कांग्रेस बोली इंदौर मेट्रो के काम को अब बंद करें, बाकी राशि से फ्लाईओवर बनाओ

Sanjay Gupta | Published:
Share
congress-indore-metro-work-stop
congress-indore-metro-work-stop

इंदौर मेट्रो की पार्किंग समस्या पर कैलाश विजयवर्गीय ने सवाल उठाए हैं। इसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं। इंदौर शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने मेट्रो प्रोजेक्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मेट्रो की बढ़ी लागत से 600 फ्लाईओवर बनाए जा सकते हैं।

INDORE. इंदौर मेट्रो की पार्किंग समस्या नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उठाई है। इसके बाद कांग्रेस ने कई आरोप लगाए हैं। इंदौर शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने शनिवार को मेट्रो को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि अब जहां तक मेट्रो का काम हो गया, बहुत है, इसे यहीं रोक दिया जाए। बाकी राशि से फ्लाईओवर बना दिए जाए।

शहर में बन जाएंगे 600 ब्रिज

चौकसे ने कहा कि जो मेट्रो की लागत पहले 7500 करोड़ आंकी गई थी। वह 12 हजार करोड़ पहुंच गई है। अभी तो केवल एयरपोर्ट से खजराना तक ही बनी है। खजराना से एयरपोर्ट तक बनने में सालों लग जाएंगे। लागत 20 हजार करोड़ से अधिक हो जाएगी। इस राशि से तो इंदौर में 600 फ्लाईओवर बन जाएंगे। इससे पूरे शहर की ट्रैफिक समस्या 100 सालों के लिए खत्म हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में 500 करोड़ लैंटर्न प्रोजेक्ट में बिल्डर शरद डोसी और नेताओं को बड़ा झटका

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ी साजिश, छवि खराब करने SIR से जोड़ 18 माह पुराना वीडियो किया वायरल

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज की 500 करोड़ की जमीन पर रिट अपील भी हाईकोर्ट से खारिज

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में बिल्डर्स से फर्जी जमीन सौदों से करोड़ों की अजीब ठगी, हुआ केस

दूसरा बीआरटीएस बन जाएगा मेट्रो प्रोजेक्ट

इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि MP सरकार की इंदौर मेट्रो योजना दूसरा BRTS साबित होगी। इस समय शहर को मेट्रो रेल की आवश्यकता नहीं है। इंदौर का मेट्रो रेल प्रोजेक्ट एक अनाथ बच्चा बन गया है।

पूरे प्रोजेक्ट को जिस कंसलटेंट ने बनाया है उसने केवल और केवल भ्रष्टाचार करने पर ध्यान दिया है। इससे बड़ा मजाक क्या हो सकता है कि मेट्रो के स्टेशन के पास में गाड़ियों की पार्किंग का कोई स्थान नहीं है।

चौकसे ने कहा कि शहर का मध्य क्षेत्र अभी वैसे ही यातायात से टाइट पैक है। इसमें अब कहीं कोई जगह नहीं बच रही है। ऐसे में इस क्षेत्र में मेट्रो को लाने का विचार करना और कोशिश करना इस शहर के नागरिकों के साथ ज्यादती है। आने वाले समय में इस मेट्रो रेल को रिंग रोड पर एक कोने से दूसरे कोने तक जोड़ने के लिए चलाया जाना चाहिए।

4 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉 नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर मेट्रो की पार्किंग समस्या पर चिंता जताई है। इसके बाद कांग्रेस ने मेट्रो के खिलाफ आरोप लगाए हैं।

👉 इंदौर के कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने मेट्रो परियोजना की लागत और इसके प्रभाव पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मेट्रो को यहां तक रोक दिया जाए और बाकी पैसे से फ्लाईओवर बनाए जाएं।

👉 चौकसे ने बताया कि मेट्रो का अनुमानित खर्च 7500 करोड़ से बढ़कर 12,000 करोड़ हो गया है। एयरपोर्ट से खजराना तक मेट्रो का काम पूरा हुआ है। खजराना से एयरपोर्ट तक मेट्रो के निर्माण में और वर्षों लगेंगे।

👉 चौकसे ने मेट्रो को लेकर कहा कि यह प्रोजेक्ट इंदौर बीआरटीएस जैसा साबित होगा। उनका मानना है कि इस समय इंदौर में मेट्रो की कोई आवश्यकता नहीं है।





Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • इंदौर मेट्रो
  • इंदौर बीआरटीएस
  • चिंटू चौकसे
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर