एमपी बजट सत्र से पहले कांग्रेस की अपील- अगर भ्रष्टाचार के सबूत हैं, तो भेजें

The Sootr | Published:
Share
congress-strategy
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश में बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति तैयार की है। 9 मार्च को होने वाली बैठक में बेरोजगारी, महंगाई, कर्ज, और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। कांग्रेस ने नागरिकों से भ्रष्टाचार के सबूत भेजने की अपील की है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में 10 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है। विधानसभा में 9 मार्च को होने वाली इस बैठक में पार्टी के नेता भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, कर्ज, और किसानों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे। बैठक में कांग्रेस के एमपी प्रभारी हरीश चौधरी भी शामिल होंगे। इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश का बजट 11 से 13 मार्च के बीच पेश किया जा सकता है।

उमंग सिंघार ने जनता से की अपील

मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बजट सत्र से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके पास राज्य में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार, अपराध, माफिया राज या दलितों पर अत्याचार के सबूत हैं, तो वे इन्हें कांग्रेस पार्टी तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि यह कदम विधानसभा सत्र में सरकार के खिलाफ मुद्दों को उठाने के लिए उठाया गया है। इसके लिए लोग किसी भी तरह के सबूत जैसे फोटो, वीडियो, कॉल रिकॉर्डिंग, दस्तावेज या अन्य कोई प्रमाण सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस को भेज सकते हैं। उमंग सिंघार ने कहा कि इन सबूतों को विधानसभा में उठाकर सरकार से कार्रवाई की मांग करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें... कांग्रेस विधायकों के साथ महाकुंभ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, देश की समृद्धि की कामना की

भ्रष्टाचार और अन्य अपराधों को उजागर करना है मकसद

उमंग सिंघार का कहना है कि यदि जनता के पास ऐसे किसी भी मुद्दे से जुड़ा सबूत है, तो वे उसे तुरंत कांग्रेस को उपलब्ध कराएं। यह पहल विशेष रूप से भ्रष्टाचार और अन्य जघन्य अपराधों को उजागर करने के लिए की गई है ताकि विधानसभा में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा सके और जनता को न्याय मिल सके। इसके लिए कांग्रेस ने एक मोबाइल नंबर भी जारी किया है, ताकि लोग आसानी से संपर्क कर सकें।

यह खबर भी पढ़ें... उमंग सिंघार बोले- बजट सत्र में केवल CM को दिखाते हैं, लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर HCजाएगी कांग्रेस

बजट सत्र में कई मुद्दों को उठाने की बना रही योजना

कांग्रेस ने इस सत्र में सरकार के खिलाफ कई मुद्दों को उठाने की योजना बनाई है। यह बैठक और सत्र कांग्रेस के लिए काफी अहम है क्योंकि इसमें उनकी योजना राज्य सरकार को घेरने और अपनी रणनीति को मजबूत करने के लिए बनाई जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें... नरेंद्र सिंह तोमर ने निर्मला सप्रे की सदस्यता पर उठाया सवाल, उमंग सिंघार ने किया पलटवार

News Strike : बीजेपी की तर्ज पर अब जिलाध्यक्ष बदलेगी कांग्रेस, इस मॉडल पर काम करेंगे जीतू पटवारी और उमंग सिंघार



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • कांग्रेस
  • Umang Singhar
  • उमंग सिंघार
  • Congress MLA Umang Singhar
  • बजट
  • mp news hindi
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर