Indore davv : डीएवीवी की गड़बड़ी, रजिस्ट्रार ने गलती मानते हुए कहा - उल्टा चेक करेंगे एग्जाम शीट

Reena Sharma Vijayvargiya | Published:
Share
The sootr
The sootr

स्टूडेंट्स के लगातार एक्शन लेने पर चार दिन बाद डीएवीवी ने निर्णय लिया है कि एग्जाम कॉपी को उलट-पुलट कर चेक कर लिया जाएगा। इस विषय में रजिस्ट्रार अजय वर्मा से जब स्टूडेंट्स ने बात की।

MP News : ऐसा कई बार हुआ है जब डीएवीवी की गलतियों का खामियाजा स्टूडेंट्स को भुगतना पड़ा। कई मामलों में स्टूडेंट्स के साथ न्याय नहीं हो पाया तो कई बार अपनी गलती मानकर डीएवीवी ने संज्ञान भी लिया। इस बार भी डीएवीवी ने अपनी गलती मानकर बच्चों के सपोर्ट में निर्णय लिया।

3 अप्रैल को डीएवीवी ने दो पेपर लिए थे, जिसमें पर्सनालिटी डेवलपमेंट और साइबर सिक्योरिटी का पेपर हुआ, लेकिन पहले पेपर की शीट में दूसरे पेपर की शीट और दूसरे पेपर में पहले पेपर की शीट स्टूडेंट्स को थमा दी गई। स्टूडेंट्स के लगातार एक्शन लेने पर चार दिन बाद डीएवीवी ने निर्णय लिया है कि एग्जाम कॉपी को उलट-पुलट कर चेक कर लिया जाएगा। इस विषय में रजिस्ट्रार अजय वर्मा से जब स्टूडेंट्स ने बात की तो उन्होंने अपनी गलती मानी और पेपर को उलट-पुलट कर एग्जाम शीट चेक करने का कहा।

ये खबर भी पढ़ें : इंदौर के DAVV में दो पेपर एक साथ, पहले पेपर में दे दी दूसरे पेपर की एग्जाम शीट

आज मिलेंगे एग्जाम कंट्रोलर से

स्टूडेंट्स ने बताया हम सभी स्टूडेंट्स डीएवीवी एग्जाम कंट्रोलर से मिलेंगे और कहेंगे हमें एग्जाम में पास करें या फिर जैसी शीट डीएवीवी ने जारी की है वैसे ही पेपर को चेक किया जाए, और यदि ऐसा भी न हो तो जिनकी तरफ से ये गलती हुई है, उन पर कार्रवाई की जाए।

ये खबर भी पढ़ें : DAVV Indore को हुआ 247 करोड़ का घाटा, फीस बढ़ाकर स्टूडेंट्स से करेगा वसूली

ये था मामला

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के थर्ड ईयर की परीक्षा के दौरान 10 से अधिक परीक्षा केंद्रों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा में ओएमआर शीट की अदला-बदली के कारण लगभग 7000 छात्रों की गलत परीक्षा ले ली गई। जानकारी के मुताबिक इस गंभीर विषय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर महानगर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : DAVV के कई कोर्स में लड़कों से ज्यादा लड़कियों के एडमिशन, ऐसे कर रहीं टॉप

डीएवीवी ने बदली शीट

3 अप्रैल को डीएवीवी के दो पेपर हुए। एक पेपर पर्सनालिटी डेवलपमेंट का था और दूसरा साइबर सिक्योरिटी का था। इसमें ओएमआर (एग्जाम) शीट एक से 50 और दूसरी शीट 51 से 100 की थी। इस तरह दो शीट थीं और दोनों शीट का टाइम भी अलग-अलग था। पहली शीट का टाइम सुबह 8 से 9 था और दूसरी शीट का टाइम 9 से 10 था, लेकिन डीएवीवी की लापरवाही से पहले पेपर में दूसरे पेपर की शीट दे दी गई और दूसरे पेपर में पहले पेपर की शीट दे दी गई। ऐसे में जो 1 से 50 में भरना था, उसमें 51 से 100 की भर दी गई।

ये खबर भी पढ़ें : DAVV Indore : DAVV के छात्रों ने बनाई सेमी कंडक्टर चिप, इससे यह होंगे फायदें

7000 बच्चों के भविष्य का सवाल

इंदौर के करीब 10 कॉलेज में ये परीक्षा हुई, जिसमें करीब 7 हजार बच्चों ने ये परीक्षा दी और अब जिम्मेदार अपनी गलती नहीं मान रहे हैं। डीएवीवी ने पेपर शीट में नंबर व समय गलत डाल दिया और फर्स्ट की जगह सेकंड पेपर की शीट दे दी। समय सही होता तो ये गलती नहीं होती।

Tags:
  • Indore
  • mpnews
  • exam
  • davv
  • davv protest
  • davv campus
  • DAVV EXAM
  • DAVV INDORE में प्रदर्शन
  • DAVV Exams
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर