BJP नगर महामंत्री ने की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

Sourabh Bhatnagar | Jan 05, 2025, 13:29 IST
Share
thesootr
thesootr

दतिया में भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री और खटीक समाज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र मेवाफरोश (42) ने रविवार सुबह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। यह घटना करीब सुबह 11 बजे के आसपास हुई।

मध्य प्रदेश के दतिया से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री और खटीक समाज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र मेवाफरोश ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

मृतक नेता के भाई ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, एक पार्षद द्वारा मृतक पर जमीन और घर बेचने का दबाव बनाया जा रहा था। इस दबाव के चलते ही यह दुखद घटना घटी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। इस घटना ने स्थानीय राजनीति और समाज में हलचल मचा दी है।

परिवार का बयान

जितेंद्र के परिवार के सदस्य बताते हैं कि गोली की आवाज सुनते ही वे बाहर आए और देखा कि जितेंद्र ने घर के बाद खुद को गोली मारी थी। परिवार के लोग तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले गए।

Jabalpur News : बर्थ डे पर घर में घुसकर की युवक की गोली मारकर हत्या

'पूजा करने के लिए निकले थे पापा'

जितेंद्र की बड़ी बेटी सोनम ने बताया, "पापा सुबह नहाने के बाद घर के बाहर पूजा करने के लिए निकले थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब हम बाहर गए, तो देखा कि पापा के सिर में गोली लगी थी।
MP में वरिष्ठ BJP नेता ने की आत्महत्या, कमरा बंद कर खुद को मारी गोली

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • BJP
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया
  • दतिया न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • जितेंद्र मेवाफरोश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा