Damoh News : झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जलीं 3 बच्चियां, 2 की मौत
Siddhi Tamrakar | Jan 09, 2025, 12:59 IST
damoh 3 children caught in fire 1
दमोह जिले के बरोदा गांव में खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चियां झुलस गईं। इलाज के दौरान 2 की मौत हो गई है और तीसरी बच्ची की हालत गंभीर है।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा ब्लॉक स्थित बरोदा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना घटी है। यहां एक खेत में बनी झोपड़ी में अचानक आग लगने से तीन मासूम बच्चियां झुलस गईं, हादसे के बाद बच्चियों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 2 की मौत हो गई।
तीनों बच्चियों को तुरंत हटा के सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें दमोह रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान 4 साल की जाह्नवी और 5 महीने की हीर ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीसरी बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
प्रारंभिक जांच में यह अनुमान जताया जा रहा है कि झोपड़ी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, लेकिन हटा पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग के कारण का खुलासा नहीं हो सका है।
इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों का असमय निधन और एक बच्ची के गंभीर रूप से जलने की घटना हृदय विदारक है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।” मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चियों के परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
खेत में काम कर रहे थे बच्चियों के माता पिता
गोविंद आदिवासी और उनकी पत्नी खेत में काम कर रहे थे, जब उनकी तीन बेटियां- 3 साल की कीर्ति, 4 साल की जाह्नवी और 5 महीने की हीर झोपड़ी में खेल रही थीं। अचानक झोपड़ी से आग की लपटें उठने पर माता-पिता और आसपास के लोग दौड़े, लेकिन जब तक वे वहां पहुंचे, आग ने विकराल रूप ले लिया था और तीनों बच्चियां बुरी तरह जल चुकी थीं।
इलाज के दौरान दो बच्चियों की मौत
पुलिस कर रही जांच
सीएम ने की सहायता राशि की घोषणा
दमोह जिले के ग्राम बरोदा कला में एक मजदूर परिवार की झोपड़ी में आग लगने की वजह से आग की चपेट में आकर एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों के असमय काल कवलित होने एवं एक बच्ची के गंभीर रूप से जलने का समाचार हृदय विदारक है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 8, 2025
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari