दैनिक वेतनभोगियों की संख्या और पात्रता की जानकारी खंगाल रहे विभाग

Sanjay Sharma | Mar 30, 2026, 23:49 IST
Share
daily wage
daily wage

कर्मचारी कैडर में बड़े बदलाव के तीन माह बाद जीएडी के एक पत्र ने फिर दैनिक वेतनभोगियों में हलचल बढ़ा दी है। दिसम्बर में सरकार द्वारा दैनिक वेतनभोगी, अंशकालीन, कार्यभारित और स्थायीकर्मी जैसी 7 श्रेणियों को खत्म कर दिया था।

News in Short

  • मध्यप्रदेश दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण से जुड़ी जानकारी मांगी गई।
  • सरकार ने सात श्रेणियों को समाप्त कर तीन कैडर बनाए।
  • जीएडी ने पुराने नियमितीकरण मामलों की जानकारी जुटाने का आदेश दिया।
  • विभागीय पत्रों में हाईकोर्ट के 2007 के आदेश का हवाला।
  • लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों से जानकारी मांगी।

News in Detail

BHOPAL: मध्यप्रदेश में दिसंबर 2025 के बाद केवल तीन कर्मचारी कैडर ही रह गए हैं। सरकारी कार्यालयों में ये कर्मचारी नियमित, संविदा और आउटसोर्स कैडर में कार्यरत हैं। इसके अलावा दैनिक वेतनभोगी, अंशकालीन, स्थायीकर्मी जैसे कैडर में अब किसी भी भर्ती का प्रावधान पूरी तरह समाप्त हो चुका है। सरकार के इस आदेश के बाद पूर्व से कार्यरत दैनिक वेतनभोगियों की स्थिति अधर में उलझी हुई थी। अब तीन महीने बाद जीएडी द्वारा इन कर्मचारियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

daily-wage-workers
daily-wage-workers


एमपी में परिसीमन अटका तो महिला आरक्षण भी अधर में! पुराने ढांचे पर चुनाव की तैयारी

दैवेभो की जानकारी जुटा रहे हैं विभाग

जीएडी के निर्देश पर विभाग अपने कार्यालयों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगियों की जानकारी जुटा रहे हैं। इसके लिए विभाग और उनकी इकाइयों द्वारा कार्यालय प्रमुखों को पत्र जारी किए गए हैं। इन पत्रों में भी जीएडी द्वारा पिछले साल यानी फरवरी 2025 में जारी एक आदेश के संदर्भ में जानकारी संकलित करने का उल्लेख है।

हाई कोर्ट ने दैनिक वेतनभोगी बेलदार की आय 30 दिन मानकर तय किया मुआवजा

कोर्ट के निर्देशों पर अमल से पहले मांगा ब्योरा

दैनिक वेतनभोगियों की जानकारी जुटाने के लिए जो पत्र जारी किया गया है उसमें साल 2007 यानी 19 साल पहले नियमितीकरण के निर्देशों का भी हवाला दिया गया है। इसमें हाईकोर्ट के आदेशों के संदर्भ में विभागीय स्तर पर निर्णय लेने से पहले दैनिक वेतनभोगियों (स्थायीकर्मी) की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग के आदेश से घबराए दैनिक वेतनभोगी, अब भोपाल नगर निगम से राहत की आस

डीईओ कार्यालय भेजी चिट्ठी

लोक शिक्षण संचालनालय ने संभाग स्तर पर स्थित संयुक्त संचालक कार्यालयों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है। संचालनालय ने संयुक्त संचालकों से कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा है। यह ब्यौरा जिला शिक्षा अधिकारियों और विभाग प्रमुखों के माध्यम से भेजा जाएगा। कर्मचारियों की नियुक्ति और सेवाकाल की जानकारी जीएडी को भेजी जाएगी।

मध्यप्रदेश में नाबालिगों के बन गए वोटर आईडी कार्ड, 60 विधानसभाओं में बड़ी लापरवाही

मांगी जा रही यह जानकारी

जीएडी के पत्र के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारियों को एक प्रपत्र जारी किया गया है। इसके जरिए दैनिक वेतनभोगियों का विस्तृत ब्यौरा मांगा गया है। प्रोफार्मा में विभाग के नाम के अलावा, कार्यालय, पदनाम, कार्यालय में कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों की कुल संख्या दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जनवरी 2025 के आधार पर 10 वर्ष पूरी करने और मई 2007 के निर्देशों के तहत नियमितीकरण की पात्रता वाले दैनिक वेतनभोगियों की जानकारी भी मांगी गई है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जीएडी
  • लोक शिक्षण संचालनालय
  • दैनिक वेतनभोगी
  • मध्यप्रदेश दैनिक वेतनभोगियों
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा