विवादित बयान पर बोले फूल सिंह बरैया, मेरा नहीं हरिमोहन झा का था बयान

Sandeep Kumar | Jan 18, 2026, 24:01 IST
Share
phool-singh-baraiya
phool-singh-baraiya

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने अपने विवादित बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा, यह बयान उनका नहीं था। उन्होंने बिहार के दर्शनशास्त्र के HOD हरिमोहन झा का कोट किया था।

News in Short

  • विवादित बयान के बाद कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने सफाई दी।
  • बरैया ने कहा जिस बयान को लेकर उन पर आरोप लगाए गए, वह उनका नहीं था।
  • बरैया ने कहा यह बयान बिहार के दर्शनशास्त्र के HOD हरिमोहन झा का कोट किया था।
  • बरैया ने कहा था कि भारत में सबसे ज्यादा रेप शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब और OBC समुदायों के खिलाफ होते हैं।

News in Detail

अपने विवादित को लेकर सुर्खियों में आए कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि जिस बयान को लेकर मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह मेरा बयान नहीं है। वह बयान हरिमोहन झा साहब का है, जो बिहार में दर्शनशास्त्र के HOD रह चुके हैं। मैंने उस कथन को केवल संदर्भ में कोट किया था। मैं स्वयं उस बयान से सहमत नहीं हूं।

फूल सिंह बरैया के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, जीतू पटवारी ने मांगा स्पष्टीकरण

शर्मनाक बयान के बाद राहुल गांधी संग दिखे फूल सिंह बरैया, सीएम बोले- समाज में जहर घोला

क्या कहा था विधायक ने

दतिया की भांडेर सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का 16 जनवरी को वीडियो सामने आया था। वीडियो में वे कह रहे हैं कि धर्मग्रंथों में लिखा है, जो तीर्थ पर नहीं जा पाता। वह दलित आदिवासी महिला या बच्ची से रेप करेगा, तो उसे वही फल मिलेगा जो तीर्थ करने से मिलता है।

बरैया ने वीडियो में कहा था, इंडिया में सबसे ज्यादा रेप शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब और ओबीसी से होता है। उन्होंने कहा, रेप की थ्योरी यह है कि कोई व्यक्ति रास्ते में खूबसूरत लड़की देखे तो उसका दिमाग विचलित हो सकता है, जिससे रेप हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा, आदिवासियों, SC, और ओबीसी में ऐसी सुंदर महिलाएं नहीं हैं। बलात्कार होता है क्योंकि धर्म ग्रंथों में इस तरह के निर्देश दिए गए हैं।

धर्मग्रंथों में लिखा...दलित महिला से रेप करो, तीर्थ फल मिलेगा, कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 18 को पेश होगा बजट

क्या हिंदू धर्म ग्रंथों में लिखा है?

वीडियो में जब कांग्रेस MLA बरैया से पूछा जाता है, क्या हिंदू धर्म ग्रंथों में लिखा है? तो वे कहते हैं, अब वे हिंदू हैं या नहीं, इस पर मुझे कुछ नहीं कहना। मेरा तात्पर्य यह है कि धर्म ग्रंथों में लिखा है कि (बरैया कुछ जातिसूचक नाम बताते हैं) इन जातियों के साथ सहवास करने से तीर्थ का फल मिलेगा।

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा था, जो तीर्थ नहीं जा सकते, उन्हें विकल्प दिया गया है। इन वर्गों की महिलाओं को सहवास कर फल मिल जाएगा। क्या कोई इसके लिए तैयार होगा? उन्होंने कहा, "एक व्यक्ति कभी महिला का रेप नहीं कर सकता, यदि वह सहमत नहीं है। उन्होंने सवाल किया, 4 महीने, 10 महीने की बच्चियों के साथ रेप क्यों होते हैं? बरैया ने कहा, उन्हें यह लगता है कि इस जाति की महिला के साथ रेप करने से फल मिलेगा।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • फूल सिंह बरैया
  • दतिया
  • रेप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान