्होंने कहा, केंद्रीय नेतृत्व का संदेश साफ है कि परिवर्तन की भूख स्थानीय मुद्दों से ही मिटती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि दिल्ली की बैठक में इस बात पर भी चिंता जताई कि प्रदेश सरकार किस प्रकार से पटवारी को बदले की भावना से परेशान कर रही है।
उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर केंद्रीय नेतृत्व ने यह निर्देश भी दिया है कि पीएसी की बैठक में इंदौर में एक बड़ा प्रदर्शन या कार्यक्रम आयोजित किए जाने की की रूपरेखा तैयार की जाए, जिससे राज्य सरकार की पेशानी पर बल लाया जा सके।
पटवारी ने कहा बदले की भावना से कर रही काम :
पटवारी ने यह भी दावा किया था कि पहले उनके भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज की गई और फिर परिवार के सदस्यों को विभिन्न मामलों में परेशान किया गया।
11 अगस्त को पीएसी की बैठक :
उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं विधानसभा प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के स्थानीय जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को चिन्हित कर उन्हें संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं।
उन्होंने कहा कांग्रेस अब राष्ट्रीय और प्रांतीय मुद्दों के साथ-साथ गांव से लेकर राजधानी तक के स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता से जनता के बीच ले जाएगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
मध्यप्रदेश कांग्रेस में ‘टैलेंट हंट’ से बनेंगे नए प्रवक्ता, 5 जोन में इंटरव्यू की तैयारी
NEWS STRIKE : दतिया की हार ने हिलाया BJP संगठन ! भितरघात ने डुबोई लुटिया ?
MP Congress: दतिया उपचुनाव के बाद कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अवधेश नायक बने प्रदेश महासचिव
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj