कांग्रेस विधायक का विवादित बयान... 'जो मर्द थे, वो जंग में आए' और जो... वो 'संघ में', वीडियो वायरल

Jitendra Shrivastava | Jul 08, 2025, 19:44 IST
Share
mla-controversial-statement
Photograph: (THESOOTR)

कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर का विवादित बयान वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने संघ पर अपशब्द कहे। विधायक ने अशोकनगर में आयोजित कांग्रेस में कार्यक्रम में संघ को लेकर अपशब्द कहे

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने अशोकनगर जिले में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में आरएसएस (RSS) के बारे में अपशब्द कहे। साहब सिंह ने कहा कि जो मर्द थे वह जंग में आए और जो हिजड़े थे, वह संघ में गए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम में बयान

यह बयान 8 जुलाई को अशोकनगर जिले में आयोजित कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान दिया गया था। विधायक साहब सिंह गुर्जर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस पर यह आपत्तिजनक टिप्पणी की। उनका यह बयान तेजी से फैल गया और विवादों का कारण बन गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

ACB की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया

RSS और PM मोदी पर आपत्तिजनक कार्टून बनाने वाले हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

बीजेपी ने किया पलटवार

बीजेपी ने कांग्रेस विधायक के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अशोकनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन फूहड़ता और गुटबाजी का उदाहरण है।

विश्वास सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक ने प्रदर्शन में शामिल न होने वाले नेताओं को ‘हिजड़ा’ कहकर अपमानित किया है। यह बयान महिलाओं और थर्ड जेंडर का अपमान करने वाला था। बीजेपी ने इस बयान को बेहद निंदनीय बताया।

ये खबरें भी पढ़ें...

जबलपुर में भगवान भरोसे ट्रैफिक व्यवस्था, बंद पड़े सिग्नल्स और कैमरों पर हाईकोर्ट सख्त

एमपी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस में दिव्यांग ऑटो ड्राइवर, डिजिटल इंडिया के तर्ज पर होगा चुनाव

3 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर...

  1. विवादित बयान: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ने अशोकनगर में आयोजित कांग्रेस कार्यक्रम के दौरान आरएसएस को लेकर अपशब्द कहे। उन्होंने कहा, "जो मर्द थे वो जंग में आए और जो हिजड़े थे वो संघ में गए।"
  2. सोशल मीडिया पर वायरल: विधायक का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
  3. बीजेपी की प्रतिक्रिया: बीजेपी ने इस बयान की निंदा की और इसे फूहड़ता और गुटबाजी का उदाहरण बताया। मंत्री विश्वास सारंग ने इसे महिलाओं और थर्ड जेंडर का अपमान करार दिया।
thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • आरएसएस
  • कांग्रेस विधायक
  • मंत्री विश्वास सारंग
  • अशोकनगर
  • विवादित बयान
  • कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच