कांग्रेस अब निकालेगी राम यात्रा, BJP को याद दिलाएगी यह संकल्प

BP shrivastava | Published:
Share
Congresss ki Ram yatra
अब कांग्रेस निकालेगी राम यात्रा।

राहुल गांधी (Rahul Ghandhi) की न्याय यात्रा ( Nyay Yatra) के बाद मप्र कांग्रेस (Congress) ने एक नई यात्रा निकालने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस ये राम यात्रा ( Ram ytra), राहुल की न्याय यात्रा ( Nyay Yatra) के प्रदेश से गुजरने के बाद निकालेगी।

अरुण तिवारी, BHOPAL. राहुल गांधी (Rahul Ghandhi) की न्याय यात्रा ( Nyay Yatra) के बाद मप्र कांग्रेस (Congress) ने एक नई यात्रा निकालने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस ये राम यात्रा ( Ram ytra), राहुल की न्याय यात्रा ( Nyay Yatra) के प्रदेश से गुजरने के बाद निकालेगी। तारीख तय नहीं है, लेकिन तैयारियां शुरू हो गई हैं। आखिर इस राम यात्रा ( Ram ytra) का मकसद क्या है। कांग्रेस क्यों ये रामयात्रा निकाल रही है। इस राम यात्रा ( Ram ytra) से जुड़े बहुत सारे सवाल हैं। इन सारे सवालों के जवाब जो भी हैं, लेकिन एक बात तय है कि लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election) के पहले चुनावी नैया पार लगाने के लिए कांग्रेस भी रामधुन गाने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें...छिंदवाड़ा समेत BJP इन 5 लोकसभा सीट पर सबसे पहले तय करेगी उम्मीदवार

राम से बड़ा राम का नाम


लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी नेताओं ने राममंदिर के लोकार्पण का पूरा क्रेडिट ले लिया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने मंदिर लोकार्पण का निमंत्रण ठुकराकर अपनी किरकिरी करा ली। अब इस पर पैबंद लगाने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस राम नाम लेने वाली है। कांग्रेस प्रदेश में जल्द ही राम यात्रा निकालने वाली है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा के बाद प्रदेश में ये राम यात्रा निकलेगी। कहा जाता है कि राम से बड़ा राम का नाम है और इसीलिए राममंदिर लोकार्पण का निमंत्रण ठुकराने वाली कांग्रेस अब राम नाम लेने वाली है। जल्द ही इसकी तारीख तय हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...संत रविदास जयंती आज, इंदौर ने बनाई देश की सबसे बड़ी संत रविदास प्रतिमा

क्या राम यात्रा का मकसद


कांग्रेस की इस राम यात्रा ( Nyay Yatra) का खास मकसद है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस प्रदेश की बीजेपी सरकार को ये याद दिलाने वाली है कि राम के राज्य में 'प्राण जाए पर वचन न जाए' का सिद्धांत चलता था। तो खुद को रामभक्त बताने वाली बीजेपी सरकार इस प्रण से पीछे क्यों हट रही है। क्यों राम का नाम सिर्फ राजनीति करने के लिए लिया जाता है, उनकी तरह चुनावी प्रण पूरे क्यों नहीं किए जा रहे।

ये खबर भी पढ़ें...अमित शाह 25 फरवरी को भोपाल आएंगे, कई कांग्रेसी कर सकते हैं BJP जॉइन

राम यात्रा से उठाए जाएंगे रामभक्तों के मसले


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कहते हैं कि राम मंदिर के दर्शन भी करेंगे और राम यात्रा ( Nyay Yatra) भी निकालेंगे। राम यात्रा ( Nyay Yatra) के जरिए रामभक्तों यानी आम लोगों से जुड़े सभी मामले उठाए जाएंगे। कांग्रेस इस यात्रा के जरिए कुछ सवाल उठाने वाली है।


  • सिर चढ़कर बोल रही महंगाई का क्या होगा।
  • राम यात्रा के जरिए याद दिलाएंगे महंगाई कम करो।
  • बेरोजगार भक्तों का क्या होगा।
  • राम भक्त किसानों का क्या होगा।
  • कब उनको गेहूं के 2700 रुपए और धान के 3100 रुपए मिलेंगे।
  • भगवान राम की शपथ कि सरकार उनके प्रण पूरे करे।
  • मोदी गारंटी को पूरी करे बीजेपी।
  • हर घर में एक रोजगार दिया जाए।
  • बहनों की सुरक्षा की गारंटी दी जाए।
Tags:
  • कांग्रेस
  • AICC
  • ram Yatra
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर