राहुल-प्रियंका गांधी, खड़गे का ये शेड्यूल , कांग्रेस का आरोप- RTO बस मालिकों को धमका रहे
Sanjay Gupta | Published:
राहुल गांधी (सफेद टी-शर्ट में) और प्रियंका गांधी (साड़ी में)
27 जनवरी को महू में आयोजित होने वाली जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। इसे लेकर नेताओं का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
कांग्रेस की 27 जनवरी को महू में हो रही जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली और सभा के लिए नेताओं का जमावड़ा लगातार हो रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ ही लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी का कार्यक्रम आ गया है। उधर कांग्रेस ने रैली में खलल डालने के आरोप लगाए हैं।
यह रहेगा सभा का शेड्यूल-
- सुबह 11:10 से दोपहर 12:40 बजे तक- Delhi - Indore स्पेशल फ्लाइट से आएंगे
- दोपहर 12:55 से 13:20 बजे तक- Indore - Indore - Mhow, वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड हेलीकॉप्टर से जाएंगे
- दोपहर 13:30 से 15:30 बजे तक- Public Meeting – जय बापू, जय भीम, जय संविधान जनसभा, महू, मध्यप्रदेश
- दोपहर 15.30 से 15:45 बजे तक- वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड से अंबेडकर स्मारक तक सड़क मार्ग से जाएंगे
- दोपहर 15:45 से शाम 16:15 बजे तक- भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे
- शाम 16.15 से 16:30 बजे तक- अंबेडकर स्मारक से वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड हेलिपैड तक सड़क मार्ग से जाएंगे
- शाम 16.35 से 16.55 बजे तक- महू से इंदौर एयरपोर्ट तक हेलीकॉप्टर से जाएंगे
- शाम 17:15 से 18.45 बजे तक- इंदौर से दिल्ली स्पेशल फ्लाइट से जाएंगे
कांग्रेस ने लगाए रैली रुकवाने की साजिश के आरोप-
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सेवादल इंदौर विवेक खंडेलवाल और सूचना अधिकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष गिरीश जोशी ने आरोप लगाए कि आरटीओ द्वारा रैली के लिए की गई बसों को रोका जा रहा है और धमकाया जा रहा है। कई बस मालिकों ने हमे बुक की गई बसों को देने से मना कर दिया है जिससे हम ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को सभा के लिए नहीं ले जा सके। बसें अधिग्रहित करना, हितग्राहियों को धमकी देना ये काम असामाजिक तत्व करते हैं। बाबा साहेब के अपमान के विरोध में की जाने वाली रैली को रोकने के लिए बीजेपी की वर्दी पहने आरटीओ कहते है- बाबा साहेब की जन्मस्थली तुम्हारी बस गई तो परमिट खत्म कर दिया जाएगा। बाबा साहेब के प्रति बीजेपी की सोच दर्शाती है कि दलित,आदिवासियों के अपमान की लड़ाई लड़ने वालों को ये मनुवादी सोच से दबाएंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari