धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर यूपी में हमला! मोबाइल फेंककर मारा गया
Sandeep Kumar | Nov 26, 2024, 13:57 IST
Dhirendra Shastri UP
बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर किसी शख्स ने मोबाइल फेंका है। मोबाइल उनके कनपटी पर जाकर लगा है। हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि जिसने भी मोबाइल फेंककर मारा है, वह मोबाइल मुझे मिल गया है....
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ( Dhirendra Krishna Shastri ) की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा उत्तर प्रदेश में आज चली। यात्रा के दौरान झांसी के मऊरानीपुर के रामवन होटल के नजदीक भीड़ में से किसी ने मोबाइल फेंककर धीरेंद्र शास्त्री को निशाना बनाया। मोबाइल धीरेंद्र शास्त्री के कनपटी पर जाकर लगा। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा जिसने भी फूलों के साथ मोबाइल फेंककर मारा है, वह मोबाइल मुझे मिल गया है। हालांकि,पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर मोबाइल फेंकने की घटना के बाद कई तरह से सवाल उठने लगे हैं कि मोबाइल फेंकना कहीं किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं है।
धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में बड़ा हादसा, 7 से ज्यादा महिलाएं घायल
यात्रा पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू सड़कों पर हैं, लेकिन पत्थर नहीं फेंक रहे। उन्होंने कहा है कि यह यात्रा हिंदू बहन-बेटियों को लव जिहाद से बचाने के लिए है। उन्होंने कहा है कि देश की सबसे बड़ी पीड़ा जात-पात, भेदभाव, छुआछूत, अगड़ा-पिछड़ा है। यह लड़ाई देश को खा रही है, तोड़ रही है। हम अमेरिका से 100 साल और दूसरे विकसित देशों से काफी पीछे हैं। जब यह भेदभाव मिटेगा तभी हम विकसित देशों का मुकाबला कर पाएंगे।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुरू की 'हिंदू जोड़ो यात्रा'
उत्तर प्रदेश के संभल में हुई घटना को लेकर बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अभी वे 20 फीसदी हैं तो पत्थरबाजी कर रहे हैं, 50 पर्सेंट हो गए तो बेटियों को उठा ले जाएंगे। उन्होंने एक बार फिर से हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की।
धीरेंद्र शास्त्री के घर के पास से तीन हथियारबंद गिरफ्तार, उठे सवाल
झांसी में बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर फोन से हुए हमले की खबरों को लेकर झांसी पुलिस ने किया खंडन।#DhirendraKrishnaShastri #bageshwardham #Jhansi #Jhansi_police #news #TheSootr | @bageshwardham @jhansipolice pic.twitter.com/gn74RqQFpv
— TheSootr (@TheSootr) November 26, 2024
यात्रा लव जिहाद से बचाने के लिए है : धीरेंद्र शास्त्री
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुरू की 'हिंदू जोड़ो यात्रा'
यात्राओं का प्रयोग, गृहयुद्ध को रोकना
यात्रा शुरू करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri ) ने कहा अगर ऐसी यात्राओं के प्रयोग न हुए तो देश गृहयुद्ध झेलेगा। आठ से नौ राज्यों में तो भयंकर गृहयुद्ध होगा। जिसमें लाखों जनहानि होगी। देश को गृहयुद्ध से बचाने के लिए ये यात्रा जरूरी है।
संभल विवाद पर क्या बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री के घर के पास से तीन हथियारबंद गिरफ्तार, उठे सवाल
हालांकि, बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर हमले की घटना झांसी पुलिस ने इनकार किया है। पुलिस ट्वीट करके जानकारी दी है।
#JhansiPolice
कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जनपद झांसी में चल रही बाबा बागेश्वर धाम सरकार की पदयात्रा के दौरान हमले संबंधी भ्रामक तथ्यों के खंडन के संबंध में- pic.twitter.com/sccFsU30xi
— Jhansi Police (@jhansipolice) November 26, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava