कस्टम ड्यूटी की 4.18 करोड़ चोरी, DRI ने किया गिरफ्तार, इंदौर जिला कोर्ट ने भेजा 14 दिन जेल

Sanjay Gupta | Jan 11, 2026, 14:47 IST
Share
custom-duty-theft-indore-dri-arrest-4-18-crore
custom-duty-theft-indore-dri-arrest-4-18-crore

इंदौर में डायरेक्टोरेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई में कस्टम ड्यूटी की 4.18 करोड़ की चोरी करने वाले आरोपी अंबर भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को जिला कोर्ट ने 14 दिन की जेल में भेजने के आदेश दिए।

News In Short

  • आरोपी ने टीवी के पार्ट्स मंगवाने के नाम पर कस्टम ड्यूटी की चोरी की।
  • यह माल गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से मंगवाया गया था।
  • आरोपी को DRI इंदौर ने गिरफ्तार कर जिला कोर्ट में पेश किया।
  • DRI के तर्क सुनने के बाद उसे 14 दिन की जेल भेजा गया।

News In Detail

INDORE. इंदौर डायरेक्टोरेट आफ रिवेन्यू इंटेलिजेंस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। डीआरआई ने कस्टम ड्यूटी चोरी में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंबर भारद्वाज, पिता सुरेंद्र भारद्वाज, उम्र 39 साल, मूल रूप से दिल्ली निवासी है।

DRI इंदौर के जरिए दर्ज केस में पाया गया कि अंबर ने फर्म मेसर्स अंशिका इंटरप्राइजेस के जरिए एलईडी, एलसीडी टीवी के पार्ट्स जैसे डिस्प्ले पैनल, टीकान, पीसीबी आयात किए थे। ये गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से आयात कर मंगवाए गए थे। इसमें इन पार्ट्स को अलग श्रेणी में दिखाकर कस्टम ड्यूटी की चोरी की गई।

जांच में 4.18 करोड़ की मिली चोरी

यह चोरी जांच में अब तक 4.18 करोड़ की सामने आ चुकी है। जांच अभी जारी है। जिला कोर्ट में DRI की ओर से सीनियर स्टेंडिंग काउंसिल प्रसन्ना प्रसाद, विशेष लोक अभियोजक चंदन एरन ने पक्ष रखा।

इसके बाद इंदौर जिला कोर्ट ने 24 जनवरी तक जेल भेजने के आदेश दिए। वहीं सुनवाई में DRI के क्षेत्राधिकार का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर एजेंसी ने बताया कि 31 मार्च 2022 के नोटिफिकेशन के तहत वह देश में कहीं भी जांच कर सकते हैं।

केस किस कोर्ट में पेश होगा, इसके लिए अगली सुनवाई में एजेंसी के जरिए तर्क रखे जाएंगे। अन्यथा संबंधित क्षेत्र के कोर्ट में केस पुटअप किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...

इंदौर में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय चिब के बयान पर बवाल: जिन्ना को 'जी' कहने पर छिड़ी सियासी जंग

11 हजार 501 करोड़ की इंदौर मेट्रो अब सिर्फ 25 मिनट चलेगी, सवारी नहीं मिली तो सेवा सिमटी, सिस्टम पर उठे सवाल

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर के नाम पत्र, उधर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आखिर आ रहे इंदौर

इंदौर भागीरथपुरा पर दो ACS आए, लेकिन मौतों के आंकड़े सब एक-दूसरे पर डाल रहे

Tags:
  • इंदौर
  • इंदौर जिला कोर्ट
  • कस्टम ड्यूटी
  • इंदौर डायरेक्टोरेट आफ रिवेन्यू इंटेलिजेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग